You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

DINESH GOSWAMI 6 years 2 months ago

नमस्कार,जिन जगहोंभीड़ लगती हो, और जो दुकान एक दूसरे के डारेक्ट सम्पर्क होता हो उन जगहों को बद में ओर जरूरत की सामानों की दुकाने सुबह7-7 बजे तक खोली जाए,भीड़ कम होगी।सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट अभी न खोल जाए।निजीऑटो,टेक्सी के लिए सवारी बिठाने के नियम हो और उपनगरीय आवागमन के लिए बसों में तय सवारी संख्या हो और हरनाके पर इसकी सख्ती से पालनसुनिश्चित किया जाए।कोई मिलीभगत न हो पुलिस और बस वालों के बीच। ओर आवश्यक ओर अन्य वस्तुओं की तय कीमतों ओर उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए जीरो करप्शन।

Neeraj Soni 6 years 2 months ago

1.60साल से अधिक उम्र के अधिकारी(जिनके पास पेंशन या अन्य स्त्रोत है)को हटाकर अन्य को अवसर दे।
2.सिटीबस(केवल सरकारी)चलाए ताकि रेलयात्री आजा सकें।
3.शराब बिक्री होम डिलीवरी द्वारा की जाएँ।
5.आवश्यक सामग्रियों के औद्योगिक प्रतिष्ठान (किराना,दवाईया,दूध)केअलावा लघु कुटीर एवम कृषि उद्योगों को निर्धारित गाइडलाइन्स के अंतर्गत खोलने की अनुमति दीजाएं। साथ ही सामान को लाने लेजाने के लिये ट्रांसपोर्ट भी चालू कियाजाएँ।
-
रमेश कुमार सोनी
मोब. 9893133123
भोपाल
सेंटल गवर्नमेंट रिटायर्ड

Abhay Dwivedi 6 years 2 months ago

जय हिंद, जैसा कि भली भांति सबको ज्ञात होगा, की दूसरे राज्यो और मप्र के संदिग्ध जिलो से मजदूरों और प्रवासियों का आना जारी है, जिससे अभी सभी जिलों में संक्रमण का खतरा है, इस लिए मेरा सुझाव यह है कि अगर संभव हो तो यथावत लाकडाउन को पूरे मई के लिए बढ़ा देना ही उचित होगा। महत्वपूर्ण सेवाओं को जारी किया जा सकता है।

Chetan Sharma 6 years 2 months ago

श्रीमानजी माननीय प्रधानमंत्रीजी के कार्य lockdown को लेकर अत्यंत सराहनीय रहे है परंतु आगे चौथे चरण में समस्त प्रदेश में 14 दिनों के लिए पूर्णतः कर्फ्यू लगा दिया जाना चाहिए एवं इसके उपरांत गांव ,फिर तहसील लेवल बाद में जिला लेवल तक धीरे धीरे मार्केट पूरी तरह खोल देना चाहिए,इस बीच जिस एरिया में covid मरीज पाया जाता है उसे पुनः 14 दिनों के लिए लॉक कर दिया जाना चाहिए ।मेरे मतानुसार इससे प्रदेश के हालात में बहुत सुधार हो सकता हैं।धन्यवाद

Siddharth mishra 6 years 2 months ago

Sir
Bahut sare saskiya karmchari (swasth, police etc) vishesh roop se mahilaye jo ki pahle aas pas k jilo se up down karte the vo lockdown k vajah se vahi reh rahe h Or apne pariwar Or bachho se 45 dino se nahi mile h
Unko up down karne ki permission di jaye.

Taki vo office k sath parivar k kartavyon ka b nirvahan kar sake.

Vo guidline ka palan karte huye up down kare like social distancing
1 person on 2 Wheel
2 person on 4 Wheel

Emergency duty walo ko up down allow kiya jaye

sandeep agrawal 6 years 2 months ago

माननीय महोदयजी lockdown से प्रदेश और प्रदेश की जनता की आर्थिक अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गयी है । हम बस परिवहन व्यवस्था से जुड़े बस व्यवसायी है जिनके लियें अप्रैल और मई माह ही व्यवसाय का मुख्य आधार होता है इन्ही माह की बदौलत हम लोग साल भर सेवायें देने सक्षम होते है पर आज लोकडौन के चलते 2 माह से परिवहन पुर्णतः बंद है।जिससे परिवहन व्यवसाय गंभीर संकट में आ गया है और अब जो आधी क्षमता में बस चलाने की बात हो रही है तो ये बिना शासन के अनुदान के संभव नहीं है।अतः आपसे निवेदन हैआप इस व्यवसाय को जिन्दा रखनेअनुदानदे

Ashu Roy 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी, मध्य प्रदेश
लॉक डाउन के संदर्भ में मेरा विचार इस प्रकार है की कोविड-19 महामारी अनिश्चित काल के लिए है अतः देश की जनता वायरस से ज्यादा भयानक भूख,प्यास,खाना आदि से जूझ रही है। एक अच्छे पालक का कर्तव्य होता है कि वह किसी भी हाल अपनी प्रजा की जान की रक्षा करें। अतः लोकडाउन को विशेष छूट के साथ आगे बढ़ाया जाए। एवं जो नागरिक बाहर से प्रदेश में प्रवेश कर रहे तथा सर्वहारा वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जाए।