मध्यप्रदेश में अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में
इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए साझा करें अपने विचार
---------------------------------------------------
चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा देश में पहली बार हिंदी माध्यम के चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए MBBS के पाठ्यक्रम को हिंदी में भी करने की शुरूआत की जा रही है। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022 में शुरु होने वाले एमबीबीएस कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में हिंदी भाषा में मेडीकल की शिक्षा दी जाएगी।
मध्यप्रदेश शासन ने यह पहल इसलिए की है क्योंकि चिकित्सा विज्ञान की पुस्तकों में अंग्रेजी भाषा की क्लिष्ट शब्दावली होने से हिन्दी माध्यम एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले मेडीकल छात्र—छात्राओं को चिकित्सकीय विषयों की अंग्रेजी पुस्तकों में उल्लेखित सिद्धांत एवं अवधारणाओं को समझने में कठिनाई होती हैं।
प्रदेश में चिकित्सीय शिक्षा में प्रवेश लेने वाले लगभग 75% छात्र हिंदी भाषी होते है, इनको इस निर्णय से सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश में एम.बी.बी.एस. पढ़ने वाले लगभग 10,000 छात्रों में से 7,500 छात्र हिंदी भाषी है।
अंग्रेजी भाषा में प्रवीण नहीं होने के कारण ऐसे छात्र पठन-पाठन में पीछे रह जाते हैं, जिससे उनमें हीन भावना एवं अवसाद उत्पन्न होता हैं तथा परीक्षा के परिणाम प्रभावित होते हैं।
जर्मनी, जापान, चीन जैसे कई देश जो चिकित्सकीय सुविधाएँ और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी हैं, मातृभाषा में विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई कराते हैं।
हिंदी माध्यम के छात्रों को भी अपनी मातृभाषा का विकल्प मिले ,इस बात को ध्यान में रखते हुए हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू की जा रही है। प्रथम फेस में 3 विषयों का रूपातंरण कार्य NMC के नियमों को ध्यान रखते हुए किया गया है। तदुपरांत पब्लिशर द्वारा प्रकाशन के नियमों (copy right) इत्यादि के अनुसार पुस्तके पब्लिश की जाएगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार के रूप में प्रथम वर्ष के 3 विषयों की किताबों का रूपांतरण व्यवहारिक पक्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें देवनागरी का उपयोग कर विद्यार्थियों को टूल और प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न व्याख्यानों को हिन्दी में ऑडियो-वीडियो बनाकर यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जिसने यह नवाचार किया है।
इसे और प्रभावी बनाने और इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इसका फायदा मिल सकें।
आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।
Krishnakantpatel 4 years 4 months ago
एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई होने से व्यापक स्तर पर ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों से विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई करने में रुचि दिखाएंगे एवं बड़ी मात्रा में डॉक्टर बनकर देश हिकार्य करेंगे।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
सरकार के पास आधिकारिक उद्देश्यों को अधिसूचित करने की शक्ति होनी चाहिए जिसके लिए आधिकारिक उद्देश्यों में हिंदी का उपयोग किया जाना है।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
सरकार को सभी कार्यवाही में साक्ष्य दर्ज करने और अदालत के फैसले, आदेश और आदेश लिखने के लिए हिंदी को न्यायालयों की भाषा के रूप में घोषित करना चाहिए।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
मध्य प्रदेश सरकार सभी केंद्रीय अधिनियमों के हिंदी अनुवाद को अधिकृत करे।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
सरकार को मध्य प्रदेश राज्य के भीतर सभी स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा आधिकारिक उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने का प्रावधान करना चाहिए।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए कि राज्य के सभी प्रकार के स्कूलों में कक्षा I से X तक पढ़ने वाले सभी छात्रों को सभी कक्षाओं में अनिवार्य भाषा के रूप में हिंदी भाषा सिखाई जाए।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
मध्यप्रदेश शासन द्वारा हिन्दी भाषा के विकास को बनाये रखने अथवा हिन्दी भाषा में विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के जोश में साहस या बड़प्पन दिखाने वालों को पेंशन या अनुदान या छात्रवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की जाये और उन्हें पेंशन या अनुदान की स्वीकृति प्रदान की जाये। ऐसे व्यक्तियों के परिवार जिन्होंने हिंदी भाषा के लिए उल्लेखनीय उत्साह दिखाया है।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
मध्य प्रदेश को राज्य के अधीन सेवाओं में नियुक्ति में पचास प्रतिशत रिक्तियों को अलग करना चाहिए, जिन्हें हिंदी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले व्यक्तियों के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाना है।
Prateek Trivedi 4 years 4 months ago
मध्य प्रदेश को हिंदी भाषा के विकास के लिए हिंदी विकास प्राधिकरण की स्थापना और हिंदी राजभाषा और उसकी परियोजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का मूल्यांकन करने के लिए एक कानून बनाना चाहिए।
Arvind Patidar 4 years 4 months ago
Hindi me padai ke sath sath un aria me college khole jin arime english midiam school nhi hai aur jaha medical college nhi hai