You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

ravindra prajapati 6 years 1 week ago

मेरा सुझाव है कि लॉकडाउन 4 शर्तो के साथ लागू किया जाए जिसमे रेड जोन को भी शामिल किया जाए रेड जोन में जहां संक्रमित एरिया नही है वहा पर लोगो को आवा जाही व व्यापार करने के लिए छूट दे और एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए पास की व्यवस्था की जाए जिसमे स्टूडेंट्स काम करने वाले व्यक्ति अधिकारी तक सीमित हो इंदौर में जिस तरह से देखा जा रहा है

Rohit meena 6 years 1 week ago

जय श्री महाकाल
मैं महाकाल की नगरी उज्जैन से हु। उज्जैन में कुल 54 वार्ड आते है। में चाहता हु की वार्ड के जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर वार्ड स्तर पर कोविड19 के टेस्ट हो। लॉक डाउन में वार्ड स्तर से छूट की तैयारी की जाए। मामा श्री आप ये भार आपके चुने हुए प्रतिनिधियों पर डालिये। और उनकी अनुसंशा पर लॉक डाउन में छूट दीजिये। प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए शासकीय कर्मचारियों का वेतन उनकी कार्यस्थल पर उपस्थित घंटो से तय करे। राज्य की स्थिति सुधारने का पहले मौका राज्य के कर्मचारियों को देवे।

Rohit namdeo 6 years 1 week ago

प्रिय मुख्यमंत्री जी लोकल शॉप को खोलने के लिए आपको विचार करना चाहिए लम्बे समय से बंद होने के कारण लोग परेशान है आप शॉप को कुछ घंटे को खोलने के लिए कह सकते है जिसमे सामाजिक दूरी का कड़ा पालन हो एक बार मे 4 या 5 लोग ही मौजूद रहेगे जिससे सबकी रोजमर्रा पूर्ति भी होगी

Rizwan Qureshi 6 years 1 week ago

श्रीमान जैसे चीन ने सिर्फ 75 दिन का लॉकडाउन लगाकर इस बीमारी को लगभग रोक लगादी वेसे हमे भी चाइये की ये लॉकडाउन हटाकर आगे बढ़े । इसके लिए मास्क ,हाथ के दास्ताने सर पर टोपी और रेन कोट या हल्का कोई ट्रांसपेरेंट सूट अनिवार्य कर के धीरे धीरे लॉकडाउन खोले। और आर्थिक गतिविधियों को चालु करे!!!!!

Ankit Robert 6 years 1 week ago

Hi sir, I suggest as we were working on polio like going door to door, similarly samples of each and every person should be taken and outgoing and incoming of persons should be banned for this 4.0, similarly market opening should be done in phased manner, should keep an eye on price check as this could effect economy in a negative way, awareness should be emphasized as people are illetrate,home delivery should be emphasized with zero contact, overall we r doing great in your leadership

YourName Prashant Tiwari 6 years 1 week ago

माननीय मुख्मंत्री महोदय,जल्दी से जल्दी लॉक डाउन को आंशिक खत्म करना अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि लॉकडाउन में कालाबाजारी और भंडारण की प्रवृति अपने चरम पर है।
सरकार द्वारा लगाए गए अनेक प्रतिबंध के बाद भी कालाबाजारी जारी हैं।
पूंजीपतियों और बाहुबलियों की तो सारी आवश्यकता पूरी,और गरीबों और मध्यम वर्गीय के लिए सारे रास्ते बंद है।आंशिक LD खत्म कर सप्लाई चैन मैनेजमेंट अती आवश्यक हैं,जिससे कालाबाजारी समाप्त होगी।इस LD में सभी जीवनोपयोगी वस्तु के वितरण के कामका लाभ नेताओ द्वारा अपनेवालो दिया गया है

sheetal gupta 6 years 1 week ago

Ye samajhte hue ki corona se lambi jang ladni h,kuch gatividhiyon ko puri sawdhaniyan va social distancing ka paalan krte hue shuru Krna chahiye unme se ek 2018 se lambit shikshak bharti bhi h jiske kuch antim charan baaki h....kripya ise shighra puri kijiye..

Ankur chourasiya 6 years 1 week ago

पान किसानों पर इस समय बहुत ही ज्यादा संकट गहराया हुआ है।इस विषय मे बात जरूरी है।यह एक चिंतनीय विषय है।

Anand Gupta 6 years 1 week ago

Dear sir ji
Pehle lockdown ko kholne k liye
Phir se lockdown Krna padega with an strict rule abhi bhi bhut jagah par uska palan sahi tareeke se nhi ho rha
Agar lockdown ko khol diya tho apne state ki halat bhut hi gambhir ho skti haa aur agr kholne ki kosis krte ha tho pehle hume hr ek village me sanitizer , mask, PPE kit etc ko bhejna hoga aur unse iska use krne ko khna hoga
Humko pehle hamare farmers k bare m sochna hoga kyuki wahi hamare liye jeene ka Sahara hai

Saurav Kumar Pandey 6 years 1 week ago

सर जैसे की सभी को मालूम है कि ये वायरस आसानी से नहीं जाने वाला,और हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खुद को आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया है। तो मेरे खयाल से उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ खोल दिए जाए जिससे उत्पादन की कमी ना हो।बाकी आप lockdown जारी ही रखिए भी तो बाद में कोरोना पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाएगा। आप लघु उद्योगों को जारी रखिए और उन्हें उचित प्रशिक्षण का इंतजाम करे, ऑनलाइन ।और सभी classes Online चलने दिया जाए। तथा उनके पेपर के लिए Secure App aur Software बनाए जाए