You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Mahendra Singh omparaja 3 years 10 months ago

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

Piyushkashla 3 years 10 months ago

Road ke sides me 12 se 15 feet gadhe krke unpr jali lga de us se jamin me pani ki kami nhi hogi or har ghar me water harvesting as talghara banaana compulsory krde ise bnae bina ghr nhi bn skta Thankyou for giving me opportunity

Kirti 3 years 10 months ago

Water harvesting involves collecting, using the rainwater run off from your household.making small ponds
Build as many Kattan temporary mini dams following VRF sand sand bag and plastic technology across rivulets and rivers,construct water reserves using plastic lining laterite mines.

Surajsurayvanshi 3 years 10 months ago

हर गांव या शहर की सड़को और नदी किनारे पेड़ पौधे लगाए जाएं और हर घर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू किया जाए। तालाबों का गेहरीकरण। जगह जगह पक्की जगह होने के कारण पानी जमीन के अंदर नही जा पाता और भाप बन कर उड़ जाता है जिस से गर्मी बढ़ती है कभी भी सड़क या मकान बनाने से पहले पेड़ लगाने की जगह होनी चाइए। जिस से हम प्रकृति को और पशु पक्षी को भी बचा सकते है पेड़ काटने की धारा और जुर्माना बढ़ाया जाए। और पौधा रोपण को ज्यादा से ज्यादा बड़ाबा दिया जाए

Buddhasen Patel 3 years 10 months ago

श्रीमानPMOजी जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्र को यह सुझाव देने की जरूरत है
Innovativआईडिया फ़ॉर ड्रिंकिंग Water सेविंग
देश के करोड़ो नागरिक पानी के लिए दर दर भटक रहे है।
ROकीworkingके अनुसार Aprox25%पानीweste होता है
देश के लाखों घरों में करोड़ो लीटरR Oसे पानी ड्रेन में बहाया जा रहा है।
RO Westवाटर से इंदिरा सागर जैसे बाध भरे जा सकते है ।
ROनिर्माता कंपनियाwest water collectionटैंक40लीटर कैपीसीटी काROमशीन के साथ देने का निर्देश सरकार को देना चाहिए।अनिल बुध्दसेन पटेल देवास म.प्र.9893555703

BRAJESH KUMAR DONERIYA 3 years 10 months ago

मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का उपयोग किया जाना चाहिए,पर्यावरण के प्रति जागरूकता जरूरी है क्योंकि पर्यावरण संतुलन का सकारात्मक प्रभाव जल संरक्षण पर पड़ता है। कटते वृक्षों के कारण भूमि की नमी लगातार कम हो रही है जिससे भूजल स्तर पर बुरा असर पड़ रहा है। अतः जरूरी है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु जागरूकता लाई जाए।गंदे जल का सिंचाई में उपयोग करके भी जल संरक्षण किया जा सकता हैनदियों के जल में गंदा पानी कदापि नहीं छोड़ा जाय जिससे जरूरत पर उस जल का प्रयोग पीने तथा अन्य उपयोगों हेतु किया जा सके।