You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Narendra Kumar Sangte 6 years 3 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय,
जहाँ भीड़ के कारण संक्रमण की अधिक संभावना है जैसे सब्जी मंडी, शराब दुकानेंं आदि वहां सख्ती से दूरी का पालन करवाये विशेष रूप से सब्जी मंडी मे व्यापारियों को प्रतिदिन क्रमानुसार एक बंद एक चालू का फोर्मुला अपनाया जावे। अन्य दुकानें भी इसी तरह क्रमानुसार30% रेशो मे खोली जावे।

sushil kashyap 6 years 3 months ago

Sir i would like to suggest that lockdown should continue for atleast this month in red zone areas with important things remains open like grocery and medical shops and in green and orange zone govt should open lockdown but should apply dhara 144 on all zones so that more people would not gather together in a place.. because im seeing that people are still gathering in red zones too and because of them no of corona patients is hiking daily.

SOURABH SHARMA 6 years 3 months ago

Namaskar mukhyamantri ji ye lockdown sab jagh se hatakar red zone contentment area and serious area me rahne dejiye or sabhi oudhyogic kendra start kar dejiye kyoki jitne bhi yuva verg apne ghar me baithkar time ka utilisation nahi kar pa rahe hai wo kam se kam work kar sake jisse hamare Pradesh other pradesho se juldi or turant ubhar pay

PARVEZ AMEER 6 years 3 months ago

Respected Sir,
It has been brought to my notice through the local newspaper that Hoshangabad has been left out of the process for inviting suggestions for the process of making an exit policy for lockdown 3.

This idea is highly objectionable as Hoshangabad has been contributing in stabilising the economy of the State. Itarsi has been recovering from the initial shocks of the Covid19 pandemic and Itarsians were expecting some relief but your bias must be reviewed. Thank you.

Milan Choudhary 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा नाम मिलन चौधरी है और में इंदौर जिले के बिजलपुर का रहने वाला हु। मेरे व्यवसाय है अगरबत्ती कारखाना निर्माता एव विक्रेता। जैसा कि आपको ज्ञात है इंदौर जिले में संक्रमण ज्यादा फेल गया है।। परंतु हम एक काम कर सकते है काँटेन्मेंट एरिया को छोड़ कर जहा संक्रमण न हो वहा पर उद्योग को परमिशन दे सकते है
ओर फेस मास्क हैंड मास्क निरन्तर सेनेटाइजर का छिड़काव एवम सोशल डिस्टेंसिनग का पालन कर के सुचारू रुक से उद्योग चला सकते है और साथ ही कोरोना से लड़ कर अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकते है

Rakesh kumar soni 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
लाकडाउन से ज्यादा जरूरी जागरूकता है।
जब तक सभी नागरिकों को यह अहसास नहीं होता कि कोरोना सिर्फ़ एक व्यक्ति की जान नहीं लेता बल्कि उसके पूरे परिवार को खत्म कर सकता है, जब तक लाकडाउन का असर नहीं हो सकता है।
लाकडाउन मे बाजार खोलने की समयावधि अधिक से अधिक रखे, जिससे एकदम से ज्यादा भीड़ ना हो। और पूरे बाजार को 2 शिफ्ट में बाटें। जैसे कि कपड़ा, सराफा,इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे व्यवसाय एक शिफ्ट में और इसके विपरीत वाले व्यवसाय दूसरी शिफ्ट में रखे। दोनों शिफ्टो में 30 मिनट का अंतर भी हो।

Lokesh Jain 6 years 3 months ago

१-शराब की होम डिलीवरी होना चाहिए ।
२-सरकारी योजना द्वारा दी गई राशि अथवा सामग्री को घर-घर पहुंचाना चाहिए ना कि बैंक या संस्था में भीड़ बढ़ाकर ।
३-स्कूल में एकांतर क्रम में विद्यार्थियों को बुलाना चाहिए ताकि कुछ भी ना होने से कुछ तो प्राप्त हो विद्यार्थियों को ।

SANJAY GUPTA 6 years 3 months ago

प्रदेश में फार्मा कंपनियों के हजारों सेल्स के रोज़गार से जुड़े एम आर, मैनेजर्स है। फार्मा कंपनियों का बहुत दबाव है बाहर निकाल के काम करने को के कर। सेल्स वाले एस पी ई कानून के अन्तर्गत आते हैं। बहुत कंपनियों ने पैसा देना बंद कर दिया है, कम कर दिया है इत्यादि। कृपया उनके बाहर निकाल कर काम करने के दिशा निर्देश जारी करें।

AJAY TITBIRASI 6 years 3 months ago

मध्य प्रदेश सरकार से मेरा निवेदन है कि जो ग्रीन जोन एरिया हैं वहां पर जो दुकानें खुलने का समय है वहां पर एकदम से भीड़ हो जाती है तो कृपया जैसे सब्जियों के लाना आवश्यक वस्तुओं की दुकान है सुबह 7:00 से 10:00 कोली हैं जिससे लगभग आधी भीड़ खत्म हो जाएगी उसके बाद 1 घंटे का गिफ्ट लेकर उसके उपरांत 11 से चार जो कि अगर दूसरी दुकान हैं उनको खोलने की अनुमति दी जाए तो कुछ भी हो हम कम कर सकते हैं और आगे इस लड़ाई से लड़ सकते हैं