You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Rajesh 6 years 3 months ago

मामाजी lockdown को district स्तर से हटाकर तहसील स्तर पर किया जाये। और contentment zone मे टेस्टिंग rate बडाया जाये। university मे final year के students की एexam को जून के ready kiya jaye और university रिजल्ट ऑनलाइन सम्बंधी कार्य सुरु किये जाये।
Rajesh Sagitla
student(vikram univ)
khachrod dist ujjain

Sachin Patel 6 years 3 months ago

लाकडाउन जरूरी है ग्रामीण जनों को हॉस्पिटल सुविधा उपलब्ध कराएं महिलाओं को हॉस्पिटल जाने के लिए अनुमति दें प्राइवेट प्राइवेट अस्पतालों को खोला जाना चाहिए और लग धान का सही से पालन करवाना चाहिए

YourName 6 years 3 months ago

जिलों के जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मरीज नहीं मिले हैं वहां पर छूट दी जानी चाहिए! ताकि आम नागरिकों का रोजगार एवं व्यापार चल सके एवं जिस क्षेत्र में कोरोना वायरस के मरीज हैं वहां पर सख्ती बरतना आवश्यक है, आवश्यक सामग्री पर ही छूट दी जाए अगले कुछ दिनो तक!

deepak patel 6 years 3 months ago

patients ko turrant jane ki permission turrant milna chaiye.kirpaya ye C.M sir tak turrant baat pahuchna chaiye log corrona se kaam bina corrona hai jada mar jayenge.
maine apni wife ko dikhane ke liye online e-pass ke liye 6 baar apply kiya but haar baar permission reject kardi gayi.jab ki dr ne emergency mai dikhane ko bola tha but mai nahi dikha paya.. respected C.M you so irresponsible towards patients health..Do something for emergency patients. please its a request..