You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Share ideas to make Women Financially Competent

Start Date: 15-04-2022
End Date: 15-05-2022

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विचार साझा ...

See details Hide details


महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विचार साझा करें

भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है।

महिलाओं को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू किया गया है। इसके लिए आप भी अपने मूल्यवान सुझाव साझा करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अपना योगदान दें।

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपके सुझाव आमंत्रित हैं -
 आर्थिक रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए आपके क्या सुझाव है?
 महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज में किस बदलाव की सबसे बड़ी आवश्यकता है?

आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा सकते है।

All Comments
Reset
444 Record(s) Found

AKHILESH SALVE 3 years 9 months ago

जरूरी नहीं की सिर्फ पड़ी-लिखी लडकिया ही रोजगार कर सकती हैं गृहस्थ महिलाये परिवार को जोड़कर,संजोकर,एक धागे में मोती की तरह पिरोकर रखने में मदद भी करती हैं तो कभी परिवार का मुखिया बनकर परिवार को संभालने का कार्य भी बखुभी करती हैं | जरूरत तो सिर्फ महिलाओं को आगे बदने के लिए प्रोत्साहित करने की हैं | और प्रोत्साहित करने का यह कार्य पिता,पति या लड़की के परिवार के पुरुष ही करे तो सबसे बेहतर होगा | और लोगो का लडकियों के प्रति नकारात्मक वातावरण एवं नकारात्मक भावनाओं को ख़त्म किया जाना जरूरी हैं |

AKHILESH SALVE 3 years 9 months ago

समाज में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो में महिलाओं की उच्च शिक्षा और रोजगार की बात पर मतभेद नजर आता हैं जबकि लडकिया परिवार,शिक्षा,राजनीति,या करियर हर क्षेत्र में लड़को के मुकाबले लडकियों का प्रदर्शन उत्तम रहा हैं | महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना और पड़ी लिखी लडकियों को लड़को की तरह रोजगार के उचित अवसर देना आवश्यक हैं | इसके लिए सरकार को नौकरियों में ५० % पद महिलाओ के लिए और ५०% पुरुषो के लिये होने चाहिए | एवं अशिक्षित महिलाओं को प्रशिषण के साथ रोजगार देना होगा.

SatyaprakashThakre 3 years 9 months ago

1महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उन्हें कौशल, उन्नयन प्रशिक्षण व स्वयं का रोजगार प्रदान करके वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।
2.महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज में उन्हें उचित मान सम्मान देकर आगे लाना ही महिला सशक्तिकरण का समाज में उचित स्थान देना है।

SatyaprakashThakre 3 years 9 months ago

महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर एवं समाज में उन को प्रथम स्थान व मान सम्मान देकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। शासन इस पर मुख्यतः ध्यान दें।