You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

बाढ़ सुरक्षा उपाय हेतु नागरिक अपने सुझाव दें

Start Date: 17-07-2020
End Date: 31-10-2020

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से ...

See details Hide details

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है; जिससे प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे- बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर-

बाढ़ के दौरान...
✦ घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. जैसे डायल 100, 1079, 108 पर जलभराव की सूचना दें।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ पुलिया / चट्टान के पास सेल्फी ना लें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र वेग हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

बाढ़ जैसी आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय किस तरह के सुरक्षात्मक उपाय किये जाने चाहिए?
2. बाढ़ के समय बचाव कार्य में नागरिक किस तरह से सहयोग कर सकते हैं?

विस्तार में पढ़ें: बाढ़ एवं जलभराव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

All Comments
Reset
165 Record(s) Found
36420

Krishna Bihari Gautam 4 years 11 months ago

बाढ़ ने एक कुदरती प्रकोप है जो आदिकाल से निरंतर मानवीय जीवन के जुझारूपन की कड़ी परीक्षा लेता है ।
बाढ़ से बचने के लिए हमें पूर्व नियोजित कार्यों की आवश्यक्ता पड़ती है ।
बाढ़ एकदम से नहीं आती अर्थात हमें कुछ वक्त जरूर मिलता है
जिसमें हम उसके भयानक प्रकोप से बच सकते हैं ।
अतः मेरे विचार में बाढ़ से बचने का सबसे सही ऊपर हमारे " मध्यप्रदेश " शब्द में छिपा है ।

नाम - कृष्ण बिहारी गौतम
पता - बल्देवगढ़ , जिला - टीकमगढ़
मोब.- 9399083375

251550

Mahendra Bais 4 years 11 months ago

बाढ़ प्राकृतिक आपदा है। इससे बचने के लिए कई उपाय भी किए जा सकते हैं।
सरकार को बाढ़ संबंधित जगह की सूची तैयार करना चाहिए जिससे उन इलाकों को खाली कराने में आसानी होगी तथा एक ऐसा ऐप बनाना चाहिए जो बाढ़ प्रभावित लोगों की तमाम सूचनाएं जरूरत सामान राशन सामग्री आदि का संपूर्ण विवरण हो
तथा इससे बाढ़ में लगने वाला खर्च और वह समय दोनों की बचत होगी

520

Kavita thakre 4 years 11 months ago

1 jab nadi mai badh aayi ho or rasta duba ho to gadi na chlaye
2 agr badh mai kisi vaykti ka ghar duba ho to uski madd karna chaiye
3 badh ka pani agr aapke ghar mai gussa ho र
To छत ki or jaye
4 rahatiyo ka intazar kare khud tehr kar bhagne ki kosish na kare
5 badh ke doran ghabraye nhi samjhdari se kaam le

6ped ki मेड banakar pani roka ja sakta hai

320

Darshika 4 years 11 months ago

1. badh se bachne ke lie phle se hi ndiyo ko saaf kar diya jana chahiye
2. is se smbndhit vibhag ki poori trah se nigrani rakhi jae taaki ve duty me kotahi n brte
3. aapda prabandhan smiti ko vichv stariya prashikshan de
4. nadiyo w naalo ki vrsha aane se pahle hi sfai kar di jani chaiye
5. MP govt ek esa calendar https://thedarshika.com/mp-govt-calendar-pdf/ bnae jisme varsh me hone wali chhuttio me, nadi naal o ki sfai ke vishesh abhiya chlaya jae, badh se bchen ke upay janta ko btaya ja

506660

Dr Dinesh Choudhari 4 years 11 months ago

1.Badh ki sthiti me ghar par rakhe huye important papers, registry papers, educational documents, Bank passbook, Evam Anya kagjat plastic bag me acche se surakshit rakhe.
2.Sukhe khadya padarth bhi plastic bag me rakhe.
3. Medicine bhi plastic bag me acche se rakhe.
4. Emergency torch, charging battery full rakhe.
5. Mobile par apne najdiki reshtedar ko badh ke bare me poorva me hi suchit Kare.
6. Parivar ke har sadasya ke jeb me poora naam, pata, mobile number (Extra) parchi rakhe.

9410

REMESHWAR 4 years 11 months ago

1. Badh se bachav ke liye jal nikasi vyashtha par vishesh jor diya Jana chahiye.
2. Varsha jal sangrahan bhi ek uttam upay ka kary kr skta h.
3 varsha jal sangrahan ke kai fayde jaise bhumi jal bharav me upyog kiya ja skta h.
4. Nadiyo ke marg ko avrudh hone se roka jana chahiye.
5. Nari marg avrudh hone se talchhat jama hokar badh ki sthiti paida kar skte h.
5. Tree plantation.
6. Kuda karkat jaise plastik adi ko nalo me feke balki sahi jagah pr niptan kare jisse nalo ka amrg avrudh na ho

49180

Saloni agarwal 4 years 11 months ago

Citizens can cooperate in rescue work by sending the needy people food,clothes and essential goods.rescue workers should first save the people without panicking about the loss to the property.gov should shift the people to some other places where the risk of flood will be less.people should vacant their homes and move to some safe places.