You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

SAMRAT SINGH BAISANA 6 years 2 months ago

प्रदेश के अंदर सार्वजनिक परिवहन ट्रेन एवं बस का संचालन शुरू किया जाय.
दैनिक जीवन में जरूरी उपयोग के समान की दुकान सामान्य रूप से खोली जाय.
इलेक्ट्रिसिटी शॉप की भी अनुमति हो.
लेकिन यह सभी काम मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हो.
बस और ट्रेन में सीमित यात्रियों को ही मास्क के साथ अनुमति हो.
कपड़ों और स्टेशनरी शॉप भी खोली जाय.

Vinod Pateriya 6 years 2 months ago

1 - लॉक डाउन हटाया जाये . 2- जोन का निर्धारण जिला नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को इकाई मान कर हो . 3- श्वसन रोगियों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध हो . 4 - अनुशासन आवश्यक हें परन्तु ,मानवीय गरिमा और मानव अधिकारों को ध्यान में रखा जाये . 5 - सभी व्यापारिक , स्वयं सेवी संस्थानों की गतिविधियाँ निर्बाध निरंतर चले .----विनोद पटेरिया , वार्ड - 2 , गंज बसोदा , विदिशा

bhawanishankar mahor 6 years 2 months ago

प्रदेश मे हर ग्राम तहसील जिले मे एक एक् शारिरिक
शिक्षक को नियुक्त किया जाये जिससे वह
वहा अपने द्वारा योगा का नियमित प्रशिक्षण देगा
ओर इससे आम आदमी के दैनिक जीवन मे भी
परिवर्तन लाया जा सकता है ओर शारिरिक शिक्षा
कि जो डिग्री किये हुये खिलाड़ी है उन्हे भी रोजगार
मिल जायेगा ओर इस तरह हम कोरोना जेसी
महामारी से अपने प्रदेश को ओर देश को
भी बचा सकते है
जय हिन्द जय भारत
जय मध्य प्रदेश

AMIT PRATAP 6 years 2 months ago

लघु और घरु उद्योगों को आवश्यक कार्यबल के साथ शरू किया जाए सार्वजनिक परिवहन के लिये सतर्कता से पूरी मेडिकल सुविधाओं के साथ सीमित क्षमता के साथ शुरू किया जाए वित्तीय संस्थाओं को भी कार्य करने की छूट मिले।कार्यावधि सुबह 10 से शाम 7 बजे तक ही हो पूरे नियम कायदों के पालन के साथ।पुलिस की गश्त जरूरी है।सभी छूट संक्रमण की क्षेत्रवार स्थिति देखते हुये लागू हों।बायपास पर सुरक्षा नाके हों मेडिकल जाँच हो।हर इलाके में गलियों में senitization हो।नियमो का सख्ती से पालन ही।

Gourav Rajput 6 years 2 months ago

Green or orange zone मे दुकाने खुलने के समय को सुबह से शाम 6 बजे तक किया जाये ताकी दुकानो पर भिड़ नही हो सके
दुकानदरो को social distancing के लिये आग्रह करे
Private वाहनो को अनुमति दी जाये
उद्योग ओर कृषि को local मजदूर से शुरु किया जाये
Gourav Rajput
8959004072
Khirkiya
Harda
Farming

mohit kumar 6 years 2 months ago

जिले की तर्ज पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं ग्रीन, रेड, ऑरेंज, उससे लोग परेशान हो रहे हैं ! यह जोन तहसील लेवल पर बनाना चाहिए या जिले को तीन चार भागों में काटकर बनाना चाहिए जिससे जो व्यक्ति कंटेनमेंट जॉन से सीधा सीधा प्रभावित ना हो! उसे कोई परेशानी ना उठाना पड़े! और उस एरिया का मार्केट भी सुचारू रहे! दुकाने ग्रीन जोन में सुबह से शाम तक खुली रहना चाहिए ! और आर्थिक गतिविधियां चलती रहना चाहिए!

Pradeep Pateriya 6 years 2 months ago

संबंधित अधिकारी महोदय
मेरा सुझाव है कि lockdown मैं relaxation देना चहिए सबसे ज्यादा छोटे व्यापारी गण परेशान है जिन्हें अब बिना आफिस या दुकान खोले बिना जीवन यापन संभव नही है तथा वीकेंड मैं शनिवार एवं रविवार को टोटल lockdown करने से स्थिति भी कंट्रोल मैं रहेगी इसके अलावा मास्क लगाना और शोसल डिस्टेंसिग का पालन करना अनिवार्य होना चाहिए।

paresh Jhanwar 6 years 2 months ago

MADHYA PRADESH KE SABHI RESIDENTS KO COVID-19 SE SABHI KO NECESSARY PRECAUTIONS RAKHNE HETU AWARE KARNA CHAHIYE. COVID-19 KO HARANA MUSHKIL NAHI H BAS APNI LIFESTYLE KO CHANGE KARKE HUM SABHI APNE AAP KO APNE PARIVAR KO APNE SAMAJ & APNE DESH KO SWASTH RAKH PAYENGE.SABHI LOGO KO MAN SE MAJBOOT HOKE APNE AAPKO IS PROBLEM SE LADNE KI SHAKTI DENA HOGI. MP GOVT SE ME YE REQUEST KARNA CHAHTA HU KI MASK & SANETIZER KI VYAVSTHA PURI HO & APPROCHABLE HO.HAMARE PRADESH KA HAR EK NAGRIK ISE LE SAKE.