You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Water Conservation

Start Date: 11-04-2022
End Date: 30-05-2022

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्ति /संस्थाएं साझा ...

See details Hide details


जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्ति /संस्थाएं साझा करें अपनी सफलता की कहानियां


--------------------------------------------------------------------

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्षा जल संग्रहण और भूमिगत जल संवर्धन कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य ग्रामीणों मे पानी की कमी और इसके संरक्षण के प्रति अहसास जाग्रत करना और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए वातावरण का निर्माण करना है।

साथ ही नवीन जल संरक्षण और भू —जल संवर्धन कार्यों का क्रियान्वयन,पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान अंतर्गत पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं का चिन्हांकन कर जीर्णोद्धार और नवीनीकरण, नल—जल योजनाओं सही तरीके से चल सकें ,इसके लिए भू—जल रिचार्ज के कार्यों की प्लानिंग आदि भी इस अभियान के अंतर्गत की जा रही है।

इसके अंतर्गत जल संरक्षण में लगी संस्थाएं और व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति और संस्था प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां mpmygov.in के जरिए साझा कर अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आप अपनी सफलता की कहानियां नीचे कमेंट बॉक्स में 31 मई 2022 तक साझा करें।

All Comments
Reset
242 Record(s) Found

Trilok patel 3 years 10 months ago

हमको अपनी आने वाली नस्लो को शुद्ध हवा पानी देना है।तो प्रत्येक परिवार को हर व्यक्ति के जन्म दिन पर हर साल एक पेड़ लगाना चाहिए।और शुद्ध पेयजल के लिये हमको प्रत्येक गांव में एक तालाब बनाना चाहिए।जिससे भूजल स्तर सुधरेगें ओर बिजली भी बचेगी।

AzamKhan 3 years 10 months ago

सबसे पहले यदि हम को पानी बचाना है तो यह सभी लोग पूरे मध्यप्रदेश के एवं पूरे देश के लोगों को अपने घरों की छतों से जो बरसाती पानी निकलता है उसको अपने घरों के कुएं एवं बोरिंग को उस उस पानी से रिचार्ज करना होगा जिससे कि पृथ्वी का जलस्तर भी बना रहेगा और पानी की निरंतरता बनी रहेगी

Vinodsharma 3 years 10 months ago

पानी बचाने से पहले वर्षा के जल का संग्रह जरूरी है
सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में जल संरचनाओ जैसे नदी
तालाब झील नाले के आस पास का अतिक्रमण हटाना जरूरी है नहीं तो बरसाती पानी का संग्रह ही नहीं हो पायेगा l

DEEPAK DANGI 3 years 10 months ago

बारिश का पानी सोक पीठ के माध्यम से स्टोर कर के हम भूजल बडा सकते है और पानी की हर समस्या से निजात पा सकते है

Gambheer Singh 3 years 10 months ago

हर घर नल जल योजना से आप पानी बचा सकते हैं बरसात का पानी इकट्ठा करने से भी उसे उपयोग में ले सकते हैं तालाब बना कर पानी का संरक्षण कर सकते हैं बरसात के पानी को अपने खुदे हुए निजी गड्ढे में घर-घर खट्टा करके उसे उपयोग में ले सकते हैं पानी को पंप द्वारा छोटे-छोटे क्षेत्र करके पेड़ों के लिए सिंचाई में उपयोग कर सकते हैं