You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

InduTiwari 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आप से विनम्र निवेदन है कि जिस जिले में कोरोना की संक्रमण दर घट रही है वहा पर किराना, अनाज, दूध डेयरी आदि ke दुकानों को खोलने के कृपा करे

Vijaytamrakr 4 years 11 months ago

मान्यवर,1 जून से लॉक डाउन कम से कम 6 घंटे के लिए पूर्णतः खोला जावे,एवं रविवार अवकाश,भविष्य में भी यदि पुनः लॉक डाउन की जरूरत पड़े तो सम्पूर्ण लॉक डाउन ना करें ,मात्र 4 घण्टे के लिये सभी शासकीय अर्धशासकीय ,ब्यापारिक दुकाने खुली रहे,जिससे सभी आम लोगो के आवश्यक जीवकोपार्जन के कार्य हो सके धन्यवाद।

ShekharDhoble 4 years 11 months ago

सर जिन जिलों में Corona positivity rate 5% से कम है, वहां सुबह 7 baसुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक काम काज शुरू रखे, जिन जिलों में Corona positivity दर 5 % से अधिक है, वहां सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक काम काज मार्केट शुरू रखे पूरे Corona प्रोटोकोल के साथ, प्रशासन मास्क के लिए लोगों को प्रेरित करे नकि आर्थिक दंड दे l

AshishKumarUppal 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
१ जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है
तो उस संबंध में मेरे कुछ सुझाव है जो कि इस प्रकार है
शहर की सभी आवश्यक दुकान सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलनी चहिए
जिससे बाजार में भीड़ नहीं होगी।

साथ ही सिर्फ़ वे दुकान ही खोली जाये जिसके संचालक तथा कार्यकर्ताओं को Corona Vaccine लगा चुकी हो।

RAJA GUPTA 4 years 11 months ago

मुख्यमंत्री जी से मेरा अनुरोध है कि टिकाकरण की प्रक्रिया तेज करें
लॉक डाउन हटाना एक उचित एवं स्थायी उपाय नहीं होगा
क्युकी हमने पहले भी लोगो को लापरवाही करते हुए देखा है
यदि हम लॉक डाउन खोलते है तो वर्ष भर ऐसा
ही चलता रहेगा और हमें इसके दुष्परिणाम हमें झेलने होंगे अमेरिका जैसे देशों में lockdown अभी भी नहीं खुला जबकि वहां की 50% जनसंख्या vaccined हो चुकी है

ShrawanKumarPandey 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
गर्मी का समय है बाजार सुबह 6 से 1 बजे तक खोला जा सकता है । उसके पश्चात टोटल बंद । 15 दिन बाद पुनः समीक्षा कर समय बढ़ाने पर विचार किया जाए । साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य किया जाए उसदिन किसी भी प्रकार का व्यवसाय हेतु अनुमति प्रदान नही की जाए इस प्रवधान सुनिश्चित किया जा सकता है ।

Shubhamvishwakarma 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
१ जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है
तो उस संबंध में मेरे कुछ सुझाव है जो कि इस प्रकार है
शहर की सभी आवश्यक दुकान सुबह १० से शाम ५ बजे तक खुलनी चहिए
जो की सप्ताह में ३ दिन हो सकती हैं जैसे सोमवार बुधवार और शुक्रवार
और नाइट कर्फ्यू का समय शाम ७ बजे से सुबह ७ तक होना चाहिए
और अभी जिम स्विमिंगपुल मॉल सिनेमा हॉल और छात्र छात्राओं के सभी शासकीय और अशासकीय हॉस्टल भी अभी कुछ समय तक बंद रहना चाहिए और मास्क और सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन होना चाहिए ।

Devendrasharma 4 years 11 months ago

वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दीजिए लॉकडाउन कोई स्थाई समाधान नहीं है