You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Ascent News 6 years 1 week ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कोचिंग इंस्टीट्यूट भी शुरू किये जायें। पिछले 45 दिनों से कोचिंग बंद हैं कोचिंग संचालकों को अत्यधिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार कॉलेजों में जनभागीदारी समिति के उच्च शिक्षित प्राध्यापकों को व सभी अतिथि शिक्षकों को नियमित कीजिये। आदर सहित निवेदन

Sachin Kherada 6 years 1 week ago

मैं एक टैक्स कंसलटेंट और नौकरी पेशा व्यक्ति हूं और खाचरोद जिला उज्जैन में निवास करता हूं व नौकरी हेतु रतलाम अप डाउन करता हूं लॉक डाउन के कारण पिछले दो माह से मुझ जैसे कई व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर नहीं जा पा रहे हैं और उनकी आजीविका खतरे में है खाचरोद तेहसील शुरू से ही एक तेहसील के रूप में ग्रीन जोन में रही है लेकिन उज्जैन जिले का हिस्सा होने के कारण हमें रेड जोन में रखा गया है सरकार से निवेदन है की रेड जोन का दायरा सीमित कर जिले के बाकी हिस्सों को व्यवसायिक गतिविधियों हेतु चालू किया जाए।

Faruk khan 6 years 1 week ago

मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि लॉक डाउन को खोला जाए और सभी दुकानों और फैक्ट्री, संस्थानों में सैनिटाइजर की मशीन अनिवार्य किया जाए तथा स्क्रीनिंग की मशीन को भी अनिवार्य किया जाए और और आवागमन के साधनों को चालू किया जाए मगर उसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी नियम व शर्तें रखी जाए और तथा साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात ये हैं की मध्य प्रदेश के जितने भी बीपीएल और अंत्योदय वाले परिवार है उनके खाता नंबर लेकर उनके खातों में कम से कम ₹5000 की राशि हस्तांतरित की जाएं

Jyoti soni 6 years 1 week ago

Respected sir
Covid-19 desease ko dhyan me
rakhte hue Sabhi gov work social
distancing ke sath pure kiye
Jane chahiye kyo ki last 3 year
Se koi bhi vacancy nahi aayi jisse
Berojgari ki problem badti ja rhi
Jisse yuvao ko aarthik preshani ka
Samna krna pd rha

Mahendra Hardia 6 years 1 week ago

माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान,
कर्मचारियों, कामकाजी महिलाओ, युवाओ हेतु कुल 4 सुझाव संलग्न हे. 1 ही फाइल में 4 सुझाव हे.
महेंद्र हार्डिया, विधायक इंदौर-5

Ashish Dwivedi 6 years 1 week ago

कालेज व स्कूल बंद रखें। डाक्टरों को अनिवार्य रूप से ओपीडी में बैठने की हिदायत दें। बड़े डाक्टर डरे है वे सेवाएं नहीं दे रहे हैं। मंडी बंद करें वर्ना वार्ड में ढेलों से ही सब्जी व फल का वितरण हो। आयकर,वाहन बीमा,जियसटी आदि की समय सीमा बढ़ा दें।

Mahesh Joshi 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
--लोकल प्राॅडक्ट को बढावा देने के लिये शासकीय स्तर पर मोबाईल एप लाॅंच किया जाये जिसमें मध्यप्रदेश में स्थित सभी वस्तुओं के निर्माता रजिस्टर्ड कर उनके वस्तुओं की बिक्री आॅनलाईन की जाये। शासन स्तर पर रजिस्टर्ड होने से आम उपभोक्ताओं के साथ धोखाधाडी का खतरा कम होने से बिक्री को बढावा मिलेगा।

-कार्यालयों के लिये ई-प्रणाली को मजबूत व आवश्यक की जाये जिससे आम नागरीकों के कार्य घर बैठे हो सके और कर्मचारी अपना कार्य आफिस/घर से सुविधानुसार समय पर संपादित कर सके।

S K Ghatak 6 years 1 week ago

Respected sir
During locg down in Jabalpur two person not alliwed on two wheeler. My suggestion is two pers can be alliwed on two wheelet. I have only two wheeler i have no four wheeler my wife ill how i go to military hospital for my wife treatement. Next point i purchase 30 kg wheat from market how i carry. If my son sutting with me he can hold the bag. So request allow to seating behind from ien family member. So it eill help full to all midle clsss family.

Sumit Jhangyani 6 years 1 week ago

Respected CM Sir,
1:We have suggestion for service sector that income tax consultant,Gst practiciner CA they all can maintain distancing in office and its good for state govt after filing all returns tax collection would be increase because old returns are due so you should allow private office as they can maintain .
2• Please go for online verification of HSS teachers so they can provide service to the govt
3