You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Poonam soni 6 years 3 months ago

Dear Sir/ Ma'am,

Kam shops khulne se mahnga saman mil raha hai chori chupe sabhi kuch le rahe hai log.
Isliye jyada shops open karwaye jisse mahangai nahi bade aur khuli shops walo ki manmani na chale.
Jaha corona positive mile hai usi area ko close rakh kar baki area khole.
Local transportation vehicle bhi on ho saman lane le jane ke liye.
Labours ko wapas na bheje factory khulne par waha kon kam karega.
Labour's ke man se dar hataye ko corana se marte nahi iske liye unko consult karna.

Rohan Khare 6 years 3 months ago

Respected Sir,
During lockdown 1.0 the cases in Jabalpur were limited to only 8 Nos. which eventually got increased to 200+ after receipt of relaxations. I would like to suggest that market for only essential goods are to be allowed to open under strict observation of controlling authorities in red and orange zone. Permissions not to be granted for opening of Pan Masala and Gutka stores under any circumstances in any of the zones.

rahul sahu 6 years 3 months ago

sir ham jayada samay tak lockdown pure tarah nhi kar sakte isliye hame containmaent area ko chod kar baki jagah arthik gatibidhi start karna ho mera suggestion hai ki shop ki numbering kar di jaye like 1,2,3.. aur odd even formule ke tahat shops alternate day par kholi jaye

Sajal Thakur 6 years 3 months ago

हमारे हिसाब से अब आपको जो व्यापारी स्वेच्छा से 24x7 काम करना चाहे करने की अनुमति अब आपको देना चाहिए।।।

Ritu rai 6 years 3 months ago

ब्यूटी पार्लर को पूरी सावधानी के साथ सुरक्षा के पूरे प्रबंधो के साथ खोलने की अनुमति दी जाय, हम जनता की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेते है । लौक डाउन के कारण प्रकट हुए आर्थिक संकट से उबारने में सरकार मदद करे। दुकान का किराया, बिजली बिल माफहो।

Ajay Dhawle 6 years 3 months ago

धन्यवाद मुख्यमंत्री जी सुझाव आमंत्रित करने के लिए।
मेरा सुझाव है कि, वर्तमान समय और स्थिति को देखकर विवाह कार्य हेतु मंगल भवनों को 150-200 लोगो की अनुमति दी जानी चाहिए जिसमें लोग अपने रिश्तेदारों तथा निकटवर्तियों को आमंत्रित कर सके। किन्तु उक्त कार्यक्रमो में सोशल डिस्टेसिंग का पूर्णतः पालन अनिर्वाय हो। साथ ही अगर विवाह का एक पक्ष दूसरे राज्य से हो तो उन्हें अपने रिश्तेदारों तथा निकटवर्तियो के साथ मध्यप्रदेश में विवाह कार्यक्रम में आने के अनुमति दी जाए।

Prashant patel_7 6 years 3 months ago

मध्यप्रदेश के अंदर एक जिले से दूसरे जिले कि यात्रा के लिये e pass की अनिवार्यता को खत्म कर देना चाहिए।पास के स्थान पर यात्री अपना पता युक्त परिचय पत्र चेकपोस्ट पर जांच के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं।हॉटस्पॉट और कंटेन्मेंट जोन में जाने की अनुमति नही मिलनी चाहिए।भोपाल इंदौर उज्जैन जैसे शहरों में lockdown कड़ाई के साथ जारी रखना चाहिए। महाराष्ट्र और गुजरात से आ रहे प्रवासी मजदूरों के स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण में और ज्यादा प्रयास करने की आवश्कयता है।अन्यथा गांवों को कोरोना से बचाना मुश्किल हो सकता

bhavuk agrawal 6 years 3 months ago

मामा जी को सदर प्राणम मैं अपना करोबार श्री श्याम टिम्बर(आरा मशीनी) ग्राम अंधुआ जो लघु व्यवसाय के अंतर्गत आता है दुबारा चलाना चाहता हूं लाक डाउन के दौरान व्वसाय बंद है मेरा सुझाव ये है कि कनटोनमेन्ट जोन को छोडकर बाकी जगह छुट देनी चाहिए