You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Sandhya 6 years 3 months ago

सिर्फ़ अपने दिल से पूछीए lockdown की ज़रूरत है कि नहीं .
हरएक covid मरीज़ की स्टडी करने के बाद आपको कुछ सत्य सामने आता है क्या ये इतना ख़तरनाक है जितना प्रोजेक्ट किया जा रहा है.सत्य को जानिए अफ़वाह पे ध्यान न देते हुए सही डिसिज़न लीजिए.करोना एक मामूली फ़्लू है और फ़्लू की तरह.

Deepak Tyagi 6 years 3 months ago

राजधानी भोपाल में जहांगीराबाद प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट एरिया बन के उभर रहा है जहाँ अब तक 202 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। जिसका एक कारण यहाँ की घनी आबादी है। जिला प्रशासन ने यहाँ से कई लोगो को दूसरी जगह शिफ्ट करने का जो कदम उठाया वह सराहनीय है। लेकिन यहाँ अभी भी कई छात्र पढ़ाई करने किराये से रह रहे है। बहुत से अन्य शहरों से यहाँ नोकरी करने आये लोग भी है जो वापस अपने जिले में लौटना चाहते है लेकिन लॉकडाउन के कारण यहाँ फसे है और कोरोना संक्रमित हो सकते है उन्हें वापस अपने जिलो में भेजने e-pass दे

Abhishek Tamrakar 6 years 3 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी
1- शराब दुकान पर रोक लगाई जाना उचित होगा इनसे घरेलू हिंसा घरेलू चिंता व सड़क दुर्घटना आदि पुनः होने लगी है साथ ही होम क्वॉरेंटाइन कर रहे लोगों के मन में सरकार के प्रति कुछ नकारात्मक विचार भी आते हैं और हतोत्साहित हो जाते /

शराब दुकान का पुन संचालन होने से नगरीय क्षेत्रों में जो सामाजिक कार्यकर्ता आर्थिक सहायता, खाना की व्यवस्था अन्य परोपकारी कार्य कर रहे थे वह हतोत्साहित हो रहे जिससे सरकारी कर्मचारियों पर काम का बोझ और तनाव बढ़ गया

Sohil Namdev 6 years 3 months ago

Sarkari and Private organizations ko din me 2 shift me 6-6 hours k lia open kiya jaye. आधे कर्मचारियो ok shift wise kaam par bulaya jaye. 1 दिन में सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर के लोग दो शिफ्ट में नौकरी करेंगे जिसके द्वारा आधे आधे कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में 6:00 6 घंटे की नौकरी करेंगे, सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक पहली शिफ्ट तथा दोपहर 3:00 बजे से 9:00 बजे तक दूसरी शिफ्ट में अगर कर्मचारी कार्य करते हैं तो प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर दोनों चालू हो सकते हैं तथा प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर hai

Manojkumar Borana 6 years 3 months ago

कृषि क्षेत्र सुझाव
जून में मानसून आने वाला है कृषि क्षेत्र से संबंधित सभी व्यापार में छूट देना चाहिए तथा इस क्षेत्र से संबंधित में करोना संक्रमण नहीं के बराबर है ताकि कृषक भाई खरीफ बोवनी की आवश्यक तैयारी कर ले, देश और प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा योगदान है

Praveen Saxena 6 years 3 months ago

Sir,
The only way we can defeat CORONA is by Social Distancing and by making Masks compulsory at public places.NO MASK NO SERVICE formula.Set up a flying squad to monitor Social Distancing at Public Places,Hospitals,Railway Station etc.Lockdown is not the solution to defeat CORONA.Open up with strict rules and actions.Start Public Transportation(Road,Rail and App Based) with seating guidelines,to be followed.If lockdown is not removed,it'll be difficultfor people to survive without an earning.

SHANKARLAL DHINGRA 6 years 3 months ago

मननीय देश मे करोना संकट है जिसमे औधोगिक इकाई बहुत संकट मे हे औधोगिक इकाई को जल्दी चालू करने से बेरोजगारी खत्म होगी औधोगिक इकाई को जल्दी चालू करे

bhoomi saxena 6 years 3 months ago

Dear sir,
1. Open Lockdown with rules and regulations
2. Testing of covid 19 should be increases
3. Some policies should be introduced for middle class family as they suffering from economic crisis
4. Factors should be open with 50% workers
5. Women wear facing scarcity of sanitary pads so supply should pe started everywhere

Prashant patel_7 6 years 3 months ago

ग्रीन और ऑरेंज जोन मे सभी दुकाने एक साथ न खोली जाऐं।8-8घण्टे की शिफ्ट में दुकाने खुलनी चाहिए भले ही रात को देर तक खुली रहें। ग्राम पंचायतों में बने quarantine center में रुकने वाले लोग रात में अपने घरों में पहुच जाते हैं।और सुबह वापस आ जाते हैं।इसका भी उपाय निकालना होगा। छोटे व्यवसाइयों को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़कर वस्तुओं एवम सेवाओं की होम डिलेवरी के लिए प्रयास करने होंगे ।इसके लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डेवेलोप करना होगा।बाजारों में भीड़ को रोकने की दिशा में प्रयास करने होंगे।