You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

hariom sahu 6 years 3 months ago

मेरे तरफ से कुछ सुझाव इस प्रकार है
बाजार के लिए
ग्रीन एवम ऑरेंज जोन में सभी प्रकार की दुकानों को चक्रानुक्रम में खोला जाए जिससे बाजार में भीड़ न हो नाई / व्यूटी पॉर्लर आदि को घर पर सेवा देने हेतु निर्देशित करें।
इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य कम से कम व्यक्तियों के साथ सुरु किया जाए।
शासकीय कार्यलयों हेतु
ऑनलाइन या फ़ोन पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था को कम से कम 6 माह के लिए लागू किया जाए जिससे अनावश्यक लोग कार्यालय में न आये।
साथ विक्रय पत्र के साथ ही रजिस्टार द्वारा नामांतरण की व्यवस्था की जाए

Brajesh Mukati 6 years 3 months ago

वर्तमान मे

मेरा देश पलायन कर रहा है !
हाँ , सच में ;
मैनें देखा हैं ; कि
सोने की चिड़िया ,
मिट्टी से सोना ,
अनेकता में एकता ,
संस्कृति का गहना ,,,,,
क्या ! ये वही मेरा भारत हैं ?

आज अदृश्य शक्ति से हारा ,
सड़को पर लोग बे- सहारा ,,,
अपना आँगन छोड़कर ,
खुली प्रकृति से नाता जोड़कर ,

अब ! सच में..........

मेरा देश यह क्या कर रहा है ?
मेरा देश पलायन कर रहा है

Dharmendra Rajput 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
पूरी दुनिया कोविड-19 की शिकार है इसमें भारत भी है ज्यादा समय तक लॉक डाउन में रहना उचित नहीं है मैं मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं की ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में सारी सेवाएं उपलब्ध करवाएं सारे व्यवसाय चालू करवाएं जिससे कि हमारे व्यापारी भाइयों के लिए सुनिश्चित व्यवसाय हो सके वाह शैक्षणिक संस्थाएं चालू करवाएं सोशल डिस्टेंसिंग की केकड़े नियम मध्य प्रदेश सरकार लागू करें ||

Sunil Kumar Yadav 6 years 3 months ago

रेड जोन में उन्ही कालोनी को बंद किया जाना चाहिए जिसमें करना मरीज है. सभी जोन मेंकुरियर और डाक सेवा खोलना चाहिए, वाईक पर एक व्यक्ति और कार में दो व्यक्ति सफर करे, ग्रीन जोन और आरेंज जोन की सीमाओं को खोलकर आवागमन शुरू करें लोगों के कई आर्थिक कार्य अटके हैं. सुनील यादव 9713330331

Anurag Gaur 6 years 3 months ago

Sir Lockdown ko ab khol dena chahie..
Red zone cities me jin area me cases mile he ya jin area ko cantonment ghosit kiya he un ilako se limited time tak logo ko ane jane ki permisson na de.
Sabhi Shaskiya evam ardhshaskiya karmchariyon ko unke id proof ke basis par Inter district jane ki permission di jani chahie..
Car me maximum 3 log evam 2 wheeler per 1 vyakti ko permit kiya jana chahie with face mask compulsory.

Iswar Bhaiya 6 years 3 months ago

Dear mama ji me Indore me auto chala ke apna pariwar palta ho lock daun ki wajha se hamari halat bahut kharab he me chata ho ki jis chetra me pojitiv marij he sankrmit he wo chetra ko sil kar do or jis chetra me nahi he waha pe rahat dene ka last kare hamre pas na hi rashan he or nahi pese he

JITENDRA SINGH Bhadoria 6 years 3 months ago

नमस्ते लॉक डाउन को रात के समय ही उपयोग किया जाए,
ग्रॉसरी की मार्केट को एक दिन छोड़कर खोला जाए, इसी तरह हर दुकान को अल्टरनेट डे सिस्टम बनाया जाए, उद्योगों में सैनिटाइजर का पूरा जोर से पालन करने का आदेश हो,कोविद-19 के नाम से एक अस्पताल का निर्माण जल्द हो, गुटखा बीड़ी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे, जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती लोकल ट्रांसपोर्ट बंद रखा जाए, लोगों को अपनी निजी एवं साइकिल से चलने के लिए प्रेरित किया जाए, रेल स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाए, ट्रेन में जनरल बोगी समाप्त क