रचनात्मक कोना
- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- देखो अपना देश
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें
Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020
आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...
Hide details










Deepak Tyagi 6 years 3 months ago
राजधानी भोपाल में जहांगीराबाद प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट एरिया बन के उभर रहा है जहाँ अब तक 202 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। जिसका एक कारण यहाँ की घनी आबादी है। जिला प्रशासन ने यहाँ से कई लोगो को दूसरी जगह शिफ्ट करने का जो कदम उठाया वह सराहनीय है। लेकिन यहाँ अभी भी कई छात्र पढ़ाई करने किराये से रह रहे है। बहुत से अन्य शहरों से यहाँ नोकरी करने आये लोग भी है जो वापस अपने जिले में लौटना चाहते है लेकिन लॉकडाउन के कारण यहाँ फसे है और कोरोना संक्रमित हो सकते है उन्हें वापस अपने जिलो में भेजने e-pass दे
Rahul Kem 6 years 3 months ago
सर में अभी मध्यप्रदेश को लोक डाउन से पूरी तरह खोलने के खिलाफ हूं। मुझे लगता है, एमपी इस समय करोना कि चरम सीमा पर पहुंच गया है। 15 दिन सख्ती जायदा करनी चाहिए।लोग बाहर निकाल रहे है।दुकान खुल रही है।और आप शराब दुकान खोल रहे है तो लोग आयंगे ही। मेरे शाजापुर में तो लोगो ने कपडे सोना चप्पल जूते कि दुकान भी खुल गई। ऐसे करोना ख़तम नहीं होगा।सख्ती करे।और ग्रीन रेड और ऑरेंज का कोई मतलब नहीं है।
raathin mazumdar 6 years 3 months ago
लॉक खुल जाना चाहिए। जिनके पास पूंजी है बचत है वह चाहेंगे लोग डाउन अभी और चलें परंतु जो रोज कमाने खाने वाले हैं उनमें से कई लोग आत्महत्या की भी सोच रहे हों गे जो लोग कानून को मानते हैं वह कल भी मानते थे आज भी मानते हैं और कल भी मानेंगे समस्या जिनके वजह से है वह कभी नहीं मानेंगे अतः लॉक डाउन खोलना ही उचित विकल्प है जिनको जीना है वह करो ना के साथ लड़ते हुए जिएंगे। सर गरीब लोगों का सच
Bijendra Kahar 6 years 3 months ago
माननीय मुख्यमंत्री जी जैसा आप को भी पता होगा कि नरसिंगपुर जिला ग्रीन जोन में है तो महोदय इस जिले में 4से 5 शहर भी आते हैं और सारे शहर गांव से लगे हुये है महोदय मेरा निवेदन है कम से कम ऐसे जिलो में 1 ट्रेन का परिचालन जरूर हो सारी व्यवस्था जिले मे ही उपलब्ध है आम लोगो को इस समय काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है जैसेकि किसी व्यक्ति को कोई समस्या हो जाती है तो अपना इलाज करने जिले के अस्पताल में जा सके इससे एक फायदा यह होगा की जिले के लोग जिले में ही रहंगे और उनको कुछ राहत भी मिलेगी..धन्यवाद ..
Deepak Dongre 6 years 3 months ago
नमस्कार महोदय,
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि रेड जोन एरिया एवं ऑरेंज जोन एरिया को भी ग्रीन जोन एरिया की तरह लोकडौन में छूट दी जाय। रेड जोन एरिया के कंटेटमेंट एरिया को चिन्हित करके उनको पूरे तरह से सील किया जाय। बाकी की सेवायें और बाजार भी सोसल डिस्टेंशिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन करवाकर चालू करवाया जाय।सरकारी कर्मचारी की ही तरह प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को भी अपने काम पर जाने की चूत दे जाय।
कृषि सेक्टर में भी किसानों की समस्याओं का निवारण होना चाहिए छोटे बाजार और मंडी खुले ।
Aman Singh Tomar 6 years 3 months ago
1)भीड़भाड़ वाली जगह अभी बंद होनी चाहिए। और कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए क्योंकि हमारे शहर में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा जबकि हम रेड जोन में हैं।
2)हमें प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि हमारे देश में नियमों का कोई भी पालन नहीं करता और सब की मिलीभगत रहती है तो हमें इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
3)अगर सरकार दुकानें और उद्योग खोलने की सोच रहे हैं तो उन पर नियम खड़े होने चाहिए और उन नियमों का पालन बड़ी शक्ति से होना चाहिए लापरवाही करने वाले को मूल्य दंड देना चाहिए।
नाम: अमन
शहर: ग्वालियर
Tarkeshwar Pratap Singh 6 years 3 months ago
नमस्कार केंटोनमेंट को छोड़कर बाकी सभी दुकान खुलनी चाहिए मध्यम वर्गीय दुकानदार बहुत परेशान हैं कई दुकानदारों के पास इसके अलावा और कोई कमाई का जरिया नहीं है
Sunil Kumar Yadav 6 years 3 months ago
हेलमेट की तरह मास्क और हाथ मोजे अनिवार्य करे ताकि कोरोना के साथ अन्य संक्रमण से बचा जा सके. मास्क हमारी संस्कृति का हिस्सा बनेगा तभी इन बीमारियों से वचालो जा सकता है.
Devendra singh 6 years 3 months ago
जनता को कोरोना वायरस से बचाने के लिए आवश्यक है कि लॉक डाउन जारी रहे । पर देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण लॉक डाउन नही किया जा सकता है।फिर भी जनता की आम जरूरत को पूरा करने के लिये सामान्य छूट के साथ जरूरत के सामान उपबल्ध हो सकें।
इसके लिए शासन को चाहिए कि जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क या गमछा से अपना मुँह न ढके और जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों में तंबाकू गुटकों का सेवन करते पाया जाये उस पर सख्त कार्यवाही की जाए उस पर सख्त कार्यवाही हो। जिससे कोरोना से देश की विजयहो
Tarun Gupta 6 years 3 months ago
There should be special funding package for 'Nagar Nigam ' of cities in Madhya Pradesh for cleanliness projects !