You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

वित्तीय धोखाधड़ी एवं अपराध संबंधी परिचर्चा

Start Date: 28-11-2020
End Date: 07-02-2021

हम सभी जानते हैं कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तेज गति से ...

See details Hide details

हम सभी जानते हैं कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके अलावा हमारे देश में आर्थिक विषमता भी बहुत ज्यादा है, जिसके कारण समाज के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के प्रभावित होने की सम्भावना सबसे अधिक है। हाल ही के दिनों में अनेक प्रकार के आर्थिक घोटाले सामने आए हैं जैसे- चिटफण्ड, वित्तीय संस्थाओं के घोटाले।

सहकारी संस्थाओं के अलावा प्रदेश में राष्ट्रीयकृत व निजी क्षेत्र में स्थित बैंक, चिटफण्ड कंपनियों एवं गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाएं, स्वैच्छिक संगठनों जैसे- ट्रस्ट, एनजीओ तथा व्यक्तियों द्वारा भी आम जनता के साथ अथवा इन संस्थाओं में भी आर्थिक अनियमितताओं एवं धोखाधड़ी करने के प्रकरण प्रकाश में आये हैं।

मध्यप्रदेश भी आर्थिक विषमता के कारण अन्य प्रदेशों की तरह धोखाधड़ी के अपराधों के प्रति उतना ही प्रभावित है। इस तरह के वित्तीय घोटालों के कारण देश की अर्थव्यवस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही है तथा निवेशकों की दृष्टि में प्रदेश की भी नकारात्मक छवि बन रही है।

वित्तीय अपराध, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी एवं सूचना का अधिकार, पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश किसी भी वित्तीय अपराध एवं धोखाधड़ी से पीड़ित नागरिकों को दोषियों को दण्डित करवाकर उन्हें न्याय दिलाने में मदद करता है। यदि आपके साथ भी इस तरह की वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो आप विभाग से शिकायत कर सकते हैं।

विभाग के साथ-साथ एक नागरिक के रूप में हमारी भी जिम्मेदारी है कि इस तरह के वित्तीय धोखाधड़ी से हम स्वयं भी सतर्क व सावधान रहें। इस तरह के वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव हेतु यदि आपके पास भी कोई विचार या सुझाव है तो अपने सकारात्मक सुझाव हमसे अवश्य साझा करें।

ऐसी किसी समस्या के लिए आप विभाग से संपर्क कर सकते हैं : 0755-2443022

All Comments
Reset
102 Record(s) Found

Shobha Dubey 5 years 5 months ago

अगर आपको कोई ब्यक्ति फोन करके कहता है कि मै बैंक से बोल रहा हूँ आपके पास एक ओटीपी आयेगा आप मुझे बातये कृपया ऐसा कभी न करे ओटीपी बताते ही आपका अकॉउंट खाली हो जायेगा आप को पता भी नहीं चलेगा ऐसा हमारे साथ हुआ है सभी जगह आवेदन दिया कही से कुछ भी नहीं हुआ न ही पैसे वापस मिले हमें खुद सतर्क रहना होगा तभी हम बच पायेगे हमारे देश का कानून सख्त होना चाहिए

NASEEV KHAN 5 years 5 months ago

मध्यप्रदेश भी आर्थिक विषमता के कारण अन्य प्रदेशों की तरह धोखाधड़ी के अपराधों के प्रति उतना ही प्रभावित है। इस तरह के वित्तीय घोटालों के कारण देश की अर्थव्यवस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही है तथा निवेशकों की दृष्टि में प्रदेश की भी नकारात्मक छवि बन रही है।

वित्तीय अपराध, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी एवं सूचना का अधिकार, पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश किसी भी वित्तीय अपराध एवं धोखाधड़ी से पीड़ित नागरिकों को दोषियों को दण्डित करवाकर उन्हें न्याय दिलाने में मदद करता है। यदि आपके साथ भी इ

NASEEV KHAN 5 years 5 months ago

FacebookTwitter
हम सभी जानते हैं कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके अलावा हमारे देश में आर्थिक विषमता भी बहुत ज्यादा है, जिसके कारण समाज के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के प्रभावित होने की सम्भावना सबसे अधिक है। हाल ही के दिनों में अनेक प्रकार के आर्थिक घोटाले सामने आए हैं जैसे- चिटफण्ड, वित्तीय संस्थाओं के घोटाले।
सहकारी संस्थाओं के अलावा प्रदेश में राष्ट्रीयकृत व निजी क्षेत्र में स्थित बैंक, चिटफण्ड कंपनियों एवं गैर बैंकिंग वित्तीय संस्

Manisha Dhurve 5 years 5 months ago

हमारे यहाँ प्राचार्य ने 6 बषो से रिटायर शिक्षक का नाम एकीकृत शिक्षको की सूचि मे एम शिषा मित्र पर जोड़ रखा है।यह भी एक तरह के अपराध की दृटिगृत करता है

Chandan waskale 5 years 5 months ago

नगर पालिका परिषद बड़वानी काफी अच्छा कार्य कर रही है स्वच्छता में प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है और रहवासी काफी अच्छे जागरूक हुए हैं अपने घर से प्रतिदिन गिला सुबह कचरा अलग-अलग कचरा गाड़ी को देते हैं और वह मार्केट में कपड़े की थैली लेकर जाते हैं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करते हैं और ना ही किसी और को करने देते हैं बड़वानी इस बार 1 नंबर पर आना ही चाहिए हम हम यहां की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट है बहुत ही अच्छा कार्य कर रही नगर पालिका नगर पालिका परिषद को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जो इतना अच्छा कार्य कर रही है

Jitendra barde 5 years 5 months ago

बड़वानी शहर में स्वच्छता पर विशेष कार्य किए जा रहे हैं सभी से निवेदन करना चाहते हैं कि आप लोग भी स्वच्छता में सहयोग सहयोगी बने और सहयोग करें धन्यवा