You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Jeetesh Chandrawanshi 6 years 1 week ago

All commerical सभी व्यवसाई गतिविधियां सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होनी चाहिए। इसके बाद टोटल बंद हो। अलग-अलग बाजार अलग-अलग दिन भी खोले जा सकते हैं। जिन इलाकों में ज्यादा संक्रमित मिले हैं वहां पूरी तरह बंद हो।

manish ranjan tiwari 6 years 1 week ago

महोदय मेरा सुझाव है, कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 50% यात्रियों के साथ मध्य प्रदेश के अंदर बसों को चालू किया जाए जिससे आवश्यक कार्य हेतु लोग एक जिले से दूसरे जिले में जा सके और अपना कार्य कर सकें | मेरा दूसरा सुझाव यह है कि अगर रेड जोन में दुकाने ना खोलें तो ऑनलाइन या व्हाट्सएप के माध्यम से माल या कंस्ट्रक्शन सामग्री साइट पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए जिससे रुके हुए कंस्ट्रक्शन कार्य चालू हो सके और श्रमिकों को रोजगार मुहैया हो |

Parikshit Dubey 6 years 1 week ago

वित्तीय संस्थाएँ- Please permit to open NBFC-MFI offices. These NBFC-MFI provides collateral-free loans to small businesses, women entrepreneurs in villages, and small towns as well as urban areas.
Permitting NBFC-MFI will allow them to extend loans under Mudra scheme.

Barkha Dubey 6 years 1 week ago

Lockdown needs to be open gradually aa this is required for economic growth. But need to categorize which needs to be open. Like factories and small scale industries can be opened with 50% staff. Sanitization, medical insurance of all workers and mask compulsory for all workers. This should be provided by factory owner. All IT companies can work remotely. Random audit of all open offices required as many office or department gets opened but no safety measures.orher highly crowd place remainsclos

anil kumar tripathi 6 years 1 week ago

आपको lockdown 17 may के बाद शतप्रतिशत खोलना चाहिए, इसका कारण ये है कि इस covid 19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग का जो पूर्व में आकलन था कि यह बीमारी अत्यन्त घातक है, वास्तव में यह बीमारी उतनी घातक निकली नहीं, और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का पूर्व आकलन पूर्णतया गलत निकला । अभी तक प्राप्त आंकड़ों का अवलोकन करने से स्पष्ट है कि इस बीमारी की mortality rate lagbhag 3.2% hai,
तो क्या हमको इस बीमारी से इतना अधिक डरने की जरूरत है, जो पेशंट मिले भी हैं उनमें 70% asymptomatic patient hain,
जिस पीसीआर टेस्ट के

Marko 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्रीजी,
हम समस्त पटवारी वेटिंग वाले छात्र आपसे निवेदन करते हैं की जल्दी से
जल्दी हमारी नियुक्ति करवाएं जिससे इस महामारी के संकट में हम लोग भी अपना योगदान दे सकें एवं तन मन धन से कोरोना महामारी से लड़ सकें l

Mukesh kushwaha 6 years 1 week ago

आदरणीय
इस समय पूर्णरूप से लोकडौन समाप्त नही कर सकते जब तक आपके पास कोई रणनीति न हो ओर इसे प्राथमिक रूप से खत्म करना सुरु कर सकते है पर
1 . सभी विधायक ओर सांसद अपने अपने क्षेत्रों को विकशित करना होगा और वह के लोगो से संपर्क में रहकर उनके लिए रोजगार लाना होगा ओर ये सभी वर्गों के लिए होना चाहिए और ये जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ उनकी होनी चाहिए

2. मध्यप्रदेश का हर वर्ग सिर्फ मध्य प्रदेश में रहकर काम कर सके.
3. सरकारी नोकिरी ओर प्राइवेट नॉकिरी में फर्क नही होना चाहिए, निजीकरण करनआ होगा

mukesh jain 6 years 1 week ago

स्थानीय उद्योग व् सभी तरह के व्यापार को भले ही सिमित समय के लिए शुरू करने कि छूट दी जाये जिससे की मजदूरों को रोजगार स्थानीय स्तर पर मिलेगा और उनका पलायन रुकेगा

Arun Kumar 6 years 1 week ago

All Housing Finance Companies should be allowed to open as it will help in improving the state's economy. It will help in the reviving the state by providing flow of money into the economy.

Kindly look into this and allow us to open with the safety measures.

GAURAV ARORA 6 years 1 week ago

Respected CM, As already lockdown is almost for 02months now, School 2019-20 result work, declaration and lot of pending work is accumulated. kindly allow school and college office to open, teaching and non teaching staff should come by maintaining social distancing and complete all pending work and plan for new session studies which will be beneficial for students. As in this challenging time lot of future planning is required. Please look in to this matter urgently. Thank you, Regards..