You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

BHARAT Kumar chourha 6 years 3 months ago

लॉग डॉन खोलने के साथ-साथ सर जी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का भी निराकरण करवाने की कृपा करें

AMIT KUMAR VERMA 6 years 3 months ago

सब कुछ खोल देना चाहिए क्योंकि इसकी कोई दवा बनी नहीं है इसलिए हमें ही अपना ध्यान रखना होगा

Ravindra nath yogi 6 years 3 months ago

इंदौर में जहां पर हॉट स्पॉट वहां पर सैनिटाइजेशन मशीन लगाना चाहिए जैसे चंदन नगर खजराना रानीपुरा आदि और जनता को स्पष्ट रूप से अवगत करा देना चाहिए कि यह बीमारी से बचने के लिए आपको मुंह पर मास्क पहनकर बाहर निकलना है और 2 गज की दूरी का पालन करना है इंदौर में कहीं भी थूकना नहीं है और ऐसे कानून बनाए जाएं जिसका पालन पूरी ईमानदारी के साथ इंदौर की जनता करें

Dev Tomar 6 years 3 months ago

Mall will open with social distance food court open kar de limit set kar do taki jayda log na aaye par band rehne se bahut loss he campany salary nahi degi agar open nahi hoga is halat me kya karnge plz open mall with time limit

Amar Gupta 6 years 3 months ago

नमस्कार
लोकडाउन मै मार्केट,उद्योग की परमीशन हेतु सुझाव..
*रेड जोन,ऑरेंज जोन वाले जिलों में संक्रमित एरिया को निषेध कर बाकी एरिया को शर्तों के साथ खोलने की परमिशन दी जाए।
ग्रीन जोन वाले जिलों मै मार्केट खोले जाए,जिनको 2 वर्गो में डेवाइड कर आवश्यक दुकानों (किराना हार्डवेयर इलेक्ट्रॉनिक कृषिसंबंधी सभी दुकानों)को हफ्ते में 5 दिन (सोम- शुक)सुबह 9से शाम 6तक खोला जाए।
* कम आवश्यक दुकान(कपड़ा,ज्वेलरी,कॉस्मेटिक,फोटो स्टूडियो )को 4 दिन सो-शुक्र खोल जाए।
* मेडिकल,प्राइवेटडॉक्टरो ओपीडी 6दिन हफ्ते मै।

Lokendra singh parmar 6 years 3 months ago

हॉटस्पॉट और कंजेनमेन्ट क्षेत्र को छोड़कर सभी जगह को सामान्य रूप से खोल देना चाइय एक कोरोना टास्क फोर्स का निर्माण करना चाइये जो हर जगह को नियमित सेनेटाइज करे और कोरोना सम्बंधित विशेषज्ञ द्वारा सुझाये गए नियमो का पालन कराये साठी हर जगह kovid अस्पताल हो स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हेतु गांवो के इक्षुक युवावों को समस्त जरूरी सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनको प्रेरित किया जाए।
2 माह के लंबे लॉक डाउन ने सबको जागरूक कर दिया पर साथ मे भयभीत भी अब जरूरत है लोगो मे आत्मविश्वास जगाने की भारत को.....

Ravindra nath yogi 6 years 3 months ago

जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन मशीन लगानी चाहिए जिससे आम आदमी उस मशीन में अपने आप को सैनिटाइजर कर ले और ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जिससे सुविधा हो

Ashutosh GOSWAMI 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी जमीनी हकीकत यह है कि आज गरीब की हालत बाबत ज्यादा खराब है और मध्यम वर्ग की भी हालत अब निम्न स्तर की हो चली है क्योंकि आय ही नही हो रही। अब प्रदेश में हर जिले में जनता को विस्वास में लेकर lockdown को धीरे धीरे खोलना होगा, मजदूर, व्यवसायी, निजी दफ्तर, सभी को खोलना जरूरी है। क्योंकि देश में बेरोजगारी दिनों दिन बाद रही है। अगर जल्द ही बाजार नही खोला गया तो ये जनता के लिए बहुत ही मुश्किल भरा दौर होगा। गरीब तो मांग सकता है लेकिन मध्यम वर्गीय की समस्या है कि वो तो मांग भी नही सकता.

Sandeep patel 6 years 3 months ago

मुख्यमंत्री जी मेरे विचार से हमें अगले 15 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन कर देना चाहिये। जिसमे की बैंक,और अन्य सारे कार्यालय भी बंद रखे जाए। सिर्फ इसमें दवाई दूध और राशन की होम डिलीवरी ही होनी चाहिए। हमें लोगो को कोई मौका या बहाना ही नहीं देना चाहिए बाहर निकलने का। अगले लॉक डाउन का एकदम कड़ाई से पालन होना चाहिये। तभी इसका कोई मतलब निकालेगा।

Mukesh Sharma 6 years 3 months ago

Mukesh Sharma
8982772811

Mujhe esa lagta h mall me kai log job krte h ya localocal market ki baat kre to usme bhi hum alternative days per shop's ko open kr sakte h... Jo Monday ko open krega vo Tuesday ko apni shop band rakhega. Or sabhi ko mask or glaps pahnna anivarya h.esa krne se business chalne lagenge or logo ko kam bhi milne lagega.sath hi mall me limited logo ki entry hona chahiye or limited time shopping kr ke retrun bhi hona h.