You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

NItesh 6 years 1 week ago

सरकारी कार्यलयों में रुके हुवे कार्यो को पुर्ण करने के लिए सेवा शुरू कर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन पास जारी कर सीमित लोगो को प्रतिदिन प्रत्येक कार्यलयों में बुलाकर उनका रुका हुआ कार्य पूर्ण करना चाहिए जिससे लोकडावन पूर्ण खुलने पर भी अधिक भीड़ इकट्ठा ना हो

RSridhar 6 years 1 week ago

Thanks for giving this opportunity. First of all taking into consideration , the pandemic, the safe distancing and masking the face is to be continued. But the livelihood of millions of entrepreneurs, vendors, private consultants, medical consultants and shop keepers have to be taken care of by allowing them to open their works by maintaining precautions. All outpatient consultations for pregnant patients and other general patients shall be allowed to operate with precautions.

Upendra chaturvedi 6 years 1 week ago

Lockdown open krne ke liye meri aapko ye ray hai ki jo area red aur Hotspot zone h waha sakhti barti jaye aur jo area green & orange zone me h waha chhut di jaye aur rat k 8 bje k bad curfew lagaya jaye ,,green aur orange zone me sabhi dukane khulwayi jaye social distancing k sath q ki chhote vyapariyo ko kafi problem aari hai

Gopal Goyal 6 years 1 week ago

Sir please resume domestic flights and train to indore so that people stranded across the country can return to their homes. Also allow travel within MP on the basis of that train or flight ticket so that no additional epass has to be applied.

Gopal goyal
8770445926

Kalyan Parmar 6 years 1 week ago

आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय सर्वप्रथम सभी के बिजली के बिल माफ किए जाएं 3 महीने तक की Emi माफ की जाए किसानों के 50,000 तक के कर्ज माफ किए जाएं डेयरी संचालकों की मदद की जावे लोगों को 50000 तक का कर्ज बिना ब्याज दिया जावे सबसे हैं मध्यमवर्ग ₹10000 प्रति परिवार नगदी भी जाओगे

Shivanshu Gupta 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
इस संकट के समय में कुछ सुझाव प्रस्तुत है
1 locodawn के समय 60 वर्ष से ऊपर के नागरिको के बाहर आने की अनुमति न हो
2 जो प्रवासी मजदूर बाहर से आए हुए है उनके स्वास्थ्य के
बारे में हर 3 4 दिनों में आशा कार्यकर्ता या पटवारी द्वारा ली जाय ग्रामीण स्तर में
3 जो प्रवासी मजदूर रेड जोन से आय हुए है। उनकी कोरोना जांच की जाय
4 lockdown के दौरान गैरजरूरी वस्तुओं की दुकानें 7 दिन के जगह 3 या 4 दिन खुले और उनका समय 5 से 6 घंटे निश्चित रहे
5 रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जाय

Jitendra Nigam 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
प्रदेश में कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए लाक डाउन बढ़ाना अपरिहार्य हो गया है . अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों ने कोरोना वायरस के प्रसार की आशंकाएं कई गुना बढ़ा दी हैं . इसके अलावा लाक डाउन मे छूट के दौरान बाजारों में जो भीड़ उमड़ने लगी है उससे भी संक्रमण का खतरा गहराने लगा है . सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम करने के लिए प्रशासन को और सख्त रवैया अपनाने की आवश्यकता

prashant badgujar 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु कन्टेन्टमेंट जोन के अतिरिक्त मध्यप्रदेश के हर नागरिक की स्क्रीनिंग करना आवश्यक हैं, स्क्रीनिंग के लिये आवश्यक स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्राइवेट डॉक्टरर्स,रजिस्टर्ड Ayush डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टूडेंट्स की भी मदद ली जा सकती हैं तथा पूर्ण रूप से स्क्रीनिंग के पश्चात ही लोकडॉन खोलना उचित हो सकता हैं।

Vinod 6 years 1 week ago

Respected sir,
Green zone & orange zone kuch जरूरी कंडीशन के साथ lockdown समाप्त कर देना चाहिए लेकिन रेड ज़ोन में अभी lockdown समाप्त न करे इसके साथ ही social distancing ka ख्याल रखते हुए वर्ग 1 ओर 2 ka document verification krwana चाहिए जिस तरह राजस्थान व उत्तरप्रदेश में किया जा रहा है उसी प्रकार से