You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Vikash Prajapati 4 years 7 months ago

विद्यार्थियों को उनकी छोटी कक्षाओं से ही उनके शिक्षा स्तर को मजबूत बनाएं, क्योंकि आज के विद्यार्थी ही हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, इसलिए उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं।

Poojapandey 4 years 7 months ago

विद्यार्थियों को उनकी छोटी कक्षाओं से ही उनके शिक्षा स्तर को मजबूत बनाएं, क्योंकि आज के विद्यार्थी ही हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, इसलिए उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं।

AkhileshKumarSingh 4 years 7 months ago

अपने गाँव एवं समाज का भ्रष्टाचार रहित सुनियोजित विकास करके पूरे देश का कायाकल्प किया जा सकता है

Falgunivaishnav 4 years 7 months ago

विधार्थियों को छोटी कक्षाओं से ही उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाया जाए।।
वो भविष्य मे जो बनना चाहते हैं उनके लक्ष्य का निर्धारण करवाये।।

Dileep Kumar Mishra 4 years 7 months ago

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां बच्चों को छोटे स्तर से ही करवानी चाहिए जैसे कक्षा 5 में पढ़ने वाले बच्चे को कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा चयन परीक्षा की तैयारी करवाना एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना तथा विद्यालय इन प्रतियोगिता करवाना और उनमें निबंध प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता आदि के माध्यम से बच्चों को हम रिजनिंग सब्जेक्ट वेस में अच्छी तैयारी करवा सकते हैं जब बच्चे कक्षा 9 से 12 में पहुंच जाएं तो उन्हें जय विविधता जैसे क्विज में शामिल करें राष्ट्रीय प्रति

Dileep Kumar Mishra 4 years 7 months ago

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था महाविद्यालयों में की जाए। कॅरियर मार्गदर्शन केंद्र विकसित कर छात्र—छात्राओं की रूचि के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी कॉलेज में की जा सकती हैं। यहां समय—समय पर सिविल सेवा और अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आमंत्रित कर उनके अनुभवों से युवा परीक्षार्थियों को अवगत कराया जाए। ताकि वे भी उनसे प्रेरणा ले सकें। सभी महाविद्यालयों में यह व्यवस्थाएं आसानी से की जा सकती

PriyanshuSinghChauhan 4 years 7 months ago

हमें और हमारे समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है इसलिए हमे मन लगा कर पढ़ना चाहिए और हर साल MPPSC और UPPSC कि पेपर देना चाहिए क्योंकि जब तक हम कोई भी टारगेट नहीं लेके चलेंगे अपने लाइफ में तब तक हम सफल नहीं हो सकते