You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

मिलावट से मुक्ति अभियान

Start Date: 28-02-2022
End Date: 10-04-2022

जन-जन में जागरूकता फैलाएं ...

See details Hide details


जन-जन में जागरूकता फैलाएं
मध्यप्रदेश को मिलावट से मुक्ति दिलाएं

मिलावट एक ऐसी प्रकिया है जिसके द्वारा खाद्य पदार्थ में कोई मिलता-जुलता पदार्थ या कोई हानिकारक तत्व मिलाकर उसकी गुणवत्ता में परिवर्तन लाया जाता है। मिलावट के कारण पदार्थो की प्रकृति, गुणवत्ता तथा पौष्टिकता में तो बदलाव आता ही हैं साथ ही हानिकारक पदार्थों की मिलावट के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है।

मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश की जनता को इस परेशानी से बचाने और नागरिकों को शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये 9 नवम्बर 2020 से मिलावट से मुक्ति अभियान की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में चलित प्रयोगशालाएं भी शुरू की गईं हैं। इनमें कोई भी नागरिक 10 रुपए के शुल्क में आसानी से खाद्य पदार्थों की जांच करा
सकते हैं।

मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। मिलावट को रोकने में आप भी अपना योगदान दे सकते हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक बेहतर व सफल बनाने के लिए आप अपने विचार mp.mygov.in के जरिए साझा करें।

आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
98 Record(s) Found
218620

VijayPatel 3 years 4 months ago

Milawat aaj ek dhandha ban gaya hai paise kamane ke liye milawat ko rokne ke liye hume ek special team taiyar karke har mahine me har food industry ya hotal me jach honi chahiye jisse log dare rahe rahe aur milawat na kare aur food department se notice jari kare ki jo bhi milawat karte paya gaya uski dukaan to seal hogi hi uske khilaf fir hoga aur vo dubara apna dhandha ya factory nahi khol payega aise me log dare rahenge aur milawat nahi karenge tabhi milawat se mukti milegi jai hind.

418210

Vishal Shukla 3 years 4 months ago

मिलावट से मुक्ति अभियान मध्य प्रदेश का अभिनव प्रयास है जन-जन में जागरूकता के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग में यह संदेश भी जाना चाहिए कि किसी भी प्रकार की मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जनता को भी आगे आकर इसके खिलाफ आगे आना होगा और पुलिस के सहयोग से इस अभियान में सहभागिता करके मिलावट मुक्त प्रदेश की कल्पना साकार की जा सकती है

533580

Hansa patidar 3 years 4 months ago

मिलावट से बचना है तो... सबसे पहले स्वदेशी को महत्त्व दो
विदेश का बहिष्कार करो...
पकड़े जाने पर उसकी कड़ी सजा हो...
जनता खुद समझे इस बात को की हम जो मिलावट कर रहे हैं ये ही मेरे बच्चों पर भारी पड़ेगी...

832580

Govind Sharma 3 years 4 months ago

हमारे यहां कहां गया है कि"पहला सुख निरोगी काया"स्वास्थ्य शरीर के स्वस्थ खानपान की आवश्यकता है। परंतु आज की खाद्य पदार्थों में कई प्रकार की मिलावट खोरी बढ़ जाने के कारण लोगों के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा है जिससे लोगों को कई प्रकार की घातक बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है इन सब से बचने के लिए सरकार को जमाखोरी तथा मिलावटखोरों के खिलाफ विधानसभा के अंदर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाली कढ़ी विधेयक लाने की आवश्यकता है। ताकि मिलावट खोरी को कानूनी रूप से रोका जा सके।

460

Bksharma 3 years 4 months ago

महोदय मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पर दूध में मिलावट हो रही है जिससे कैंसर की बीमारी एक समय बहुत अधिक संख्या में होगी अतः दूध में मिलावट पर रोक के लिए सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए
ओर शराब खुले में बिक रही है बिना लाइसेंस के दमदारी से
कृपया ध्यान दे

901350

Dinesh kumar sharma 3 years 4 months ago

महोदय,
महोदय
स्वस्थ जिंदगी का आधार ही स्वस्थ खानपान है। लेकिन पिछले कुछ अरसे से खाने-पीने की चीजों में मिलावट का जहर तेजी से घुलता जा रहा है। यहां तक की नामी गिरामी कंपनियां भी शुद्धता की कसौटी पर फेल साबित हुई हैं।
बाजार में बिक रही तमाम तरह की खाद्य सामग्री आज मिलावट से अछूती नहीं है। यह मिलावट इतनी बारीकी से की जाती है कि मूल खाद्य पदार्थ तथा मिलावट वाले खाद्य पदार्थ में भेद करना भी मुश्किल हो जाता है। सरकार मिलावट खोरो पर रासुका कार्यवाही के साथ ही मिलावट करने वाले की संपति काे सीज करें।

  •