You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

PRASHANT PAWAR_18 4 years 11 months ago

ई-कॉमर्स गतिविधियों को शुरू किया जाए, जिससे कि लोगों को जरूरत का सामान घर बैठे ही मिल पाए । बुजुर्गों एवं बच्चों को बाजार बाजार में जाने से रोका जाए। जिन दुकानदारों तथा कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है उन्हें ना रोका जाए ।ट्रांसपोर्टेशन को शुरू ना किया जाए।।

RAHUL PRAJAPATI_9 4 years 11 months ago

MP. Should not unlock till 30 June .

It must first spend this month on vaccination.

1) on first week , do vaccination of all shopkeepers & petroleum pump workers & staff (big or small) in city , town & village . Allow those shop to be opened which are vaccinated.

2) On second week , do vaccination in Bank , postoffice , Jail , factory workers , Govt. & PSU staffs workers .... etc. Then only allow them to work with full capacity.

Third week , do vaccination of all teaching staff whic

TarunVerma 4 years 11 months ago

Local market will be open with guidelines not more than 6 people.
In rural area Vaccination is done ward by ward for easeto people.
Aware people by posters and through social media.
In bank instead of one person to receive account there should be more window for money transactions for better utilization.
Give relief local shopkeeper in terms of electricity and water bills.
Sanction of scholarships of students studying in college and schools should be done in first place reduced pressure.

Nikhleshthakre 4 years 11 months ago

Sir lockdown jab bhi khule kripya mask pahanne ka sahi tarika ki jankar aam logo ko pahuchayi jae jiske liye local level par program chalaye jane chahiye our jaho sake to bade level par mask bhi distibute kiye jae taki aam janta achchhe se our surakshit rah sake

Vikaspandey 4 years 11 months ago

मेरा नाम विकास पांडे
(1) जिस जगह पर पॉजिटिविटी रेट कम है वहां सब्जी और किराना की दुकान 10 से 5 बजे तक खुलना चाहिए
(2) सरकारी दफ्तर मैं कर्मचारी 50 परसेंट आने चाहिए
(3) जिस जिला में वैक्सीनेशन परसेंटेज सबसे ज्यादा हो उस जिले को थोड़ा ज्यादा छूट देना चाहिए
(4) जिले के हर चौराहे पर तीन या चार पुलिस वाले होने चाहिए जो लोग मास्क ना पहने उसके विरुद्ध कार्यवाही करें

Diveshtrivedi 4 years 11 months ago

जितना ज्यादा हो सके वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाए जिससे बहुत से लोग घरों के अंदर ही रहेंगे और उन्हें जरूरत का सामान मिल पाएगा