You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Vaccination Awareness Campaign

Start Date: 20-06-2021
End Date: 04-07-2021

क्या आपने वैक्सीनेशन करवा लिया है? ...

See details Hide details

क्या आपने वैक्सीनेशन करवा लिया है?

अपनी सेल्फी शेयर कर इस वैक्सीनेशन महा अभियान से जुड़े

कोरोना संकट के इस दौर में स्वयं वैक्सीन लगवाना तथा दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने जैसा महत्वपूर्ण कार्य दूसरा नहीं हो सकता; क्योंकि वैक्सीन हमें कोरोना से लड़ने में सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही यह संक्रमण को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि प्रदेश में 18+ के सभी लोग वैक्सीन लगवा लेते हैं, तो तीसरी लहर में उसका प्रभाव न्यूनतम होगा और हम भविष्य में उसका बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकेंगे।

इसी विचार को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश शासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि टीकाकरण अवश्य करवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि कोविड-19 के संक्रमण को न्यूनतम करने में हम अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें।

1. यदि आपने वैक्सीन लगवा लिया है तो उसकी सेल्फी हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर करें।
2. यदि आपने टीकाकरण के लिए दूसरों को भी प्रेरित किया है तो हमसे उसका विवरण या उसकी फोटो भी शेयर करें।

All Comments
Reset
99 Record(s) Found

PINKESH CHOUHAN 5 years 1 month ago

मैंने अपना टीकाकरण 19 मई को करवा लिया था एवं मेरे परिवार में एवं मेरे मित्रो का भी टीकाकरण हो चुका है , तथा मेरे एवं मेरे सहयोगी द्वारा सतत् टीकाकरण हेतु जन जागरण का कार्य किया जा रहा है।

Vinod Bairagi 5 years 1 month ago

आज दिनांक 20 /06/2021 को बसही में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार किया गया और लोगों को समझाया गया की 18 से 44 वर्ष तक के लोग कोविड 19 वैक्सिनेशन के लिए PHC Upari में दिनांक 21/06/2021 को पहुंचे। जिसमें प्रचार प्रसार में सम्मिलित हैं (C.HO) संगीता। आशा माया मंडल उपस्थित रहे।

VarshaMeena 5 years 1 month ago

मेरे द्वारा प्रेरित अन्य लोगों की जानकारी इस प्रकार हैं -रितिका, तृप्ति, क्षमा, रश्मि, चंदशेखर, प्रीति, वंदना, छाया, तुलसा मीना तथा अन्य

Chetan Nath 5 years 1 month ago

*वो मंजर इस कदर तूफान बन के आया,*
*बेगुनाह,बेकसूरों को उड़ा ले गया।*
*सांसों की खरीदी इस क़दर हुई अस्पताल में,*
*वो रहिशों की सारी रहीसी छुड़ा ले गया।*
*मौत का खेल इतना चला कि।*
*किसी का सुहाग,माँबाप बुला ले गया।*
*जलाने वाले न मिले ढूंढते रहे,*
*आग न थी और शमशान सुला ले गया।*
*किसी का बचा सहारा किसी का कुछ न बचा।*
*इस राह में बस याद रही बाकी मोड़ ले गया।*
*देख लिया ये वक़्त भी अब वैक्सीन ही लगवाना ,*
*देश और परिवार बचा ये संदेश वक़्त दे गया।*

*चेतन कुमार नाथ (देवरी)*

  •