You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Shivshankar gauhre 6 years 2 months ago

इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा covid19 के केस रोज आ रहे है इसके लिए हमे ग्रीन जॉन से कुछ डॉक्टर और नुसरे को रेड ज़ोन एरिया में लाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा कंटेन्मेंट एरिया लोगो का कोविद19 टेस्ट हो कसे ओर जो ग्रीन जॉन है अगर उसमे कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो उसको 14 दिन तक जहाँ व्यवस्था है क्वारंटाइन रखने की वही रखे और ग्रीन को इंटरनल ओपन करे पर बाहर से कोई आए न जाए जो आएगा तो उसको भी क्वारंटाइन रखा जाए।।और रेड ज़ोन इलाको में भी कंटेन्मेंट एरिया को पूर्णतया सील रखा जाए ।

PRIYANSHU KUMAR FARKYA 6 years 2 months ago

नमस्ते महोदय , लॉक डाउन खोलने के बारे में मेरा सुझाव है कि , कंटेन्मेंट एरिया को छोड़कर अन्यक्षेत्रों में आर्थिक गतिविधि प्रारम्भ की जाए , एक ओर विनती है कि कृपा करके कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए , कालाबाजारी से सीधे नुकसान आम आदमी को हो रहा है। व्यापारियों द्वारा माल नही आ रहा है , कहकर अधिक पैसे वसूली जा रही है।और शैक्षणिक स्थानों को छूट देना कतई लाभप्रद नही होगा , क्योकि वहां सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखना सम्भव नही है। धन्यवाद आशा है आप मेरे सुझावों पर गौर करेंगे।

Anil Kumar tripathi 6 years 2 months ago

लॉक डाउन खोल दिया जाना चाहिए ताकि आर्थिक गतिविधियां संचालित हो सके और देश बिना रुके आगे बढ़ सके क्योंकि अब रुकने और थमने का समय नहीं है हमें कोरोनावायरस के साथ ही एतिहाद बरतकर जीना होगा

ANKIT KUMAR WARATHE 6 years 2 months ago

Sir, I have suggestion to give general promotion in college exams, it is difficult to do exams in college, and we do not even have pen and copy books for college to read, and we are now writing practically to the name of the online classes and we have no pen copy. I am a student of the university of rajiv Gandhi university, that is being forcefully written assignments and practical.

Anshu Sharma 6 years 2 months ago

हमारे सबके प्यारे मामा जी आपका निर्णय हमेशा मध्यप्रदेश की जनता की भलाई के लिए ही है अपने मध्यप्रदेश की आज की स्तिथि को देखते हुए हमें और आगे लॉक डाउन बढ़ाना चाइये लेकिन केवल रेड जॉन में बाकी जगह सभी मार्केट को ओपन कर देना चाहिए वो भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जो मजदूर पैदल जाने को मजबूर है उसका भी ध्यान रखना चाहिए सभी कलेक्टर को आदेश दे दिये जाने चाइये की कोई भी व्यक्ति पैदल जाता दिखे तो उसकी जिम्मेदारी कलेक्टर की होकि साथ ही अगर कलेक्टर call नही उठता या no. बंद आने पर उसपर सख्त करवाई की जाना चाइये

Mayank Sharma 6 years 2 months ago

मैं मयंक शर्मा विदिशा से मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूँ कि जनहित को सर्वोपरि रख लॉकडाउन न खोला जाए और इसका पूर्ण सख्ती से पालन करवाया जाए। थोड़ी बहुत लाचारी और बेवकूफी का ही नतीज़ा है जो हम अपने दो शहरों के बेकार हालात देख रहे हैं।

kailash bairagi 6 years 2 months ago

sir lockdoun 31 may tak hona chahiye kyoki jo majdoor bahar se arahe he vo 14 din tak home corantin nhi ho rahe he or bajar me ghoom rahe he is karan corona ka khatra or bhi jada ho sakta he isiliye jhabua grin jon se oranj jon me agya