You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Rahul_11285 6 years 3 months ago

सर, यदि कोई इंसान पूर्ण रूप से स्वस्थ है और किसी स्थान पर फसा हे तो उसके घर जाने के लिए ट्रेन अनुमति दी जाए, इंसान मानसिक तनाव में है, पूर्ण जांच उपरांत उसके जाने की व्यवस्था की जाए, ट्रेन सभी जगह से चलाई जाए, आज मजदूर रोडो पर है क्या पैदल जाने वालो को कोई रोक पा रहा है नहीं तो इससे अच्छा जो व्यक्ति अपने ग्नतव्य जाना चाहता है उसकी जांच की जाए यदि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है तो ट्रेन की सहायता से भेजा जाए or cm mhodya student ke liyea bhi jo 2se 3 years se Gov k preparation kr Rhea he or nhi mp koi

Vivek 6 years 3 months ago

1)open the shops and market alternately like odd & even system this will reduce the crowd. we should use alternate work days as no one will be hunger.2)schools for higher standards as they can understand the situation and colleges must open.3)All areas where people are wandering must be repeatedly checked by the police.4)give people to stay home like central govt did by starting Ramayana serial.5)by imposing hoardings and poster aware and feed the fear so that people could not come out their hom

Lokendra singh parmar 6 years 3 months ago

वास्तविकता को ध्यान में रखकर नीति बनाई जानी चाइये जब प्रथम लॉकडाउन की घोषणा हुई तब कोरोना पेर पसार रहा था उस मस्य जरूरत थी जो जहा है वही रहे परन्तु समीपस्थ शहरों में रहने वाले सभी अपने घर की और भागे जिसमे प्रशासन की भी चूक हुई जिसका नतीजा कोरोना फैला मतलब लोग लॉक डाउन से रुकने वाले नही है बस जो मूल जरूरत थी जागरूकता की वो पर्याप्त हो चुकी है ऐसे में सरकार को अब कोरोना से बचने के लिए नही इससे लड़ने के विषय मे काम करने की जरूरत है प्रत्येक क्षेत्र को चालू किया जाए पूर्व पोस्ट में बताए सुझावों पर ..

preetkumar 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी को नमस्कार और मेरा मत ये है कि 18 तारीख से कैंटोनमेंट एरियाज को छोड़कर सारी गतिविधि कुछ आवश्यक शर्तों के साथ चालू कर देना चाहिए क्योंकि आपने सभी को कोरोना के बारे अछे से समझा दिया है और कुछ लोगो को छोड़कर बाकी लोग भी समझदार है और कोरोना से डर रहे हैं और ये कोरोना की समस्या वैसे भी इतनी जल्दी जाने वाली नही है और हमे इसके साथ ही रहना सीखना पड़ेगा इसलिए आप राज्य की सारी गैतिविधियाँ पहले की तरह चालू करवा दी केवल कंटोनमेंट जोन को बंद रखे क्योंकि अब कई चीजों की जरूरत महसूस होने लगी

Amit urmaliya 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी lockdown ki अवधि 30 मई तक बढ़ाई जाए विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है शादी समारोह को रोका जाए। शादी समारोह के द्वारा कोरोना बढ़ने की आशंका है
जो जिले ग्रीन जोन में है मार्केट खोल दिए गए हैं जिससे काफी भीड़भाड़ वाला एरिया रहता है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कोई नहीं करता इससे ग्रीन जोन भी रेड जोन में कब बदल जाएंगे कुछ पता नहीं। आप डॉन की अवधि 30 मई तक बढ़ाई है क्योंकि भारत में दिन पर दिन कोरोना केसेस बढ़ते जा रहे हैं

Adarsh sihare 6 years 3 months ago

Adarsh Gupta
7697891177
Dabra(ग्वालियर)
तालाबंदी अब खुलनी चाहिए क्योंकि अब लोगों के पास खाने तक को पैसे नही है और सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली।

Aditya kumar Halwai 6 years 3 months ago

15 जून तक लाकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। और और एक समय निर्धारित कर देना चाहिए जिससे सब अपने घर में पहुंच जाएं तब जाकर हम कोरोना वायरस पर कंट्रोल पा सके सकेंगे और ऐसे व्यापारी जिनका कार्य ग्रीन जोन में चल सकता है उनकी दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया जाए। ग्रीन जोन में ब्यूटी पार्लर 21 मार्च से बंद है यह एक कारीगर का काम है। काम करने के बाद ही इसमें पैसा कमाया जाता है कृपया करके क्यों जोन में इसे नियमों के साथ खोलने का कष्ट करें क्योंकि काफी लंबे समय से बंद है ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चल सके।

Shubham raja chouhan 6 years 3 months ago

मेरा मानना हैकि lockdown सीमित ही रहे जो क्षेत्र red zone में है वहाँ अभी नही हटना चाहिए थोड़ा समय लगेगा पर कुछ समयांतराल सब ठीक हो जाएगा।
वही जो क्षेत्र ऑरेंज और ग्रीन जोन में है वहाँ नियम के अनुसरण कर छूट दी जाए।
साथ ही इस विकट परिस्थिति बेरोजगारों का भी ख्याल रखना है चाहे वह मजदूर हो व्यापारी हो या फिर अपने देश को सवारने वाला एक पढा-लिखा नौजवान हो।
जो भी भर्ती प्रकिया बाकी हो उन्हें पूर्ण करे जैसे शिक्षक भर्ती जो बेढंगे नियमो की मारी है
बाक़ी corona के साथ हमे जीना सीखना होगा अनुशासन से