You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

संतुलित पोषण आहार, स्वस्थ जीवन का आधार!

Start Date: 11-09-2019
End Date: 14-10-2019

स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार आवश्यक होता है और महिलाओं और ...

See details Hide details

स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार आवश्यक होता है और महिलाओं और बच्चों के विकास में तो अल्प पोषण हमेशा से ही चुनौती है। स्वस्थ प्रदेश और देश के निर्माण हेतु 1 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह - 2019 मनाया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश भी हर घर पोषण व्यवहार की तर्ज पर राज्य, जिला, विकासखण्ड और आँगनवाड़ी स्तर पर पोषण जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

वर्तमान परिदृश्य

अल्प पोषण स्वास्थ्य और शरीर के लिए हानिकारक है। आइये जाने कुछ तथ्य :-

● लगभग 69% बच्चे और 52.5% गर्भवती महिलाओं में एनीमिक (खून की कमी) है।
● 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 42% बच्चे स्टंटेड हैं।
● 6 से 8 महीने की उम्र के 38 फीसदी बच्चों को स्तनपान के साथ ठोस या अर्ध-ठोस आहार मिलता है।
● माइक्रोन्यूट्रिएंट की कमी के कारण बच्चे कुपोषण और एनीमिया के शिकार हो जाते हैं, इसीलिए 6 महीने के बाद बच्चों को पर्याप्त आहार देना आवश्यक होता है।
● 15 से 49 वर्ष की महिलाओं की आहार विविधता भी बहुत कम है, केवल 20% महिलायें ही 5 से अधिक खाद्य समूहों का सेवन करती हैं।
● किशोरावस्था से लेकर प्रोढ़ होने तक अधिकांश प्रजनन आयु वर्ग वाली महिलाओं को आहार में आवश्यक विविधता नहीं मिलती, जिसकी वजह से वह रक्त-अल्पता से ग्रसित हो जाती हैं।

कैसे पोषक तत्वों की कमी को दूर करें:-
● परिवारजन, गर्भवती महिला और 5 वर्ष तक के बच्चों का पोषक आहार सुनिश्चित करें।
● गर्भवती महिलाओं को आयरन व विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
● भोजन की थाली में सभी प्रकार की दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे, मौसमी फल, सलाद, गुड़, काले तिल, फलियां, दूध और दूध से बने पदार्थ शामिल करें
● इन सभी पदार्थों का सेवन करने से खून में कमी, आयरन, विटामिन और पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और सही पोषण मिलेगा।
● नवजात शिशु के लिएपहले छह महीनों में केवल स्तनपान ही कराना चाहिए। इसके बाद सही मात्रा, तरलता और पोषक विविधता में संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है

महिला एवं बाल विकास विभाग इस अभियान के माध्यम से निम्न विषयों पर आपके सुझाव एवं विचार mp.mygov.in पर आमंत्रित करता है:-
• क्या आपकी थाली में सारे खाद्य समूह होते हैं?
• क्या गर्भवती महिला को सभी पोषक तत्त्व मिलते है?
• क्या ५ वर्ष से कम उम्र के बच्चे पोषक खाना खाते है?
• पोषण ही स्वास्थ्य है तो फिर जन जन तक इसे कैसे पहुंचाए?

आइए हम सब मिलकर कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत प्रदेश का निर्माण करें!

All Comments
Reset
40 Record(s) Found

Mandar Das 6 years 6 months ago

It is imminent to follow a balanced diet chart, that will comprise of all food values, including minerals, vitamins and other nutrients which our body require to function properly. To eliminate malnutrition, one's awareness about selecting the proper food holds very key among individuals. Health campaigns should be held in this regard specially targeting the rural sections so as to impart right knowledge and education of having nutritious diet.

Mandar Das 6 years 6 months ago

Often common people are ignorant of knowing the importance of having a balanced nutritional diet. Specially for the mother undergoing her pregnancy, one has to be very cautious about the type of food intake during that period. One needs to take advice from physicians at health centres about the DO's & DONT's.

madangopal koushik 6 years 6 months ago

कई बार उम्र के साथ लोगों को भूलने की बीमारी और अन्य कई मानसिक परेशानियां होने लगती है। इसके अलावा, कई लोगों को तनाव की समस्या भी होती है। कुछ लोग बार-बार मूड स्विंग्स की परेशानी भी झेलते हैं और इसका कहीं न कहीं कारण असंतुलित आहार होता है। ऐसे में अगर संतुलित आहार लिया जाए, तो इन परेशानियों से कुछ हद राहत मिल सकती है, क्योंकि खाने का भी असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

Tripti Gurudev 6 years 7 months ago

Children and woman of the state are under nutrition education and awareness are very important in dieting.mainly in rural areas it's problem is more.pregnent women and children need free iron and calcium tablets.some suggestions are necessary for rural areas about fruits,nuts,vegitables and pulses also very valuable information about nutritional way or valu and we suggest them to they take it compulsory way.

Santanu Datta 6 years 7 months ago

Only and complete solution of malnutrition of the children and young mothers is EDUCATION. Education for all should be made in all stages then only all the above mentioned questions' problem will be solved. Education, education and only education for all is the solution.

  •