You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Hrishansh Kumar Tantway 6 years 3 months ago

नाम ऋषांश कुमार तंतवाय
मोबाइल 7772910636
शहर नैनपुर
जिला मंडला
व्यवसाय पटवारी
नमस्कार आगामी कोरोना वायरस को देखते हुए मेरा प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि सभी शासकीय कर्मचारी जो भी अपने घरों में है उन्हें उनके कार्यस्थल ना बुलाकर उनके घर से ही उन्हें कार्य करने की व्यवस्था हो ताकि वे सुरक्षा के साथ कार्य कर सके।
लॉकडाउन के संबध में सरकार को सख्ती करनी चाहिए क्योंकि यह वायरस धीरे धीरे हर जिले में पैर पसार चुका है। उद्योग के संबंध में जो जरूरी है सिर्फ उन्हीं को चालू किया जाए वो बस चालू हो।

Pràtik Rathore 6 years 3 months ago

Sir lockdown को अब खोलना चाहिए गरीब ओर मध्यमवर्गीय लोगो को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है नियमो ओर शर्तों के साथ खोलना चाहिए ओर परिवहन भी शुरू करना चाहिए क्युकी जब तक कोरोना का कोई टीका नहीं आजा ता तब तक हम सभी को इसके साथ जीना सीखना होगा ओर अपने परिवार को पालने के लिए काम काज भी बहुत ज्यादा जरूरी है इसलिए लॉक डाउन को नियमो ओर शर्तों के साथ खोंलना बेहद ज्यादा जरूरी है.

Krishan Sharma 6 years 3 months ago

सर
जिस प्रकार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है उसको देखते हुए लॉकडॉउन खोलना संभव नहीं है।लेकिन कुछ आर्थिक गतिविधियों को चालू करना चाहिए।
Social distancing and mask ke sath
1 सभी दुकानों को खोलना चाहिए।
2 परिवहन को बंद रखना चाहिए।
3भीड़ भाड़ वाली जगह को बंद रखना चाहिए।
4बाहर से आ रहे लोगो को ज़िले की चेकपोस्ट पर ही क्वारांटाइन करना चाहिए। जिससे ज़िले में अंदर संक्रमण ना फेले।
5जो दुकानों पर ज्यादा भीड़ होती है उनको स्क्रीनिंग मशीन रखने का आदेश देना चाहिए। Name-krishan sharma
Distt.- Bhind

vijay kumawat 6 years 3 months ago

केवल जिस क्षेत्र से नए मरीज आ रहें है उसी क्षेत्र को बंद रखा जाए बाकी अन्य क्षेत्रों में सारी गतिविधियां शुरु होनो चाहिए ।

S.D. Singh 6 years 3 months ago

लॉक डाउन खोलने के संबंध में निम्न विचार है:-
1) एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले मजदूरों के लिए सुविधाओं का ध्यान रखा जाए बीच-बीच में स्वास्थ्य सेवा केंद्र अस्थाई रूप से बनाए जाएं या मोबाइल वैन चलाई जाए जिससे बीमार व्यक्ति का तुरंत इलाज हो सके विशेषकर गर्भवती महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे और इसके साथ ही अचानक होने वाली मृत्यु से भी बचा जा सके।
2) यात्रा करने वाले मजदूरों के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र को ही जिम्मेदारी दी जाए।

RAVI KHAVSE 6 years 3 months ago

अधिक से अधिक मात्रा में फलों का जूस
लोगो को बेचना चाहिए जिससे उनके शरीर
की शक्ति बढ़ेगी।

Brajesh Mukati 6 years 3 months ago

सादर वन्दे श्रीमान वर्तमान में lockdown के कारण सम्पुर्ण देश व प्रादेश पलायन कर रहा हे,जिसमें भी हमारे अपने दीन हीन गरीब मजदूर परिवार हे,हमें सर्वप्रथम इन लोगों का विश्वास जितना होगा वो भी इन्हें सुविधाएँ उपलब्ध करानी होगी क्युकी अगर हमारे देश की प्रगतिके स्तंभ पलायन कर गए तो हमारा औद्योगीक विकास थम जायेगा । अत:मेरा आपसे विनम्र निवेदन है की ये बँधु समस्त म.प्र.में जहाँ से भी पलायन कर रहे हे उन्हें वही पर स्थानीय प्रशासन की मदद से टेन्ट और भोजन की व्यवस्था करवाये साथ ही उन्हें पुन:नौकरी का वविश