You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Avadhesh Deo Pandey 6 years 3 months ago

1. बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सेनेटाइजेशन स्टेशन बनाए जा सकते हैं जिसमें जाकर लोग अपने हाथ सेनेटाइज कर सके।
2. छात्र जो मप्र के विभिन्न शहरों में किराए से रहते हैं उनके मकान मालिकों से लाॅकडाउन की अवधि के दौरान किराया माफ करने की अपील करें।
3. निजी वाहनों में लोगों को यात्रा करने की छूट दी जाए।
4. इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जाए।

Preetisingh Parihar 6 years 3 months ago

Mamaji rad Jon Gwalior me kam kaaj wali ceejo me chhut di Jaye taki sbhi apna apna kam krsake... Aur main point jha se log ate jate hai wha par sakhti ki jaye...
Aur ro ki companyo telecallers ko kam krne ki chhut di jaye.. Aur dheere dheere lock down ko isi tarike se khol diya jaye makas aur socal destenstion kam sabhi palan kre

sonu namdev 6 years 3 months ago

माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी lockdaun खोले ओर मेरे जैसे कितने ही लोग है जो किसी रेस्टुरेंट या होटल बार बार जिम में काम करते है उनके पास कोई सरकारी नोकरी भी नही की सरकारी नोकरी वाले घर पर बैठे है और सरकार उन्हें सेलरी भी दे रही है हम क्या करे हमारे पास कोई सरकारी नोकरी नहीं है सिलाई का काम करते थे घर मे 6 लोग है कैसे हम जैसे लोग अपनी पूर्ति करे। हम जैसे लोगो के बारे में भी सोचे सरकार अगले साल शादी है घर मे पैसे कैसे जमा करे हमारे पास तो कोई सरकारी नोकरी नही है । क्या करे हम

Kamlesh Vishwakarma 6 years 3 months ago

Dear Sir, Me ek dukandar hu Dhar jile mai.Agar aap MP me dukane kholn eki anumati dete hai to kripya sabhi dukano ka ek time table fix kr dijiye or isi time table pr shop open ho aesa kr dijiye taki har waqt koi ghar se bahar na nikle .
Dhanywaad

Buddy Logan 6 years 3 months ago

आदरणीय मामाजी, आपको कोटि कोटि प्रणाम। मेरा सुझाव यह है की इंदौर मै अधिकांश पुरानी फैक्ट्रीज मै ''ESIC'' एवं ''PF'' के प्रावधान का पालन नहीं किया गया है. एक ही परिसर मै कारखाना मालिक ''ESIC'' एवं ''PF'' से बचने के लिए दो से तीन नामो से फैक्ट्रीज चला रहा हैं कृपया आप कारखाना खोलने की परमिशन देने के पहले फैक्ट्रीज मालिक से ''ESIC'' रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर मांगे ताकि श्रमिकों एवं उनके परिवार जानो की कोरोना महामारी से बचाव हो सके और असमय कोई भी काल कवलित होने से बच सके. मुझे उम्मीद है की मजदूरों के हित

MAHENDRA 6 years 3 months ago

SIR, containment area ke alawa city and state ko open kr sakte hai, containment area ke logo ki complete scanning  ho, vegitable and grocery selling k liye UV based sanitization & registered seller hi visit/home delivery ya store se uplabdh ho,personal vehicle pr travelling allow ho.condition based least half capicity se IT, Service, manufactuing and traspotation start kr sakte hai.And markets ko 2 shops close kr ya har 3ri shop ko open kiya jaye, har shop pr hand sanitzn compulsory ho and.-

Bhaskar rai 6 years 3 months ago

lockdown 4 hona chaiye. board ke exam cancle kro apn ko student ki jan bachana he ese isthiti me paper krvake jan dao me ni lagana. sabhe ko average mark do or student ko tention free kro sir plz . teachero ne bhe apko letter bheja tha besai hona chaiye ese me kisi ke mata pita apne bacche ko paper dene ni bhejege .bhut bacche to city chodkr apne apne gao chale gay fir bo red zone me paper dene kese jayge sir please average mark do tention free kro.

Tarun 6 years 3 months ago

दुकाने खुलते ही जनता दुकानों की तरफ भागेगी। शुरुआत में दुकाने २४ घंटे खोलने की अनुमति दी जाये एवं दुकानदारों को फैसला लेने दिया जाये की उन्हें दूकान कब खोलनी है । ज्यादा समय (२४ घंटे) दुकाने खुलेंगी तो भीड़ जमा होने की सम्भावना कम रहेगी । कम समय बाजार खुलने से ज्यादा लोग एक ही समय सामान लेने भागेंगे।
सभी फेरी लगाकर सब्जी बेचने वालों को पहले अनुमति दी जाये ताकि वो घर-घर जाकर सब्जियां बेच सके। इस प्रकार कुछ लोग बाजार जाने से बचेंगे।

HIXXXXXXGO 6 years 3 months ago

अजीत कुमार बरडीया 8989526170
ढौढर (रतलाम) म प्र
रासायनिक खाद,बीज,दवाई आदि अन्य कृषि से सम्बन्धित सुविधाओं का समय सुबह आठ से रात नौ बजे तक का समय निर्धारित हौ,
(2)गेहूं की परारी(खांपे)जलाने से हौने वाली हानि व परेशानी से बचाने के लिये,
कीशानौ को खांपे उखाड़ने की (व्यवस्था)मशीन उपलब्ध कराई जाय ,
जिससे परारी खांपे का उध्यौग(बायलर)मे या पशुओं के चारे खाने के रुप में उपयोग हौ सके,
आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत चरितार्थ हौ सके,

Rajesh pure 6 years 3 months ago

सर मे प्रायवेट स्कुल टीचर हु । 1 अप्रेल से हमे स्कुल से रिलिव कर दिया हे।मे म.प्र.उच्च माध्य.शिक्षक भर्ती.मे भी चयनित हु जिसका 80% प्रक्रिया पुर्ण हो चुकी हे ।सर.लेकीन अभी वर्तमान.मे बेरोजगार हु।मेरा आप से अनुरोध हे की सोशल डिसटेंसिग.को फोलो करते हूए.शिक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन करवाये।ये भर्ती आपके द्वारा.2018 मे निकाली गयी थी.जो आज तक.पुर्ण नही हो पाई है।कृपया शीध्र भर्ती पुर्ण करे।