You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

deepakmangrola 3 years 5 months ago

हमें हमारे मध्यप्रदेश को आत्मनीर्भर बनाना है ओर हमें एक समूह बनाकर लोगों को जागरूक करना ओर सभी स्कूल में जाकर सभी अच्छी शीक्षा ओर बच्चों को हर योजना के बारे में बना कियोकि हमारे मान्यमुख्य मंत्री जी इतना प्रियाश कर रहे है तो हम अपनी छोटी सी भूमिका निभा सकते है

Sandeep Bhadoriya 3 years 5 months ago

बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए सभी गांव शहरों में डिजिटल कर देना चाहिए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया के योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए

suresh yadav 3 years 5 months ago

Madhya Pradesh sarkar ki yojna ka Sahi labh Janta tk nhi pahochna k karan sarkari works bhi hai nojavan Yuva ko aage lakar bhi janta ka Vikas ho sakta hai Kisan union ki bahut problem Hoti hai krishi kam me gramin area me sahi vikash k liye har hai ek yuva ki niyukti kro