You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to improve Health services

Start Date: 19-03-2022
End Date: 25-03-2022

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित ...

See details Hide details


स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

मध्यप्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है "लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण"
वर्ष 2022-23 के लिये इस विभाग के बजट में 2 हजार 258 करोड़ रूपये की वृद्धि कर कुल 13 हजार 642 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और उन्हें उत्कृष्ट बनाने के लिए शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रभाव का आकलन करने तथा इसे और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए गठित मंत्री समूह
1. श्री तुलसीराम सिलावट
2. श्री विश्वास सारंग
3. डॉ. प्रभुराम चौधरी
4. श्री रामखेलावन पटेल
5. श्री सुरेश धाकड़

आप अपने सुझाव नीचे Comment box में दे सकते हैं।

All Comments
Reset
89 Record(s) Found

MANOJ KUMAR GUPTA 4 years 2 weeks ago

कमर्चारी लापरवाह है काम करना नही चाहते हैं सप्ताह में दाे बार कलेकटर लेवल के अिध्ाकारी िनरीक्षाण्ा करें िश्ाकायत पाये जाने पर सेवा से हटाने की कायर्वाही करें

kuldeep mohan trivedi 4 years 2 weeks ago

मप्र सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए चिकित्सक से लेकर हर स्वास्थकर्मी की समयबसे अस्पतालों में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ।चिकित्सको की प्राइवेट प्रैक्टिश पर रोक लगाई जायल।उन लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाए ।जो मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते हो और सेवा के बदले रिश्वत मांगते हो।मुख्यमंत्री को उच्चाधिकारियों को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी का आदेश देना चाहिए।

Sanjay Bagri 4 years 2 weeks ago

block South mein Jaise hospital se hospitals Mein jaise bason mein list kirae ki tangi rahti hai vaise hospitalon mein bhi anivarya kar diya jaaye list tangva Diya jaaye ki is jiske liye operation iske liye yah kam ke liye iske liye aisa operation hoga to vaisa nali dalegi to aisa pair facture hoga to iska sab yah karva Diya jaaye itni loot machi Hai had se jyada ek IC mein 12-12000 le rahe hain Kisi hospital mein 5000 le raha hai Kisi Mein 6000 to kya hai Antar kuchh Nahin hota aap log dekhen i

ManojRahangdale 4 years 2 weeks ago

शिक्षा विभाग में सुधार हेतु एक ही स्थान पर जमे शिक्षा का स्थानांतरण जिले एवं सम्भाग के बाहर किया जावे ताकि शास्किय शिक्षा का टियूसन धंधा बंद किया जावे

ManojRahangdale 4 years 2 weeks ago

स्वास्थ्य विभाग में मनुष्य एवं पशु पक्षी का इलाज निशुल्क घर घर जाकर करवाया जावे आवश्यकता पड़ने पर समस्त निजी अस्पतालों में प्रधानमंत्री आयूष्मान योजना का लाभ दिलाया जावे |
कोरोना महावीर से पीड़ित एवं मृत व्यक्ति को इलाज में खर्च हुई राशि का भूकतान प्रति हितग्राही विभाग द्वारा घर घर जाकर करवाया जाय|

Akhilesh Khare 4 years 3 weeks ago

1. मेडिकल पढ़ाई में ऑनलाइन शिक्षा प्रतिबंधित की जाए। जितने दिन ऑनलाइन क्लास लगी है उतने दिन अतिरिक्त क्लास लगाई जाए और फिर से परीक्षा हो। 2. मेडीकल शिक्षा लोगों की जिंदगी से सीधे जुड़ी है अतः इसे आरक्षण मुक्त रखा जाए। 3. शिक्षकों का चयन भी आरक्षण मुक्त हो। जब देश योग्यता, क्वालिटी और परफेक्शन को उद्देश्य बनाएगा तो देश की हर चीज में सुधार आएगा। सरकारी सहायता का आधार परिस्थिति होना चाहिए जाति इत्यादि नहीं। देश का उद्देश्य सेवा में गुणवत्ता हो जिसमें कोई समझौता न हो।

Akhilesh Khare 4 years 3 weeks ago

1. स्वास्थ्य सेवा एक तकनीकी विषय है अतः इसे आरक्षण मुक्त रखा जाए। 2. किसी भी स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए दो नियम अनिवार्य हों 1- वो नशा नहीं करेगा 2. वो यातायात के नियमों का पालन करेगा। 3. मेडिकल की दुकानों में MRP की जगह उचित कीमत लिखी हो। MRP पर बेचने पर शिकायत का प्रावधान हो। 4. प्राइवेट अस्पतालों में स्टाफ प्रशिक्षित हो। 5. निजी अस्पतालों में इलाज सही और उचित कीमत पर होगा तो सरकारी अस्पतालों में भीड़ कम लगेगी। 6. प्राइवेट अस्पताल अनावश्यक इलाज और MRP पर दवा न बेचें।

AnnuSingh 4 years 3 weeks ago

1-plz remove 70,80,90%
2-and also remove rule 3 year provisional
Period from nursing department.
3-plz allow grade-2 in nursing department like
Other state .
4-plz allow pensions system for all permanent
Nursing staff