You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Vijay 4 years 11 months ago

1-Sabji and milk will provide 6am to 8 PM
2-Market will open 11am to 7pm
3-nursery to class 9 will online and 10 to 12 raegular 5 days with minimum timing.
4-Bus will allow 75% of passenger
5saturday and sunday carfew rule apply in district headquaters.
5-In any event from now to 6 month max guest will be 100.
6-no political rally or even will organise.

Nitya chaturvedi 4 years 11 months ago

अगर एकदम से शादी ब्याह में ज़्यादा मेहमान की अनुमति नहीं दी जा सकती तो जिन होटेल में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन अच्छे से किया जा सकता है जैसे marriot भोपाल उन्हें १०० की अनुमति देदी जाए फिर उनकी तर्ज़ पर छोटे गार्डेन भी आयोजन कर सकेंगे

Deepak Kumar Gupta 4 years 11 months ago

जिन क्षेत्रों में कोरोना केस लगभग न के बराबर है उन्हें लाकडाउन से मुक्त करना चाहिए। अनावश्यक रूप से रोज कमाने खाने वाले लोग परेशान हो रहे है।

Deepak Kumar Gupta 4 years 11 months ago

शादी विवाह की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि हिन्दू धर्म में इसी गर्मी में ही इसके अधिकांश मुहूर्त होते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में खेत खलिहान खाली होने के कारण खाली जगह भी आसानी से मिल जाती है।

Nitya chaturvedi 4 years 11 months ago

शादी ब्याह में १०० लोगों की अनुमति दें wedding industry में बहुत छोटे छोटे बिज़्नेस जुड़े होते हैं होटेल बंद होने पे आगाए हैं । सख़्ती रखें मास्क पहनने में, vaccinated मेहमान हो, लोग रैपिड ऐंटिजेन कराएँ कार्यक्रम स्थल पे लेकिन १०० लोगों को अनुमति दी जानी चाहिए

LavkushTamrakar 4 years 11 months ago

दूसरी बात ग्रामीण इलाक़ों में जहां मोबाइल ओर internet कि अभाव में स्लॉट बुक करने में दिक़्क़त आ रही है वहाँ corona वॉलंटीर्ज़ के द्वारा निशुल्क स्लॉट बुक सर्वस की सेवा प्रदान की जाए।

LavkushTamrakar 4 years 11 months ago

18-44 वर्ष के व्यक्तियों के लिए onsite vaccination की सुविधा चालू कर दी गयी है।
कारण है वैक्सीन का wastage एवम् ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचना। लेकिन इससे ज़रूर वैक्सिनेशन सेंटर पर भीड़ बढ़ेगी और करोना का ख़तरा भी बढ़ेगा।
अतः ऐसा किया जा सकता है कि दिन में स्लॉट के साथ कुछ वेटिंग लिस्ट वाले स्लॉट भी बुक किए जाए। Vaccination के दिन अगर कोई व्यक्ति एक निर्धारित समय तक वैक्सीन नही लगवाता है तो वैटलिस्ट व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाए।

Ajay Mastud 4 years 11 months ago

शत प्रतिशत टीकाकरण की ओर आगे बढ़ना होगा पूरी तरह से बाजार खोलना होंगे और बूथ स्तर पर जाकर टीकाकरण करना होगा जिस प्रकार से चुनाव में वोटिंग की जाती है उसी प्रकार से टीकाकरण भी करना होगा बाजार बंद रखेंगे इस का अतिरिक्त भार सरकार पर रहेगा इसलिए बाजार को पूरी क्षमता के साथ खोलकर मास्क और टीकाकरण और सोशल डिस्टेंसिंग इस पर ध्यान रखना होगा