You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to improve Health services

Start Date: 19-03-2022
End Date: 25-03-2022

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित ...

See details Hide details


स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

मध्यप्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है "लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण"
वर्ष 2022-23 के लिये इस विभाग के बजट में 2 हजार 258 करोड़ रूपये की वृद्धि कर कुल 13 हजार 642 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और उन्हें उत्कृष्ट बनाने के लिए शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रभाव का आकलन करने तथा इसे और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए गठित मंत्री समूह
1. श्री तुलसीराम सिलावट
2. श्री विश्वास सारंग
3. डॉ. प्रभुराम चौधरी
4. श्री रामखेलावन पटेल
5. श्री सुरेश धाकड़

आप अपने सुझाव नीचे Comment box में दे सकते हैं।

All Comments
Reset
89 Record(s) Found

raj Ahirwar 4 years 2 weeks ago

मप्र के 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित RT PCR लैबों का विस्तार कर, स्वास्थ्य विभाग को और मजबूती प्रदान करें। सभी प्रकार के वायरस, बैक्टेरिया की जांचे और शोध कार्य पर बल दे।।जिससे भविष्य के लिए हम तैयार रहे।

raj Ahirwar 4 years 2 weeks ago

समस्त covid 19 आस्थाई मानव संसाधन को संविदा कर रोजगार से लगाएं रखे।आपातकालीन सेवाएं देते हुए जान की बाजी लगाई, दिन रात सेवाएं दी। बेरोजगारी की मार से सुरक्षित कीजिये

Vikram 4 years 2 weeks ago

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदाय ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी है एवं महिला डॉक्टर तो ना के बराबर है तथा स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए डॉक्टरों की भर्ती होना चाहिए और ऐसे डॉक्टर की जो प्राइवेट की तरह सरकारी अस्पताल में मरीजों को देखें

Sanjay kumar 4 years 2 weeks ago

माननीय मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य सेवा में सबसे प्रमुख काम बिमारी की जांच या डायग्नोसिस करना होता है जिसके लिए पैथालॉजी जांच आवश्यक होती है मेरा आपसे अनुरोध है पैथालॉजी टेक्नीशियनों को प्राइवेट पैथालॉजी लैबों को संचालित करने दिया जाए जो स्वरोजगार के द्वारा पूरे प्रदेश में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस सेवा को दे पायेंगे अतः आपसे अनुरोध है बेसिक केटेगरी की पैथोलॉजी लैब का संचालन टेक्नीशियनों द्वारा किया जा सकता है इसके लिए नियमों में संशोधन कर इसे लागू करने की अनुमति देने की कृपा करें

Tusharpatel 4 years 2 weeks ago

माननीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कर्मचारी जो अपने सेवाकाल में सेवारत होते हुए कोई भी शैक्षणिक योग्यता (स्नातक या स्नातकोत्तर) डिग्री या डिप्लोमा कोर्स रेगुलर माध्यम से नही कर सकता इसलिए उसे दूरस्थ शिक्षा(डिस्टेंस एजुकेशन या स्वाध्यायी या पत्राचार) माध्यम से अपनी आगे की एजुकेशन पूर्ण करता है,लेकिन जब एन. एच. एम.(राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) द्वारा समय समय पर जो भी वेकैंसी निकाली जाती है उसमें रूल बुक अनुसार फुल टाइम (रेगुलर)माध्यम से कोर्स करने वाले छात्र को आवेदन करने की अनुमति होती है लेकिन डिस्टें

Dinesh kumar sharma 4 years 2 weeks ago

स्वास्थ्य सेवा को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए। स्वास्थ्य सेवा की योजना बनाने के पहले विशेषज्ञों से राय हो। जमीनी हकीकत के हिसाब से योजना बने। चिकित्सकों को सम्मान व सुरक्षा नही मिल रही है। आए दिन सरकारी चिकित्सकों और कर्मचारियों पर हमलों की घटना बढ रही है। इसके साथ ही मरीज का समय पर उपचार हो इसकी मानिटरिंग बेहद जरूरी है।

BrijeshkumarTamrakar 4 years 2 weeks ago

माननीय मुख्यमंत्री जी हमारे नगर ऊंचेहरा जिला सतना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी लेडी डॉक्टर नहीं है जिससे महिलाओं को भारी परेशानी होती है कृपया ध्यान दिया जाए।

Drshahjadhussain 4 years 2 weeks ago

माननीय मुख्यमंत्री जी पूरे मध्यप्रदेश में कोविड-19 अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारी विगत 2 वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर कार्यरत हैं लता मानव सेवा कर रहे हैं इनमें से बहुत से स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त भी की जा चुकी है अतः आपसे यही निवेदन है कि आप समस्त ककोविड-19 कर्मचारियों की सेवाओं को संविदा में संविलियन करने की कृपा करें

SANDEEPSHARMA 4 years 2 weeks ago

माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य मंत्री विगत 2 वर्षों से 6000 कोरोना योद्धा कोरोना के अंदर कार्य कर रहे हैं 2 वर्षों के अंदर उनको स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी चीजों का अनुभव हो गया है तथा वह अपनी आजीविका छोड़कर कोरोना में प्रदेश की सेवा में लगे तथा अपनी जान की बाजी लगाइए अतः श्रीमान से निवेदन है सभी कोरोना योद्धा को नियमितीकरण किया जाए ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में चार चांद लग सके