You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

naval kishore gupta 6 years 1 week ago

Sale of liquor/tobacco/Pan / Pan Masala / Cigarettes etc. necessary for revenue earning, if allowed, should only be allowed through online medium, as people are likely to rush to the retail outlets of these products, thus making the efforts of State Govt. to control spread of Corona, as null and void.
The slum localities and markets therein should remain under curfew, as the people there have no respect to the social distancing norms. Un-masked peoples be challaned on sight.

Abhishek chourey 6 years 1 week ago

आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को मैं सहृदय धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें अपने बात विचार रखने का अवसर दिया लाग डाउन 4 के विषय में मेरा सोचना है की इसमें तीनों जॉन मैं कंटोनमेंट एरिया को छोड़कर सुबह 7:00 से शाम को 7:00 बजे के बीच ऑड इवन फार्मूले से सभी जरूरत की वस्तुओं की दुकान खोलनी चाहिए वह भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहक भी और दुकानदार भी सभी के पास मास्क और पॉकेट सैनिटाइजर होना अनिवार्य होना चाहिए जितना ज्यादा हो सके होम डिलीवरी हर वस्तुओं की होम डिलीवरी होना चाहिए

Saurabh Tripathi 6 years 1 week ago

माननीय शिवराज सिंह चौहान जी हमारा जो सुझाव है lock down को लेकर हमें लाख गांव नवी अभी नहीं खुलना चाहिए जो बाजार मार्केट खुलने लगे हैं एकल दुकानें खुल रही है उसमें भी अभी बहुत भीड़ होने लगी है सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है को रोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं हम चाहते हैं जैसे 21 दिन पहला लॉक डाउनलोड वैसे ही साउथ ब्लॉक डाउन भी होना चाहिए छूट देना ग्रामीण गांव के लोग हैं जो वह नहीं मान रहे हैं शहर पर भी ब्लॉक नहीं मान रहे हैं और लॉक डाउन रहेगा पुलिस प्रशासन अच्छे से काम कर रही थी लेकिन छूट

Bhawna jaiswal 6 years 1 week ago

जो ग्रीन जोन में है जो ऑरेंज में वहां अधिकतर छूट मिले और रेड जोन में कोई भी प्रक्रिया हो कोई भी कार्य हो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही ,मास्क लगा के हो। क्यों कि रेड जोन में एकदम से खोल देना थोड़ा रिस्की होगा।
दूसरा मामाजी हम MPTET क्वालिफाइड लेकिन बेरोजगार लोगो का भी भला करे,हम हज़ारो लोगो के साथ हमारे परिवार भी बेरोजगारी मैं जीवनयापन कर रहे है,हमारी नियुक्ति की 80% प्रकिया पूर्ण होकर,बाकी की अधर में लटक गई है।इसलिये
MPTET सोशल distancing के साथ सत्यापन प्रक्रिया शुरू करनेकी कृपा करे।

virendra chouhan 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय लॉकडाउन खोल देना चाइये उसकी भी समय सीमा होना चाइये और आपने ग्रीन जोन के लिए तो सब खोल दिया लेकिन सेन समाज हेयर सेलून के लिए अभी तक कोई निरणय नहीं लिया जब की उत्तरप्रदेश एवं कर्णाटक की सरकार ने निरणय लिए है ऐसे ही हम चाहते है की मध्यप्रदेश सेन समाज को भी कुछ आर्थिक मदद मिल जाये तो सेन समाज आपका आभारी रहेगा आपसे मैं निवेदन करता हु आप हमारे लिए भी कुछ सोचिये और ज्ञापन आपको संलग्न करता हु

Hariom malvi 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंमाननीय मुख्यमंत्री जी महोदय
आपकी सरकार के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं ।
एक और विनती है हम चयनित शिक्षक ऑनलाइन वेरिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं आप शीघ्र सामाजिक दूरी के साथ ऑनलाइन वेरिफिकेशन की व्यवस्था कर शिक्षकों को नियुक्ति देने की कृपा करें ताकि इस सत्र में शिक्षा व्यवस्था और उन्नत कर प्रदेश का अधिक विकास हो पाए , क्योकि कुछ राज्यो ने यह कार्य लॉकडाउन के समय मे सम्पन्न करा लिया है ।
हरिओम मालवी 9425847609
सिवनी मध्यप्रदेश

Pravin Chamlikar 6 years 1 week ago

श्रीमान जी सादर नमस्कार . Sir I am Praveen Shamli kar from Guna MP. आई एम रनिंग एंड इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोकन इंग्लिश एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट. Because of lockdown, we had to stop all the activities from last 2 months. The rent of the building is very high and we are dependent on only coaching. Sar I request you to open the teaching in our coaching because already it is in green zone. And we will follow the social distancing and sanitization according to Goverrules.will take the min. No.Thx sir

Sachin kaurav 6 years 1 week ago

आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय
आपके सुझाव हेतु कुछ प्रस्तुत है
किसी आदेश की सबसे बड़ी खामी है कि वह लोगों तक नहीं पहुच रहा है क्युकी गाँव मे लोग अभी भी आदेश को समझ नहीं रहे है यदि आप आपके आदेश के साथ उस ग्राम मे कार्यरत शिक्षकों को गाँव मे एक छोटी सभा कर के लोगों को आदेश की बारीकियाँ समझाने को कहें और वही पर उनके प्रश्नों का भी समाधान हो जिससे कोई दुविधा की स्थिति नाबने
अभी हमारे पास सबसे बढ़िया मोका है कि हम अपने राज्य मे आए उन मजदूर भाइयों को दोबारा राज्य मे स्थापित कर सकते है इनमे से बहुत से ल

AKSHAY JAIN 6 years 1 week ago

नमस्ते, लॉकडाउन चौथा चरण सभीके लिए चुनोती भरा है। लॉकडाउन में गरीबवर्ग
प्राइवेट नोकरी करने वाले सभी लोग दिक्कत का
सामना कर रहे है। लेकिन लॉकडाउन होना भी बहुत आवश्यक है
लॉकडाउन लगे रहे और उसका पालन लोगो से कराया जाए।
लेकिन इसमें छूट दी जाए बाहर निकलने पर लॉकडाउन का पालन
कराया जाएजैसे कि मास्क, सेनेडाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग, आरोग्य सेतु एप्प,
ओर बार बार साबुन या डेटोल से हाथ साफ किया जाए तो हम
इस बीमारी से बच सकते है। और इन बातों का कोई पालन न करे
तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

null 6 years 1 week ago

jile ke jile me hi sampurn gatividhiya chalu ki jaye, jile se lage huye ayan jile covid-19 grasit red jon me hai waha jile ki baundry sil hi rakhi jay taki koi bhi vyakti es jile se us jile me na ja sake our rat me 9:00 se subh 5:00 baje tak, rat me karbhu rakha jave. jise ki rat me shadi samro ya biyar bar ect me logo ka jamwada na ho paye, our shcool me narsary se 1st tak ki class 30 jully tak band hi rakhi jaye.