'गुड सेमेरिटन' - घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना के लिए सुझाव दें
----------------------------------------------------------
योजना का उद्देश्य — मोटर यान सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में जान बचाने के लिए अस्पताल /ट्रामा केयर सेंटर ले जाने के लिए आम लोगों (गुड सेमेरिटन) को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना आरंभ की जा रही है। ताकि आम जनता इससे प्रेरित होकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने सामने आए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाई जा सके। इस योजना के अंतर्गत 'गुड सेमेरिटन' को 5 हजार रुपए नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। अगर इनको तुरंत ही (गोल्डन ऑवर) में अस्पताल पहुंचा दिया जाए या उन तक चिकित्सा सुविधा पहुंचा दी जाए तो इनकी जान बचाई जा सकती है।
ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाकर घायल को तुरंत अस्पताल ले जाते हैं। अब इन नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा मोटर यान दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर जान बचाने के लिए प्रोत्साहन अवार्ड योजना नाम दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) द्वारा सीधा अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाया जाता है तो उस व्यक्ति के बारे में डॉक्टर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाएगा। पुलिस द्वारा गुड सेमेरिटन का पूर्ण पता, घटना का विवरण, मोबाइल नंबर आदि एक अधिकृत लेटरपेड पर निर्धारित प्रारूप में लिख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को दी जाएगी एवं एक प्रति जिला अप्रेजल कमेटी को भेजी जाएगी।
जिला अप्रेजल कमेटी द्वारा पुलिस थाना, अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरणों की समीक्षा कर गुड सेमेरिटन अवार्ड प्रदान करने के लिए निर्णय लिया जाएगा। इस प्रकार चयनित प्रकरणों की सूची को राज्य परिवहन आयुक्त को भेजा जाएगा। यह जानकारी केवल पारितोषक राशि देने के लिए ही दी जावेगी, अन्य किसी कार्य के लिए नहीं|
राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे गुड सेमेरिटन के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा कर दी जाएगी।
पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने और इस योजना को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
'गुड सेमेरिटन'- घायलों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के इस अभियान को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।
Pranjal gupta 4 years 2 months ago
Those people who help accident victims, those people should be rewarded.
Pranita Meena 4 years 2 months ago
प्रत्येक नागरिक को पहले एकता, अपनेपन की भावना को समझने की जरूरत है। सड़क हादसों में मदद देने वाले बहुत कम होते हैं और वह भी बहुत कम मामलों में। योजना अच्छी है
abhishek yadav 4 years 2 months ago
आज देश में कई जगह एक्सीडेंट हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की जान सिर्फ इस लिए चली जाती है क्योंकि उनको टाइम पर इलाज नहीं मिल पाता इसीलिए हम सबको उन लोगों की मदद करनी चाहिए
Himanshusingh 4 years 2 months ago
It is necessary for people to help people not to record video it is important because some time you will be there so you help people
SATYAM TIWARI 4 years 2 months ago
जैसा की आप सभी जानते है दुर्घटना किसी को बता कर या सचेत कर नही आती यह कभी भी किसी के साथ हो सकती है वैसे अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात के नियम ना पालन करने से होती है बाइक चलाते समय हेलमेट ना लगाना गाड़ी कुछ ज्यादा ही रफ्तार से चलाना यह तो दुर्घटना कि बात थीं मैन मुदा यह है कि आज कल सोशल नेटवर्क बहुत तेज़ी से लोगो कि मदद करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है ऐसे में दुर्घटना के समय मदद करने वाला शख्स जल्द से जलद 108 को बुलाए या खुद से उपचार या नजदीकी हॉस्पिटल ले कर जाए ।
Sahir Qureshi 4 years 2 months ago
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय बहुत पूर्व में दिया जाना चाहिए था क्योंकि अक्सर हम देखते हैं जब भी कोई सड़क पर दुर्घटना होती है तो लोग बाग मदद करने से पीछे हटते हैं क्योंकि उनको डर रहता है कि पुलिस द्वारा उन पर भी कार्यवाही की जाएगी लेकिन सरकार की एक अच्छी पहल है और मुझे लगता है कि इस पहल से लोग एक दूसरे की मदद बहुत ही सरलता पूर्वक और गंभीरता के साथ करेंगे क्योंकि इस पहल के माध्यम से उनको अब पूर्व तो डर था अब वह नहीं सताएगा वह बिना भय के सामने वाले की मदद करने के लिए तत्पर डटे रहेंगे धन्यवाद
Pradeep Kumar 4 years 2 months ago
Good samaritan is very good initiative by government. It will better when it have more publicity by locally like marathon campen, nukkad natak, lokrang programs and add in syllabus of 5th to 12th class.
Dr Dinesh Choudhari 4 years 2 months ago
#गुड सेमेरिटन - #घायलों की मदद
#Sujhav
#CPR
Std 10th, 11th aur 12th ke students ko
#CPR ki training compulsory kare.
Emergency Medical Treatment ka ek short course design kiya jaye, jisase accidents ke ghayal logo ko turant yatha sambhav ilaj dekar hospital tak arthat golden hours me pahunchakar jivan daan mile.
Rajeshprajapati 4 years 2 months ago
जय हिंद जय भारत काफी अच्छा सुझाव है लोगों की मदद करने के लिए
Ramakrishna Lakshmanan 4 years 2 months ago
A very good initiative undertaken by the government. Now, citizens can help accident victims without the fear of police harassment as, law provides protection for good samaritan. This way, a lot of lives can be saved due to timely action and help.