You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Manoj sahani 6 years 2 months ago

श्रीमान से निवेदन है कि
(१) अगला लॉक डाउन तहसील स्तर पर हो क्यो की बहुत सी ऐसी तहसील है जो सिर्फ जिले के रेड ज़ोन मैं होने के कारण लॉक डाउन का दंश झेल रही है जब कि वहाँ कोई मामले नही है।
(२) रेड जॉन वाले ऐसे क्षेत्र जहा से ज्यादा मामले आए रहे वहाँ किसी भी तरह की छूट न दी जाए और सख्ती बड़ा दी जाए कम से कम 14 दिन के लिए।

CHETAN KUMAR SAHU 6 years 2 months ago

नमस्कार,
मेरा सुझाव उधोग छेत्र को लेकर है। कई उधोग lockdown 3 में कुछ शर्तों के साथ खोल दिये गए है मगर वह न काम करने वाले कर्मचारियों में संक्रमण का सर्वधिक खतरा विधमान है। जिसको देखते हुए सेशन से निवेदन है कि वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोना योद्धाओं की तरह आर्थिक रूप से संरक्षित करते हुए उन सबको इन्शुरन्स से कवर किया जाए। ताकि उनके बाद उनका परिवार आर्थिक रूप से रूप से आत्मनिर्भर रहे।

Raghuveer Patidar 6 years 2 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
कोरेना को रोकने के लिए एवं आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए कुछ शर्तों के साथ लॉकडॉउन को धीरे - धीरे खोलना चाहिए।

साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए MPTET की रुकी हुई प्रकिया को जल्दी से शुरू करना चाहिए , सामाजिक दूरी रखते हुए दस्तावेज सत्यापन तथा नियुक्ति 17 मई के बाद आवश्यक रूप शुरू करना चाहिए ताकि प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी की महामारी को भी खत्म हो सके।

धन्यवाद।।

Rahul Jain 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
सादर नमस्कार
मेरा सुझाव हे की रेड जोन छोड़ कर बाकि के एरिया में पूरा मार्केट पुरे टाइम के लिए खोलना चाहिये जिससे एकसाथ भीड़ नही बढेगी और लोगो को वार्ड वाइज या मोहल्ला वाइस ही बाहर निकलने की अनुमति होना चाहिए। जेसे वार्ड1 के1 लोगो को 8से 10 बजे कोई भी सामान लेने निकल सकते हे। इसी प्रकार सभी को समय निर्धारित कर दे Jइससे एकबार में बहुत लोग भी मार्किट में नही होंगे और मार्किट भी पुरे दिन खुला रहेगा जिससे व्यापर का भी नुकसान नही होगा और सोशल डिस्टेंस भी बना रहेगा।
धन्यवाद

Mahi Prajapati 6 years 2 months ago

#mppolicebharti #लॉकडाउन_के_बाद_मामा_से_मिलने_जाएंगे_भर्ती_का_विज्ञापन_लाएंगे मामाजी जी हम आ रहे है आपके द्वार, नहीं चाहिए हमको कोई सत्कार, काबिल युवाओं को पुलिस की वर्दी दे आपकी सरकार
पुलिस आयु37,पुलिस भर्ती जुलाई2020 @OfficeofSSC @ChouhanShivraj @drnarottammisra @gireesh_ji @rahulreporter4

Amit Saha 6 years 2 months ago

खरीदारों और विक्रेताओं के लिए ऑनलाइन सेवाओं को आसान बनाने के लिए MyLocal99 का उद्देश्य, यदि खरीदार बाजार तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन हमारी प्रणाली खरीदारों के पास बाजार लाएगी जो कई ग्राहकों को घर से अपने शहर के बाजार का पता लगाने में मदद करता है।

mylocal99.com स्थानीय विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए लॉकडाउन के दौरान या लोकाडाउन के बाद भी एक समाधान है जो स्थानीय बाजार को ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।

O N Srivastava 6 years 2 months ago

उद्योग तीन पालियों में खोलें।कामगारों को काढा पिलाएं प्रायणाम कराएं।
कृषि मजदूरों को मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार दे।उनके उत्पाद ग्राम से क्रय कर उपभोक्ता को उपलब्ध कराए।
माल की ढुलाई पूरी क्षमता से हो।सवारी गाड़ी आधी क्षमता से चलें।
बैंक,कार्यालय दो पालियों में खोलें।
सिनेमा हॉल 1/3 क्षमता से चले।
गरीब वर्ग जो 60-70 प्रतिशत है के उपयोग हेतु उत्पादन एवं विपणन no profit no loss पर हो।
सभी काम करने वाले मास्क दस्ताने जरूर पहने।
हाट बाजार खुली जगह में लगे।

SANDEEP MEHRA 6 years 2 months ago

हमारे प्रदेश के यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री शिवराज जी को प्रणाम।।
सर जैसे कि कई जिले में (18 जिलो को छोड़कर) कोरोना के एक भी मरीज नही मिला हैं उन्न जिलो में आर्थिक गतिविधियां चालू की जा सकती हैं , और सबको मास्क और social distancing का पालन करने के निर्देश दिए जाएं।।
साथ ही स्कूलों को भी चालू किया जाए और 2018 से लगातार प्रतीक्षा कर रहे MPTET Qualified अभ्यर्थियों को नियुक्ति देकर , सरकारी स्कूलों की शिक्षा को और भी ससक्त बनाने का प्रयास करे।
MPTET ग्रेड1 एवं ग्रेड2 शिक्षक भर्ती जल्द हो

Shalini pathak 6 years 2 months ago

Sir please make it compulsory that students till 8th standard will only study online, it should be mandatory to all private schools as well. We understand that schools also have to give salary to teachers so accordingly fees should be submitted.
But online school session for students till 8th class