You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Rajkumar sonera 3 years 9 months ago

वर्षा के जल को एकत्रित करने का सबसे अच्छा उपाय सोकपिट है हमें लोगों को सोकपिट के फायदे बताना चाहिए जिसे लोग अपने आस पास खाली स्थान पर सोकपिट बना सके। और नदियों को साफ करना चाहिए जिससे वर्षा का जल के साथ गंदगी समुन्द्र मे नहीं जाए । और पानी का दुरुप्रयोग कम से कम करना चाहिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता जरूरी है क्योंकि पर्यावरण संतुलन का सकारात्मक प्रभाव जल संरक्षण पर पड़ता है। कटते वृक्षों के कारण भूमि की नमी लगातार कम हो रही है जिससे भूजल स्तर पर बुरा असर पड़ रहा है। अतः वृक्षारोपण करना चाहिए

Gyansingh kanase 3 years 9 months ago

बरसात के पानी को बचाने के लिए छोटे डेम बनाने चाहिए
वृक्षारोपण अधिक से अधिक कर उन्हें बड़ा होते तक अच्छे से देखभाल करनी चाहिए|
घर कि छतों का पानी जमीन में पहुँचाने का प्रयास किया जाना चाहिए

Mangilal Modi 3 years 9 months ago

हमे बरसात के पानी को अधिक से अधिक जमीन के अंदर पहुंचाने का प्रयास करना होगा जिससे भुमि का गिरता जलस्तर बढ़ सके !

Jay darshan Rawat 3 years 9 months ago

जल बचाने के उपाय---

1. हर दिन बालों को शैम्पू करने से बच सकते हैं
2. दांत ब्रश करते समय नल को बंद रख सकते हैं
3. शावर, टब की जगह बाल्टी से स्नान कर सकते हैं
3. टॉयलेट फ्लश में रेत से भरी बोतल रख सकते हैं
4. बरसात के पानी को स्टोर कर काम में ला सकते हैं
5. पौधों को पानी देने के लिए वाटरिंग कैन का प्रयोग करे l

Neelesh soni 3 years 9 months ago

First of all pani ko bachane ke upay.
1. Sbse phle to hame pani ka durupyog bnd krna hoga jaha log garmi ek samay me ek ek bond pani ki taraste hai vhi log resorts pr jakr swiming pool me pani me maje lete hai.
Esko km krna hoga kyuki vo pani pr surf aapka hi ni kr ek vyakti ka adhikar hai n keval unke liye blki unki aane vali pidhiyo ke liye bhi.

Varsha ke jhal ko sahejne ke liye game pratyek gaao me talab or pani ki tanki banani chahiye kyuki jb pani ki kami ho to vha se porti ki ja sake.