You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Kanhiya Lal Borasi 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
मेरा आप से निवेदन हे की, प्रदेश मे Redzone के Quarintine Zone या Containment Zone को छोड़ बाकी के ईलाको मे सुबह 6 से 10 के समय छूट देनी चाहिये|

Somik Jain 6 years 1 week ago

उद्योग को 50% प्रतिदिन स्टाफ के प्रतिदिन अल्टरनेट के साथ खोला जाना चाहिए, सार्वजनिक परिवहन अभी शुरू नहीं करना चाहिए। जो अपने घर से दूर हैं उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु व्यवस्था करनी चाहिए । राष्ट्रीय उद्यान, स्पोर्ट्स सेंटर, मनोरंजन क्षेत्रों अभी नहीं खोलना चाहिए । व्यापारियों हेतु सोशल डिस्टेंसिंग एवं अनिवार्य मास्क के साथ रेड जोन के सभी जिलों में को छोड़कर 5 घंटे प्रतिदिन खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए । सभी स्कूलों हो अभी नहीं खोलना चाहिए, क्योंकि बच सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर पाएंगे

Madhusudan Dethlya 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,जल्दी से जल्दी लॉक डाउन को आंशिक खत्म करना अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि लॉकडाउन में कालाबाजारी और भंडारण की प्रवृति अपने चरम पर है।
सरकार द्वारा लगाए गए अनेक प्रतिबंध के बाद भी कालाबाजारी जारी हैं।
पूंजीपतियों और बाहुबलियों की तो सारी आवश्यकता पूरी,और गरीबों और मध्यम वर्गीय के लिए सारे रास्ते बंद है।आंशिक LD खत्म कर सप्लाई चैन मैनेजमेंट अती आवश्यक हैं,जिससे कालाबाजारी समाप्त होगी।इस LD में सभी जीवनोपयोगी वस्तु के वितरण के कामका लाभ नेताओ द्वारा अपनेवालो दिया गया है

Mayank Dakoliya 6 years 1 week ago

लॉकडाउन बढ़ा देना या समाप्त कर देना ही कोरोना का एकमात्र हल नहीं है।जिस प्रकार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है उसको देखते हुए प्रतिदिन हो रहे टेस्ट की संख्या बढ़ाना जरूरी है तभी इसके बढ़ते ट्रेंड को पता किया जा सकता है।अभी भी कई लोगों को दैनिक उपयोगी वस्तुएँ उपलब्ध नही हो पा रही है। इस और ध्यान दिया जाय। तेजाजी नगर,असरावद क्षेत्र में भी समस्या है।आने वाले लॉकडाउन में छूट दी जाय पर इतनी भी नही की ये एक समस्या बन जाये और कोरोना मरीजो के संख्या बढ़ जाए।मध्यम वर्ग एवं मजदूरों की और ध्यान दिया जाय।

Ankit patidat 6 years 1 week ago

लॉक डाउन खोलने के बाद कुछ सख्त कदम उठाये जए जेसे की।
1. बाहर निकलने पर फ़ेस मास्क ओर रुमाल से मुह ढकना अनिवार्य करे।
2. बाहर रोड पर सार्वजनिक स्थांन पर या किसी भी जगह थूकने पर पूर्ण पाबंदी लगाना चाहिये। ओर जुर्माना वसूला जाना चाहिये (खास कर पान गुटका खाने वालो पर)
3. सार्वजनिक कार्यक्रमो पर लम्बे समय तक प्रतिबंद लगा रहना चाहिये।

VIVEK SINGH 6 years 1 week ago

इस आपदा से विद्यार्थियों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। कई सरकारी यूनिवर्सिटी में भी टेक्नॉलाजी की कमी के कारण ऑनलाइन क्लास नहीं लग पा रही है। जिससे सभी बच्चो को पूरा सिलेबस स्वयं ही करना होगा। ऐसे हालात में कई छात्र डिप्रेशन की स्थिति में आ सकते है। आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में इन युवाओं का योगदान अकल्पनीय है। इसलिए मेरा सरकार से अनुरोध है कि इस मुश्किल की घड़ी में छात्रों की मदद करे और उनका मनोबल
इसलिए सभी कॉलेज/स्कूल के छात्रों को जनरल प्रोमोशन दिया जाए ।
धन्यवाद्

vigyan मप्रग्रुप 6 years 1 week ago

सर मैं विमल कुमार पाटीदार
गांव diken
तहसील जावद
जिला नीमच मध्य प्रदेश
मोबाइल नंबर 97 5527 2205
मैं लोक डाउन खोलने संबंधित यह राय देना चाहता
हूं कि लॉक डाउन नहीं खोलना चाहिए
और प्रत्येक सामान की गांव में व्हाट्सएप ग्रुप
बनाकर ऑनलाइन डिलीवरी करना चाहिए
यदि इस प्रकार से सोशल डिस्टेंस और मास्क के
साथ यह कार्य करवाया जाए तो लॉक डाउन
नियमों के साथ खोला जा सकता है

Pranjal Hundia 6 years 1 week ago

Sir mere khayal se lockdown should be continued but giving some relaxation and stop harassing the bussiness personal,Industraist MSME by loacal authorities they should rather go online in giving permission rather then calling the person peraonally to there office once the permission is granted then they should visit the premisses that one is following the SOPs or not.

sheetal shrivastava 6 years 1 week ago

Mera Mukhymantri ji se nivedan hai ki woh kripa karke
Mptet pariksha ke Varg -2 me pad badhane ki
Kripa kare.. Science me 50 post, Social
Science me 60 post hain.. Ye sab hum
Students ke sath anyay hai..
Apse sab students ki bahut umeed hai
Kripa. Kare Shivraj Singh ji.. Post
Badhaye aur niyukti de jald se jald.