You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Good Samaritan

Start Date: 11-12-2021
End Date: 15-02-2022

'गुड सेमेरिटन' - घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने की ...

See details Hide details

'गुड सेमेरिटन' - घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना के लिए सुझाव दें

----------------------------------------------------------

योजना का उद्देश्य — मोटर यान सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में जान बचाने के लिए अस्पताल /ट्रामा केयर सेंटर ले जाने के लिए आम लोगों (गुड सेमेरिटन) को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना आरंभ की जा रही है। ताकि आम जनता इससे प्रेरित होकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने सामने आए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाई जा सके। इस योजना के अंतर्गत 'गुड सेमेरिटन' को 5 हजार रुपए नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। अगर इनको तुरंत ही (गोल्डन ऑवर) में अस्पताल पहुंचा दिया जाए या उन तक चिकित्सा सुविधा पहुंचा दी जाए तो इनकी जान बचाई जा सकती है।
ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाकर घायल को तुरंत अस्पताल ले जाते हैं। अब इन नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा मोटर यान दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर जान बचाने के लिए प्रोत्साहन अवार्ड योजना नाम दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) द्वारा सीधा अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाया जाता है तो उस व्यक्ति के बारे में डॉक्टर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाएगा। पुलिस द्वारा गुड सेमेरिटन का पूर्ण पता, घटना का विवरण, मोबाइल नंबर आदि एक अधिकृत लेटरपेड पर निर्धारित प्रारूप में लिख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को दी जाएगी एवं एक प्रति जिला अप्रेजल कमेटी को भेजी जाएगी।

जिला अप्रेजल कमेटी द्वारा पुलिस थाना, अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरणों की समीक्षा कर गुड सेमेरिटन अवार्ड प्रदान करने के लिए निर्णय लिया जाएगा। इस प्रकार चयनित प्रकरणों की सूची को राज्य परिवहन आयुक्त को भेजा जाएगा। यह जानकारी केवल पारितोषक राशि देने के लिए ही दी जावेगी, अन्य किसी कार्य के लिए नहीं|

राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे गुड सेमेरिटन के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा कर दी जाएगी।

पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने और इस योजना को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

'गुड सेमेरिटन'- घायलों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के इस अभियान को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।

All Comments
Reset
166 Record(s) Found

Harshit 4 years 2 months ago

Policy should safeguard people against unwanted interrogations. Create categories like gram-mitra,shaher-shresta or pradesh Bandhu to honour people and create a social status for Good Samaritans. We can also name some big trees in park on their name or park benches can be dedicated to them. Don’t underestimate the value of recognition and social

GovindjiSindra 4 years 2 months ago

हयालो की मदद बहुत ही अच्छा और नेक काम है हमारे ऐसे लोगो को प्रोत्साहन और इनाम से समानित करना चाहिए और समाज में उन्हे समानित कर सामने लाना चाहिए जिससे अन्य लोग जाग्रूक हो और हर एक रिश्ते आपका अच्छा लोगो के प्रति लगाव और इंसानियत का जज्बा हो, घायल व्यक्ति कहीं भी, किसी स्थिति या किसी धर्म, जाति को सबसे पहले उपयोग करें सुरछित जगहें आठवा इलज के लिए लेकर जाना ही हमारा धर्म है।

Prathu 4 years 2 months ago

So the policy should be-
1- safeguard against unwanted interrogations and harassment from police.
2- Police should reach the saviours and should be polite to them.
3-publish pics of Good Samaritans in local newspapers.
4-Ask local representative MLA or MP to honour people in their capacity.
5-Name some big trees in local park on their name.
6- Dedicate park benches on their name.
7-Social entitlements like Gram-mitra, shaher-shrest or pradesh Bandhu should be awarded.

Prathu 4 years 2 months ago

Policy should safeguard people against unwanted interrogations. Create categories like gram-mitra,shaher-shresta or pradesh Bandhu to honour people and create a social status for Good Samaritans. We can also name some big trees in park on their name or park benches can be dedicated to them. Don’t underestimate the value of recognition and social status.

Prathu 4 years 2 months ago

People will save others if it doesn’t bring them any harm and also reward them. So first thing we have to give people confidence that police will not harass them unless there is no choice. Secondly reward- people don’t want monetary benefit but recognition so publish columns in newspapers showing Good Samaritan’s pics and their efforts. Ask local representatives to honour them in their capacity.Depending upon efforts collector or CM could also meet and encourage people for good deeds.

Arvindbrathare 4 years 2 months ago

गुड सेमरिटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए साथ ही
पुलिस प्रशासन को भी उनसे अच्छे से पेश आना चाहिए
जिसके लोग आगे आकर मदद करने से डरें नहीं

Ram Shiromani Bajpai 4 years 2 months ago

Ghayalo ki madad bahoot hi accha aur nek kam hai hame aise logo ko protsahit aur inam se samanit karna chahiye aur samaj me unhe samanit kar samne lana chahiye jisase Anya log jagrook ho aur har ek insaan apani jababdari aur kartabya samajh kar palan kare samaj me ek accha logo ke prati lagav aur insanyat ka jajba ho, ghayal person kahi bhi, kisi avastha ya kisi dharm , jaati ko sabse pahale use suracchit places athawa ilaj ke liye lekar Jana hi hamara dharm hai.

Vishv Arogya Sewa Sansthan 4 years 2 months ago

दुनिया मे इंसान हि एकमात्र ऐसा प्राणी हे जो दूसरे प्राणियों कि मदद कर सकता हे
अपने इंसान होने और इंसानियत को जिंदा रखने कि मुहीम मे हिस्सा ले और इंसानियत कि मदद करें।

Soniya bajaj 4 years 2 months ago

इस योजना के अंतर्गत 'गुड सेमेरिटन' को 5 हजार रुपए नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर घायलों की मदद करने वाला व्‍यक्ति एवं अन्य व्यक्ति को तो प्रोत्साहित कर सकते है, लेकिन योजना में ओर तीव्रता लाने एवं सुविधाजनक बनाया जाना अतिआवश्य‍क है, ताकि किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद तुरंत की जा सके।
सभी पुलिस चौराहों पर मेडिकल सुविधा/सामान उपलब्ध कराया जाना भी जरूरी है, जिससे जल्द से जल्द/कम समय में, घायल व्यक्ति की मदद की जा सके।