You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

मेरा मध्यप्रदेश - कविता प्रतियोगिता

Start Date: 01-11-2017
End Date: 31-12-2017

1 नवम्बर प्रदेश के 7.50 करोड़ नागरिकों के लिए गौरव गान का दिन है. ठीक 61 साल ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

1 नवम्बर प्रदेश के 7.50 करोड़ नागरिकों के लिए गौरव गान का दिन है. ठीक 61 साल पहले 1956 को मध्यप्रदेश के गठन का शुभ कार्य किया गया था. हर साल प्रदेश भर में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस उत्सव में नागरिकों की रचनात्मत्कता और विचारों को प्रमुखता से आगे लाने का प्रयास किया जाता है. आवश्यकता है की नागरिक इस दिन का महत्त्व समझें और एक सशक्त, समर्थ और स्वाभिमानी प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें.

प्रदेश में साहित्य की एक लम्बी परंपरा रही है. प्रदेश में हर उम्र के रचनाकार हैं. हम प्रदेश के युवाओं और रचनाकारों से प्रदेश के गौरव को दर्शाती कविताएँ आमंत्रित करते हैं. चिन्हित विषयों पर अपनी रचनाएँ कमेन्ट बॉक्स में दर्ज करें.

शब्द सीमा : 80-100 शब्द
विषय : मेरा मध्यप्रदेश, प्रदेश में प्रकृति, मनमोहक पर्यटन स्थल
प्रतिभागी वर्ग : यह प्रतियोगिता छात्रों, शिक्षकों और युवाओं के लिए आयोजित है

पुरूस्कार : प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ प्रविष्टियों को निम्नानुसार पुरुस्कृत किया जायेगा

• प्रथम पुरूस्कार : रु. 10,000 =00
• द्वितीय पुरूस्कार : रु. 7000 =00
• तृतीय पुरूस्कार : रु. 5000 =00
• विशेष पुरूस्कार-03 : रु. 1000 =00
• अन्य चयनित प्रविष्टियों को प्रमाणपत्र प्रदाय किया जायेगा.
• श्रेष्ठ प्रविष्टियों को विभाग द्वारा प्रकाशित की जाने वाली ई-बुक में स्थान दिया जायेगा.

नोट : प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, उपविषय का नाम, अपना आलेख और अंत में आपके स्कूल का नाम, पता, जिला और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें.

शर्तें :
1. सभी 15 से 20 वर्ष तक के छात्र/छात्राएं और युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.
2. सभी प्रविष्टि सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएँगी.
3. भागीदारी के समय शब्द सीमा और विषय का ध्यान रखा जाये.
4. विषय के चयन में संगतता न होने पर प्रविष्टि निरस्त की जाएगी.
5. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा राज्य स्तर पर किया जायेगा.
6. पुरुस्कारों की घोषणा पोर्टल पर ही निर्धारित तिथि को किया जायेगा
7. प्रविष्टियाँ भेजने के लिए प्रतिभागी को स्वयं को mp.mygov पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए. किसी और के माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टियाँ मान्य नहीं की जाएँगी.

All Comments
Total Submissions ( 90) Approved Submissions (85) Submissions Under Review (5) Submission Closed.
Reset
85 Record(s) Found

ROHAN MORE 8 years 4 months ago

विषय:- मध्यप्रदेश में प्रकृति
उपविषय:- प्रकृति के गीत

पेंच के जंगल कहानी,
मोगली की सुनाते हैं
पचमढ़ी के झरने कोईं
गीत मधुर गाते हैं।

सतपुड़ा की रानी धूपगढ़,
सिगार से बतयाति है
जनापाव चम्बल नदी को
लोरियाँ सुनाती है।।

संगमरमर की चट्टानों से,
चाँदनी टकराती है
बोल पड़ती है नर्मदा
जीवांत नज़र आती है।।

म०प्र० में प्रकृति
अद्भुत रूप दिखलाती है
गीत नए गाती है निष् दिन
गीत नए गाती है।।

रोहन मोरे
स.वि.म. विजयनगर,देवास
326,अलकापुरी देवास
(म०प्र)
7898128330

ROHAN MORE 8 years 4 months ago

विषय:-मेरा मध्यप्रदेश
उ.वि-हे मध्यप्रदेश महान

भारत के सीने में बसा,
तेरा विचित्र अभिमान
नर्मदा रेखा तेरी
हे, म०प्र महान।

शिक्षा पाई कृष्ण ने,
विक्रम का बलिदान
वेदों में,ग्रंथों में वर्णित
हे,म०प्र महान।।

रूप की रानी सतपुड़ा,
विंध्यांचल तेरी ढाल
फाह्यान कहे तुझे श्रेष्ठ भूमि
हे,म०प्र महान।

विस्तृत वन हैं तेरी धरोहर,
जनजातियाँ हैं प्राण
संस्कृति तेरा गहना
हे,म०प्र महान ।।

रोहन मोरे
स.वि.म. विजयनगर,देवास
326,अलकापुरी देवास(म०प्र०)
7898128339

Amit Verma 8 years 4 months ago

Sir,

Please See PDF file attachment of my कविता for “मेरा मध्यप्रदेश - कविता प्रतियोगिता”
विषय: मेरा मध्यप्रदेश

Thanks,
Name: Amit Verma
Address: 322 Sundar Nagar Main, Sukhliya, Indore
Mobile: 94253-48554

Preeti Verma 8 years 4 months ago

Hello Sir,

Please See PDF file attachment of my कविता for “मेरा मध्यप्रदेश - कविता प्रतियोगिता”
विषय: मनमोहक पर्यटन स्थल

Thanks & Regards,
Name: Preeti Verma
Address: 322 Sundar Nagar Main, Sukhliya, Indore
Mobile: 89890-64442

Pavan kumar jatav 8 years 4 months ago

मेरा मध्यप्रदेश:कविता प्रतियोगता
उपविषय-मेरा मध्यप्रदेश।
आलेख- सॉफ्टकॉपी संलग्न है।

लेखक का नाम-पवन कुमार जाटव
अध्धयनरत संस्था-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,नरसिंहपुर।
पता-सुभाष वार्ड करेली, जिला-नरसिंहपुर।
मो.नंबर-9755972326

File: