You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

खादी के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु आप अपने सुझाव साझा करें

Start Date: 26-11-2019
End Date: 22-01-2020

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, राज्य के नागरिकों से अपील ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, राज्य के नागरिकों से अपील करता है कि वह नीचे दिये गये विषय से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार हमसे साझा करें।

1. खादी से बने कपड़ों को लोगों के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया जा सकता है?
2. हाथ से बने हुये कपड़ों के बारे में लोगों को कैसे जागरुक करें?

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने अपने फैशनेबल और डिजाइनर खादी वास्त्रों को ‘कबीरा’ ब्राण्ड के नाम से मार्केट में लांच किया है। वर्तमान में खादी की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये राज्य में 14 केन्द्र खोले गये हैं, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर समेत अन्य बड़े शहर भी शामिल हैं।

‘कबीरा’ का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच ‘खादी’ को लोकप्रिय बनाना है और उनमें ‘स्वदेशी’ पोषाक के बारे में जागरुकता लाना है। साथ ही आधुनिक एवं भारतीय फैशन के साथ मिलकर खादी वस्त्र एवं शिल्प कौशल को एक सम्मान जनक स्थान देना है।

खादी सबसे ईको - फ्रेंडली वस्त्र / कपडा होने के साथ ही हर रंग और डिजाइन में फिट बैठता है। आजकल फॉर्मल से लेकर कैजुअल तक और खादी वाली दुल्हन के कपड़ों से लेकर फुटवियर तक, हर कैटेगरी और डिजाइन में मौजूद है।

आज ‘खादी’ को महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है। गांधी जी ने समस्त देशवासियों को संदेश देते हुये कहा था कि खादी भारत की समस्त जनता की एकता की, उसकी आर्थिक स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक है।

कपास की खेती, सूत की कताई और बुनाई, ये तीनों चीजें विश्व-सभ्यता को भारत की देन हैं। दुनिया में सबसे पहले भारत देश में ‘सूत’ काता गया और ‘कपड़े’ की बुनाई की गई। खादी "स्वतंत्रता की पोशाक" है। खादी के कपड़ों को बढ़ावा देने से लघु और कुटीर उद्योगों का विकास होगा।

आपके सुझाव एवं विचार ‘स्वदेशी’ वस्त्रों को लोकप्रिय बनाने में सहायक होंगे।

नोट :
• अपने सुझाव हमसे साझा करने के लिए mp.mygov.in पर लॉग इन करें।
• कृपया सुझाव के साथ अपनी उम्र भी बताएं।
• आपके सुझाव विषय संबंधी होने चाहिए।
• प्रचारक लिंक वाली प्रविष्टियों को रद्द कर दिया जाएगा।
• डुप्लीकेट प्रविष्टियां मान्य नहीं की जाएंगी।

All Comments
Reset
128 Record(s) Found

Amit Devendra Ojha 6 years 4 months ago

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने अपने फैशनेबल और डिजाइनर खादी वस्त्रों को 'कबीरा'' ब्रॉण्ड के नाम से मार्केट में लांच किया है। खादी की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 14 केन्द्र खोले गए हैं। 'कबीरा'' का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच खादी को लोकप्रिय बनाना है और उनमें स्वदेशी पोषाक के बारे में जागरूकता लाना है।

Ranjna Goyal 6 years 4 months ago

खादी वस्त्रों की विशेषता है कि ये शरीर को गर्मी में ठण्डे और सर्दी में गरम रखते हैं।

Tripti Gurudev 6 years 4 months ago

खादी की बिक्री बढाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के साथ कीमतों मे कमी की जा सकती है।

JITENDRA PRAJAPAT 6 years 4 months ago

Khadi ko bdava dene ke liy sarkar ko school,collage , Gov.Officer or bhi jgh sarkar ko khad
khadi dress phnne ka protshahn dena chahiyee or aapke dwar sarkar shivir me bhi khadi ko protsahan de tbhi khadi ko bdava milegaa

Manisha Dhurve 6 years 4 months ago

खादी हर हाथ तक पहूँचे इसके लिए एक फैशन शो भी आयोजित किया जाए वा उस शहर के स्थानीय लोकप्रय लोगो के साथ शो किया जाए जिससे खर्च भी कम आऐगा और यह हर किसी के पास भी होगी।

Manisha Dhurve 6 years 4 months ago

मेरी उम्र 43 बर्ष है।मुझे खादी के कपडे़ बहुत अछे लगते है पर मेरे शहर मे यह कम ही उपलब्ध हो पाते है।

Manisha Dhurve 6 years 4 months ago

हर व्यति के हाथ तक खादी पहूँचाने के लिए इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाना चाहिए।

Manisha Dhurve 6 years 4 months ago

कोशिश की जाए की खादी को प्रत्येक कर्मचारी ,अधिकारी वा नेता भी अपनाऐ जिससे समाज मे स्वदेशी अपनाने की प्ररणा मिले।