You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Water Conservation

Start Date: 11-04-2022
End Date: 30-05-2022

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्ति /संस्थाएं साझा ...

See details Hide details


जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्ति /संस्थाएं साझा करें अपनी सफलता की कहानियां


--------------------------------------------------------------------

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्षा जल संग्रहण और भूमिगत जल संवर्धन कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य ग्रामीणों मे पानी की कमी और इसके संरक्षण के प्रति अहसास जाग्रत करना और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए वातावरण का निर्माण करना है।

साथ ही नवीन जल संरक्षण और भू —जल संवर्धन कार्यों का क्रियान्वयन,पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान अंतर्गत पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं का चिन्हांकन कर जीर्णोद्धार और नवीनीकरण, नल—जल योजनाओं सही तरीके से चल सकें ,इसके लिए भू—जल रिचार्ज के कार्यों की प्लानिंग आदि भी इस अभियान के अंतर्गत की जा रही है।

इसके अंतर्गत जल संरक्षण में लगी संस्थाएं और व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति और संस्था प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां mpmygov.in के जरिए साझा कर अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आप अपनी सफलता की कहानियां नीचे कमेंट बॉक्स में 31 मई 2022 तक साझा करें।

All Comments
Reset
242 Record(s) Found

Vivek shakya 3 years 11 months ago

जल संरक्षण हम कई तरह से कर सकते है
जैसे:
1) जितना पानी चाहिए उतना ही प्रयोग करके
2) नहाते समय बाल्टी में पानी भरने के बाद नल बंद करे
3) फलों सब्जियों को जिस पानी से हम धोते है उस पानी को बगीचों में पेड़ो पर डाले
4) जगहों जगहों पर बांध बनाकर के
5) जहा पानी को जरूरत एक बाल्टी को है वह दो बाल्टी पानी नही डाले

Govind Sharma 3 years 11 months ago

मनुष्य की सबसे बड़ी दिनचर्या की शुरुआत जल के द्वारा ही होती है जल मनुष्य के लिए अमृत के समान है। जहां एक और पर्यावरण प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग, और क्लाइमेट चेंज एसे भयानक समस्या आज वर्तमान की सबसे प्रमुख समस्याओं में एक वहीं दूसरी ओर धरती के अंदर व्याप्त जल के स्तर में निरंतर गहराई तक जाने जल का कहीं ना कहीं दुरुपयोग है। आज हम देखते हैं कि देश के कई हिस्से में गर्मी के समय में सूखे की और जल की कमी की एक बहुत बड़ी समस्या तथा संकट खड़ा हो जाता है यहां तक कि लोगों को पीने के लिए जलभी नहीं मिल पाता

RaviNarayanTiwari 3 years 11 months ago

जल को बचाने के मैने देख है बहुत सारे तालाब कुछ कागजों पर कुछ जमीन पर खोदे गए है लेकिन उस का भी कोई मतलब नहीं क्यों कि जो कुछ खुदे थे O सब खतम होने वाले है उन तालाबों को बचाया जाए उन का सौंदर्य कारण किया जाए

Dr Usha Shukla 3 years 11 months ago

जल जीवन है जीवन जल है,
है अटूट यह नाता।
बूंद बूंद संग्रह के मिस से,
कलश पूर्ण भर पाता।
इसीलिए इस बूंद बूंद को
जितना हो सके बचाओ।
ताल तलैया, नदियां झीलें
लालच में मत पुरवाओ।
हरा भरा धरती का आंचल
अब,जीर्ण न होने पाए।
बादल बरसें, हर सरिता बस
कल कल बहती जाए।