You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Vishal meena 6 years 2 months ago

मानिय मुख्यमंत्री जी
गर्मी मे बाजार खुलने के कारण 11 से शाम 5के बिच खुलने से वायरस के फैलने की छमता 50% कम हो जाएगी क्यों की फैलने वाला वायरस 30 डिग्री पे निष्क्रिय हो जाता है या उस के फैलने की छमता कम होजाती है बजाये ठण्ड और कम टेम्प्रेचर के दोपहर मे बाजार खोलने से सभी व्यापारी को भी दिकत नहीं होंगी और सभी बाजारो का अगर समय एक होगा तो प्रशाशन भी उसे देखने और सुरक्षा से भी आसानी होंगी और पुलिस प्रशासन को दोपहर मे ज्यादा देखना न होगा शाम को 5 बजे वह एक्टिव होके 6 se7 तक बाजार को बंद करवा दें

Rajesh Bagrola 6 years 2 months ago

नमस्ते।मैं चाहता हूँ कि लॉक डाउन खुले तो निम्नलिखित बातों को संज्ञान में रख कर खुले-
1. सभी जगह केवल रेड जोन वाले ही नियम लागू हों, यह नही कि ग्रीन ज़ोन में अलग कायदे।जितनी सतर्कता या कड़ाई से पालन रेड ज़ोन में हो उसी तरह का पालन ग्रीन जोन में हो।
2. शराब अहाते बिल्कुल न खोलें। शराब बंदी पूर्णतया लागू हो तो ज्यादा अच्छा होगा।
3. शॉप और फैक्ट्री के वर्करों के स्वास्थ्य के प्रति मालिक जवाबदार न हो। वह सदैव अपने साथियों को स्वस्थ चाहता है ।वह जरूरी किट दे सकता है लेकिन 24 घंटे साथ नही दे सकता।

Nilesh goyal 6 years 2 months ago

MananIya cm shaab lock down kholna chaiye hafte Maine 6 day alternet day or do din lockdown rakhe puri traha social destansing Bhi ho jayegi or logo KO rojgar mil Jayega or do din ke lock down se Carona Marige kA BHI pata Chal Jayega vayapar se hi rojgar hai Kala bazari band ho jayegi or sarkar KO tax Milne lagega

Mandavi Verma 6 years 2 months ago

Govt.ko sirf ek chij bolna chahti hu trains open kar dijiye iindore bhopal ko chodkar bki sabhi jagah mere husband daily wage employee hai unki duty jbp me hai please open kardijiysafety measure boliye public karegi par train chalu karwa dijiye request hai

Deepak Kumar Gupta 6 years 2 months ago

सर जी और सिर्फ़ मेरा इतना निवेदन है की और भी लोग जो अन्य राज्य मे फ़से हुए हैं कृपया उनके बारे मे भी कुछ विचार किया जाय ताकि ःहर कोई सही तरीके से घर पहुच सके सर जी राजस्थान से भी कुछ साधन चलवा दिया जाये ताकि घर पहुचा जा सके क्युकी सर जी 2 माह से न तो कोइ मदद कर रहा है न ही किसी प्रकार कि सुनवाई हो ृरहि ःहै

Pulkit Saxena 6 years 2 months ago

Jaha bhi 50 se jayda active case waha par kuch nhi kolna chahiye or 1 June lockdown extend kar do.or jaha 50 se kaam waha par 1 din specific store kolne ka karo jaise 1 din electric ki store 1 din paints or hardware ki esa karo mask na pahne par ₹1000 ka fine or social distancing na karne par ₹2000 both seller and consumer par fine karo or contentment zone bhar online seva suru ki jaye non essential goods ki bhi.

Rahul Pal 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमन्त्री जी से निवेदन किसानो के सम्बध्द मे है कि पिछली सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर केवल गुमराह किया। आपसे अनुरोध है कि 5 एकड़ तक के किसानो को कर्ज माफी नही तो ब्याज ही माफ किया जाए ताकि मध्यमवर्गीय किसानो तक कुछ तो लाभ पहुचे।

Ashish Pandey 6 years 2 months ago

रेड जोन में व्यापारिक गतिविधियों को चालू करने के लिए हर शोरूम संचालक,दुकान मालिक को अपने ग्राहकों की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से करनी होगी और इसका रिकॉर्ड भी रखना होगा,जिस ग्राहक का तापमान ज़्यादा होगा उसे दुकान से बाहर करना होगा, बड़े माल/सुपर बाजार में ग्राहक की गिनती होगी एक बार मे 150 से ज़्यादा लोगों को प्रवेश नही देना होगा। इंदौर जैसे बड़े शहर के बाजारों जैसे राजबाड़ा,सीतलामाता बाजार, कपड़ा बाजार,
खजूरी बाजार जो सघन घनत्व वाले है, वहां सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।