You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Pushpendra rathod 4 years 11 months ago

अनलॉक की प्रक्रिया चालू करने के लिए शासन प्रशासन से निवेदन है जिन दुकानदार भाइयों को व कर्मचारियों को वैक्सीन लग गया है पहले उन्हें ही परमिशन दी जावे एवं कोशिश करके जो लोग वेक्सीनेटेड हो गए उन्हें ही घर से बाहर निकलने की परमिशन दि जाए सभी लोग अपने सर्टिफिकेट साथ में रखेंगे दुकानदारों कर्मचारी दुकानो पर अपना वेक्सीनेटेड सर्टिफिकेट लगाकर रखेंगे। ठेले वाले व सब्जी वालों पर भी यह नियम लागू किया जाए

Ankit Patidar 4 years 11 months ago

Sujhao
(1) ऑनलाइन amazon flipkard होम delhivery चालू हो
(2) Ofline दुकानदार ग्राहक se whatsapp per order le kr delhivery कर सकता है
(3) sabzi thele se bech sakte hai or साप्ताहिक हार्ट बाज़ार बंद रहना चाहिए
(4) resturent ढाबे पर पार्सल सुविधा rhegi बेठ के खाना बंद rhega
(5) cinema hall , bus , school , clg, खेल्मेदान , band rhna chahiye
(6) logo ke awagan per rok na lage

Ankit Patidar
kabit mohalla gram tillore khurd indore

Kratant Shrivastava 4 years 11 months ago

Unlock में समय को महत्व देना चाइये, यदि सुबह 10-11 से saam 6 बजे तक का समय निश्चित कर दे इसके पहले और बाद मे कर्फ्यू लगा दे तो भीड़ बढ़ाने को समय नहीं मिलेगा और मेल जोल आम आदमी फ्री होकर ही मेल जोल करते है, यदि yesha करते हैं तो उन्हें केबल कार्य करने को ही समय मिलेगा ना कि फ्री time में मिलने का इसके उपरांत सकती से कर्फ्यू लगना चाइये सिर्फ emergency seva chalu रहे. निश्चित ही सफल होगे

RaghavSinha 4 years 11 months ago

2) All competitive exams/college exams should be postponed for atleast 3 months, as they are a potential powder keg waiting to explode. These exams will put lakhs of young students at risk.
3) Weekends must continue to be total lockdown. Number of guests in weddings should continue to be restricted to 20 people.
Sir, we will be able to defeat this menace only with very strict actions. But the citizens of MP are assured that we will be able to do this under your able and selfless leadership.