You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

“मध्यप्रदेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम” - सुझाव दें

Start Date: 08-01-2021
End Date: 22-02-2021

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 लागू किया। इस कानून के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिक सेवाओं में सुधार और उनकी प्रदाय प्रक्रिया बेहतर करने की दिशा में श्रेष्ठ पहल की है और वर्तमान में 426 लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 561 अधिसूचित सेवाएं नागरिकों को मिल रही हैं।

लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा वर्तमान में लोक सेवा केंद्रों पर लोक सेवा गारंटी, समाधान एक दिन, राजस्व, एमपी ऑनलाइन, CSC, आधार कार्ड बनाना एवं सुधार, आयुष्मान कार्ड बनाने की सेवाएं संचालित की जा रही हैं तथा नागरिक सेवाओं का सरलीकरण कर व्हाट्सअप और चैटबॉट के द्वारा भी सुविधा प्रदान की गई हैं।

इस संदर्भ में 'राज्य लोक सेवा अभिकरण', मध्यप्रदेश शासन, निम्नलिखित बिंदुओं पर आपके सुझाव आमंत्रित करता है:

1. लोक सेवा गारंटी क़ानून अंतर्गत वर्तमान अधिसूचित 561 सेवाओं के अलावा अन्य ऐसी सेवा जिसे कानून के अंतर्गत लाया जा सकता है।

2. सेवाओं को प्राप्त करने के लिये, उनका सरलीकरण कैसे किया जा सकता है।

3. लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में नवाचार हेतु सुझाव।

अपने सुझाव 21 फरवरी 2021 तक साझा करें। अपने सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला और पिनकोड अवश्य लिखें।

All Comments
Reset
182 Record(s) Found

GOXXXXXXEF 4 years 7 months ago

भूमि संबंधी पुराने रिकॉर्ड लेने में जिसमे काफी भरस्टाचार होता है और किसानों का समय व श्रम भी नष्ट हो जाता है पुरानी नकल भी लोक सेवा द्वारा डिजिटल दी जाए व आम लोगों को यह सुविधा मेल पर भी मिले अच्छा रहेगा

Anil Nema 4 years 7 months ago

मध्य प्रदेश के 4:50 लाख कर्मचारियों एवं उनके परिवार को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ के लिए कर्मचारी एवं राज्य सरकार दोनों की बराबर की भागीदारी से कम से कम 10 /15 लाख की कैशलेस पॉलिसी प्रारंभ करनी चाहिए l निश्चित तौर पर इस पॉलिसी से दूरगामी सकारात्मक परिणाम दिखेंगेl

Savitarathore 4 years 7 months ago

Aadarniya sabhi
bado ko mera pranam but meri ek request please accept kare ki yuva pidi ko rojgar diya jaye tabhi desh develop ho sakta he me ek navoday student hu or me yah bat bahut hi serious situation dekhte hue bol rahi hu fasal bhi bigad jati he fir kese yuva apane parivar ka pet bhare please girls ko to jald hi job dene ki kripa kare va or chhut dene ki kripa kare. Pinkod 465691 village bhandawad block

HITESH KUMAR JATAV 4 years 7 months ago

मध्यप्रदेश शासन की एक सुशासित पहल है इस पहल से आमनागरिक को
अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने मे आसानी रहती है इसका
विस्तार ग्रामीण इलाके मे भी होना चाहिए जिससे ज्यादा से
से ज्यादा आशिकसित लोगो को फायदा हो क्योंकि ंप ऑनलाइन बाले
इन लोगो से काफ़ी पैसे लेते है इन दस्तावेज बनबाने के लिए इस बात पर ध्यान दे

ArchanaMishra 4 years 7 months ago

गांवों और छोटे कस्बों को सशक्त बनाने हेतु शिक्षा को सर्वोपरी कर पुरुष और महिलाओं हेतु अनिवार्य कर देना चाहिए। "हर वर्ग राज्य का गर्व" के नारे संग जन जन को राज्य के विकास की धुरी को दृढ करने हेतु प्रेरित करना चाहिए।

kanhaiyalal patidar 4 years 7 months ago

बिजली कंपनी की सेवा का विस्तार करना चाहिए क्योंकि कोई भी काम समय पर नहीं होता है ऑफिस के चक्कर लगाना पड़ता है

lalit malviya 4 years 7 months ago

मध्य प्रदेश का कोई भी अधिकारी और राजनेता ईमानदार है या नहीं में नहीं जानता पर जनता ईमानदार नहीं है