You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Vijay Singh shekhawat 3 years 10 months ago

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

Vikram singh Tomar 3 years 10 months ago

जल संरक्षण की दिशा में सबसे पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भवन निर्माण की अनुमति के साथ अनिवार्य किया जाना चाहिए साथी बारिश के पानी का संरक्षण करने के लिए पठारी भूमि पर तालाब का निर्माण करना चाहिए और बंजर भूमि पर छोटे-छोटे गड्ढा खोदना चाहिए जिससे पानी का संरक्षण बढ़ सके वर्षा काल में अधिक मात्रा में पौधे लगाना चाहिए और पेड़ों को काटने से रोकना चाहिए ऐसी सड़कों का निर्माण करना चाहिए जिससेटेक्नोलॉजी पानी को सीधे जमीन में जाने का रास्ता दे सके और जो लोगों में वर्षा जल संरक्षण करने की देना

Mahendra Singh omparaja 3 years 10 months ago

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

Yuvraj Mewada 3 years 10 months ago

मेरा मानना यह है कि वाटर हार्वेस्टिंग पानी बचाने का एक उचित प्रबंध है जिसके द्वारा हम पानी को व्यर्थ होने से बचा सकते हैं धन्यवाद।

Buddhasen Patel 3 years 10 months ago

श्रीमानPMOजी जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्र को यह सुझाव देने की जरूरत है
Innovativआईडिया फ़ॉर ड्रिंकिंग Water सेविंग
देश के करोड़ो नागरिक पानी के लिए दर दर भटक रहे है।
ROकीworkingके अनुसार Aprox25%पानीweste होता है
देश के लाखों घरों में करोड़ो लीटरR Oसे पानी ड्रेन में बहाया जा रहा है।
RO Westवाटर से इंदिरा सागर जैसे बाध भरे जा सकते है ।
ROनिर्माता कंपनियाwest water collectionटैंक25लीटर कैपीसीटी काROमशीन के साथ देने का निर्देश सरकार को देना चाहिए।अनिल बुध्दसेन पटेल देवास म.प्र.9893555703