You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

arunendra vishwakarma 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा मानना है कि lockdown को क्रमशः खोला जा चाहिए ताकि प्रदेश की जनता को परेशानी न हो क्योंकि लगभग 2 माह से जनता ने इस विकट समस्या का सामना बड़ी ही धैर्यतापूर्वक किया है लेकिन अब ओ कही न कहीं अपनी जीविका हेतु परेशान हो रहे हैं,अतः मेरा मानना है कि जिन जिलों, इलाकों, या क्षेत्रों कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है वहाँ सामान्य परिवहन की भी व्यस्था हो क्यों कि हर एक के पास स्वयं के वाहन न होने से उनको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Sanjay parmar 6 years 2 months ago

#MPTETjoing

आदरणीय मामाजी, 2011 के बाद से हम सभी आवेदक जिन्होंने पता नही कितनी परेशानियों से ded या bed किया कि इससे जिंदगी सवर जाएगी लेकिन आज तक कि इस्तिथि देखकर यही लगता है कि,जहां से चले वही आगये,यदि आपको हमारी जरा सी भी फिक्र है तो lockdown के नियमों का पालन करते हुए,अतिशीघ्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रारम्भ करा दीजिये,क्योंकि अब हम सब मन से टूट चुके है, जिसके बाद किसी पर भी विश्वास नही करेंगे ! ये हमारी शपथ है।धन्यवाद

Chandra Shekhar Patel 6 years 2 months ago

अभी 24 घंटे बिजली देने की जरूरत समझ में नही आ रही है, आर्थिक स्थिति के बेहतर सुधार हेतु प्लान्ड शटडाउन किया जाना उचित होगा। बिल भी कम आएगा और कंपनी पर भार भी कम होगा, सिस्टम पर भी लोड कम पड़ेगा . सभी प्रकार की फैक्ट्री बंद हैं ,कमर्सिअल उपयोग भी लगभग बंद है। ऐंसे में 24 घंटे बिजली देना कंपनियों पर आर्थिक बोझ के साथ साथ सरकार पर भी आर्थिक बोझ बन सकता है। अनावश्यक बिजली का दुरुपयोग ना हो इसके लिए जरूरी है कि बिजली की महत्ता को समझे और आवश्यकता अनुसार दिया जाए और उपयोग किया जाए । c s patel sagar

Shubh Dubey 6 years 2 months ago

इस लाकडाउन अवाधि में सार्वजनिक वाहनों का शुरू करना उचित नहीं है यादि उन्हें शुरू करना ही है तो सार्वजनिक परिवहन के दस्तावेजों से संबंधित पंजीयन, परमिट, फिटनेस, बीमा, मासिक कर की वैधता 31/12/ 2020 तक की जाए। समस्त सार्वजनिक परिवहन वाहनों का मासिक कर एवं त्रैमासिक कर 31/12/2020 तक माफ किया जाना है।

Dilip Kumar Soni 6 years 2 months ago

जैसा कि हमे इस महामारी के साथ स्वयं को सुरक्षित रखकर जीना होगा। मास्क सुबह से शाम तक हमारे जीवन का अंग होना चाहिए। थूकने पर नियमों का कठोरता से पालन हो। बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए आवश्यक जरूरी व सुरक्षित उपाय करने होंगे, जिससे शिक्षा शीघ्र प्रारम्भ हो। स्कूलों में मास्क, सभी के हाथों का धोना व थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य हो। शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए तथा अनुपात छात्रों के कम में ज्यादा शिक्षक हो तभी सोशल दूरी पालन होगा। लंबित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया सुरक्षात्मक सउपाय साथ शुरू हो

Dharmendra Bhatia 6 years 2 months ago

प्रदेश में १५ जून को मानसून के आने की संभावना है। तब नमी बढ़ेगी, तापमान में कमी आएगी और हवा की रफ़्तार बढ़ेगी जो वायरस के फैलने के लिए बहुत अनुकूल होगी । हमारे पास कोरोना की चैन तोड़ने के लिए एक महीना है। इस महीने कोई ढील न दें, थोड़ी सी रियायत या लापरवाही बहुत घातक हो सकती है। अब तक किये गए सारे प्रयासो पर पानी फेर सकती है।

A 6 years 2 months ago

Dear Sir,open Green zone districts activities completely and orange zone with 50% activities including markets, securing containment areas and sealing boundaries. Red zone districts with 30% activities. Bhopal and Indore should remain completely locked down by taking away relaxations given earlier, no govt Or private offices should be allowed as roads are full of crowd, putting lives at risk. It feels like there is no lockdown.This should not be allowed to keep Bhopal and Indore safe.

Chandra Narayan Nagar 6 years 2 months ago

लगातार घर में रहना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में दूरी बनाकर प्रभातफेरी की तरह नागरिकों को अपने गांव, मोहल्ले, बगीचे का भ्रमण करने की अनुमति अब दी जा सकती है।लघु उद्योग को बढ़ावा देना भी उपयुक्त है।जो लोग अपनी मर्जी से घूमना फिरना चाहे उनसे एक अंडर टेकिंग ले लेना चाहिए कि कॅरोना होने पर उनका ईलाज निवास स्थान से 100km दूर स्थान पर करेगें।और जुर्माने के रूप में कॅरोना वारियर्स के रूप में सेवा देना होगा।

PradeeTekankar 6 years 2 months ago

महोदय सार्वजनिक परिवहन को खोलना उचित नहीं होगा और ना ही राष्ट्रीय उद्यान और सपोर्ट सेंटर, मनोरंजन क्षेत्र को भी खोलना उचित नहीं होगा क्योंकि इन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस नहीं रख पाएंगे लोग। इनके अलावा कृषि क्षेत्र उद्योग क्षेत्र को खोलना उचित रहेगा।