You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

ashutosh tripathi 6 years 1 week ago

There should be strict rules and regulations, but lockdown should be open...
As there are many other challenges too like jobs hunger . People should learn to live with the covid 19 as its not seems to end easily...
That's why only on red zones are need to be. Lockdown and in other zones we need strict rules

Ravi Yadav 6 years 1 week ago

Lockdown के इस चरण को अभी खोलना थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है लेकिन घर बैठे दैनिक कामगारों को काम करने एवं जो भी क्षेत्र जहा मरीज ना हो उन्हें खोला जाए ताकि जीवन सामान्य रूप से चल सके।

Rakesh Khernar 6 years 1 week ago

सर MP में काँटेन्मेंट ज़ोन को छोड़कर बाकी शहर को खोल दिया जाना चाहिए। हम ज्यादा दिनों तक जनता को बांधकर नही रख सकते। काम धंधा नही चलेगा तो लोग भूख से मरने की नोबत आजाएगी पुलिस भी कब तक 24 घंटे सड़क पर खड़ी रहेगी। 2 माह में जनता को कोरोना से बचाव के सभी तरीके अच्छी तरह से बता दिए गए हैं। जनता अपना बचाव स्वयं कर सकती है। सोशल डिस्टेंसिनग और sanitisation की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। कामगारों को मास्क और senitiser उपलब्ध कराना नियोक्ताओं की जिम्मेदारी हो काँटेन्मेंट ज़ोन निगरानी के आम जानता साहोग ल

Abhishek Mishra 6 years 1 week ago

लोकडाउन खोलने पर मेरे सुझाव:
1.संक्रमित क्षेत्रों को पूर्ण रूप से सील कर अन्य क्षेत्र सख्त नियमों के साथ खोल दीजिये जिसमें वाहन एवं बाजार ऑड-इवन फार्मूला पर चलें।
2.मोहल्ले स्तर पर जागरूक नागरिक समिति बने, जनता भी जनता को समझाए।
3.सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, मैरेज गार्डन, स्कूल-कॉलेज, सब्जीमंडी, पार्क एवं सभी अनावश्यक सार्वजनिक स्थल फिलहाल बन्द रहने चाहिए।
4.सक्षम व्यक्ति को मुफ्त राशन ना मिले एवं अन्य बीमारियों के ईलाज के लिए अस्पताल मनमाफिक फ़ीस ना वसूले इसपर विशेष ध्यान दें।
धन्यवाद।

Sunir Ahmed Khan 6 years 1 week ago

आदरणीय,लाकडाउन खोल दीजिए। भोपाल में कोविड-19 जानलेवा नहीं है मामूली सर्दी जुखाम इलाज के अभाव में निमोनिया बन रहा है, क्लिनिक, यूनानी दवाखाने खोलने की परमीशन दें, लगातार लाकडाउन, बेरोजगारी, बच्चों का भूख से बिलखना, बढ़ती बीमारी, मानसिक तनाव का कारण है। एक माह के अंदर बारिश का मौसम आना है इस मौसम में वायरल फीवर डेंगू स्वाइन फ्लू, अनेकों बीमारियां आती ही हैं,हालत बद्तर हो जाएंगे। गरीब मजदूर न जीने के लायक रहेगा न मरने के। गरीबों पर तरस खाकर लाकडाउन न बढ़ाएं । ं

vipin_457 6 years 1 week ago

Hi My GOV,

Firstly i would like to thanks every civil servants to keep us safe in all situation.

I would like to share my thoughts For Software and IT industry, i think IT industry professional must be continue work from home till end of the year because there are no any as such impact while doing work from home as compare to work from office premises.
The idea behind is to work home basically to allow essentials industry and work force in place rather than other industry.

Ankit P 6 years 1 week ago

मैं इन्दौर का रहने वाला हूँ। कई दिनों से एक हृदयविकारक दृश्य बायपास रोड़ पर देखने को मिल रहा है। हजारों मजदूर पेदल सफर कर रहे हैं इस गर्मी में। सरकार से यह निवेदन है कि सरकार प्राईवेट स्कूल और कॉलेजों की बसों का अधिग्रहण करके इन मजदूरों को जल्द से जल्द अपने गावों तक पहुचाने की व्यवस्था करे। यही विनय है।
धन्यवाद जय हिन्द

Sunil Verma 6 years 1 week ago

Resp Sir/mam,
kindly open public transport with personal hatchback vehicle with 1+3 persons without e-pass from lockdown 4.0.This is my humble request within state,from one district to other district within state.Peoples already residing at home like home quarantine since last 50 days.please wave off home quarantine for whom who are other wise healthy a febrile.thanks
regards,DR SUNIL VERMA

Isha Shrivastava 6 years 1 week ago

I would suggest to give relaxation in no containment zones. Let the industries like IT, work from home till december. Let school and colleges give online class for next quarter as Children are vulnerable.Let essentials get home delivery by local groceries.Open OPD as people are suffering other then corona issues. Electrical and other similar give home delivery and have mobile app etc so that people can opt for services and goods online and there is no crowd.