You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Plant trees, Get plenty of oxygen

Start Date: 04-05-2021
End Date: 21-06-2021

आओ पेड़ लगाएं, भरपूर ऑक्सीजन पाएं

. ...

See details Hide details

आओ पेड़ लगाएं, भरपूर ऑक्सीजन पाएं

.

ऐसे पौधे जिनसे भरपूर ऑक्सिजन मिलती है उनके संरक्षण, सवर्धन और रोपण पर चर्चा करें

.

क्या आप जानते हैं... एक पेड़ की औसत उम्र 50 साल होती है जिसमें वह जीवन भर ऑक्सीजन छोड़ता है और यही ऑक्सीजन हमारे लिए प्राणवायु का काम करती है! औसत उम्र का एक पेड़ साल भर तक एक परिवार को ऑक्सीजन देने के लिए पर्याप्त हो सकता है। अनुसंधान बताते हैं कि पेड़ों और हरे रंग के वातावरण के बीच कुछ मिनटों के भीतर ही हमारा रक्तचाप कम हो जाता है, हमारे हृदय की गति सामान्य हो जाती है और तनाव का स्तर भी कम होने लगता है।

हम सभी जानते हैं आज पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है, जिसमें कोरोना से निपटने में ऑक्सीजन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में कौन नहीं जानता कि पेड़ ऑक्सीजन का उत्पादन करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी हमारे लिए हमारी साँसे। पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी को वायु की आवश्यकता होती है, अत: जीवन के लिए पेड़ों का जीवित रहना अति आवश्यक है। वर्तमान समय में इस बात को हमसे बेहतर और कौन समझ सकता है!

यह भी सच है कि हम में से अधिकांश लोग काम और जीवन की व्यस्तता के कारण वृक्षारोपण के लिए समय निकाल पाने में असमर्थ हैं। लेकिन पर्यावरण में छोटे स्तर पर बदलाव लाने के लिए पौधों का इनडोर प्लांटेशन तो किया ही जा सकता है। जैसे- तुलसी व बांस के पौधे, गोल्डन पोथोस, पीस लिली, बॉस्टन फर्न, इंग्लिश आइवी या रबर प्लांट अनेकों विकल्प हैं। ऐसे पौधों की विशेषता यह है कि ये न ज्यादा जगह घेरते हैं और ना ही इन्हें अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, बल्कि ये हवा में से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के साथ ही हमारे घरों में ऑक्सिजन की मात्रा को बढ़ाते हैं और छोटे से खूबसूरत बगीचे का निर्माण करने में मददगार भी साबित होते हैं।

पेड़-पौधों के महत्व के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम MP MyGov के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घर व वातावरण के आस-पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ताकि हम अपने वातावरण को प्रदुषण मुक्त करने में अपना योगदान दे सकें।

All Comments
Reset
176 Record(s) Found

Buddhasen Patel 4 years 9 months ago

श्रीमान पीएमओ india श्रीमान सीएम एम पी
ऑक्सीजनO2की कमी दूर करने के लिए त्रिवेणी पेड़A बरगदB पीपलCनीम के पेड़ लगाकर राष्ट्र से O2की कमी को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। इसकी शुरुआतGovct स्कूलो एवम सभी सरकारीOfficeसे की जाए। इसका आदेश सरकार को देना चाहिए।
निवेदकAnil B.SPatelदेश की सामाजिक सरोकार वेबसाइट www.hindislogans.blogspot.com

Muneem Sahu 4 years 10 months ago

मैंनै दिनाँक १२जून २०२१कोअपने खेत में नीम का पौधा
लगाया हूँ जो कि यह आक्सीजन अत्यधिक एवं औषधि प्रदान करने
वाला पौधा होता है ,अतः आप कम से कम एक पौधा जरूर लगाऐं।
मुनीम साहू
जिला उमरिया।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

हमारे देश में सभी पेड-पौधों की समय-समय पर पूजा भी करते है। जैसें आवंला- नवमी, तुलसी- ग्‍यारस, वट सावित्री- अमावस्‍या, पीपल, अशोक, नीम, कैला, जामुन, तथा हरी दुब/घास आदि।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

हिन्दु धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप मानकर घर के आंगन में पूजनीय स्थान दिया जाता है।
1) श्याम तुलसी,
2) राम तुलसी,
3) श्वेत/विष्णु/बिस्वा तुलसी,
4) वन तुलसी,
5) नींबू तुलसी
लेकिन इसके अलावा भी तुलसी के वैज्ञानिक व आयुर्वेद की दृष्टि से कई लाभ मिलते हैं। जो स्वास्थ्य से लेकर वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सभी पांचों तुलसी एक एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी-बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री व एंटी–डिजीज की तरह कार्य करने लगती है।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

अब लोग पौधों के महत्व को जानते हुए केवल घरों के बाहर ही नहीं बल्कि घरों के अंदर भी चमेली का पौधा(Jasmine Plant), लैवेंडर(Lavender), गार्डेनिया (Gardenia) आदि पौधे लगाते हैं। ये सिर्फ आपके तनाव को ही दूर नहीं करते बल्कि आपकी नींद को भी और बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घर में ऑक्‍सीजन देने वाले 10 प्‍लांट्स के बारे में बताया है-
1- एरेका पाम
2- स्‍नेक प्‍लांट
3- मनी प्‍लांट
4- गरबेरा डेजी
5- चाइनीज एवरग्रीन
6- स्पाइडर प्लांट
7- एलोवेरा
8- ब्रॉड लेडी पाम
9- ड्रैगन ट्री
10-वीपिंग फिग
जिन्‍हें आप अपने कमरे में रख सकते हैं। ये प्लांट्स बिना खर्चे के आपके लिए रोजाना ऑक्‍सीजन मुहैया कराते रहेंगे। घर पर ऑक्‍सीजन का ये वो तरीका है जिसके लिए ज्‍यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

हम सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन बनाने का काम पेड़ की पत्तियां करती हैं। पत्तियां एक घंटे में पांच मिलीलीटर ऑक्सीजन बनाती हैं। जिस पेड़ में ज्यादा पत्तियां होती हैं, वो पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाता है।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

पीपल, नीम और बरगद सबसे ज्यादा आक्सीजन देते हैं इसीलिए हमारे पूर्वजों ने इन्हें धर्म से जोड़ दिया था ताकि लोग इनकी पूजा करें , इन्हें जल दें और इन्हें अधिक से अधिक लगाएं ताकि हमें कभी प्राण वायु आक्सीजन की कमी न हो लेकिन हम आधुनिकता के चक्कर में अपनी महान सनातन संस्कृति को भूल गए हैं इसीलिए ईश्वर और प्रकृति ने हमें कोरोनावायरस जैसी महामारी में हमें आक्सीजन की कीमत बता दी है।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

पेड़ है तो इंसान है देख लो ऑक्सीजन के लिए आज सब परेशान है।
पेड़ लगाने से ज्यादा इनका संरक्षण अति आवश्यक है हमें वृक्ष लगाने के साथ साथ उनके संरक्षण के लिए ध्यान देना अति आवश्यक है।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

घर आंगन में तुलसी व गिलोय, गोल्डन पोथोस, पीस लिली, बॉस्टन फर्न, इंग्लिश आइवी या रबर प्लांट के पौधों का इनडोर प्लांटेशन कर सकते हैं।