You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

खादी के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु आप अपने सुझाव साझा करें

Start Date: 26-11-2019
End Date: 22-01-2020

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, राज्य के नागरिकों से अपील ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, राज्य के नागरिकों से अपील करता है कि वह नीचे दिये गये विषय से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार हमसे साझा करें।

1. खादी से बने कपड़ों को लोगों के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया जा सकता है?
2. हाथ से बने हुये कपड़ों के बारे में लोगों को कैसे जागरुक करें?

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने अपने फैशनेबल और डिजाइनर खादी वास्त्रों को ‘कबीरा’ ब्राण्ड के नाम से मार्केट में लांच किया है। वर्तमान में खादी की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये राज्य में 14 केन्द्र खोले गये हैं, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर समेत अन्य बड़े शहर भी शामिल हैं।

‘कबीरा’ का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच ‘खादी’ को लोकप्रिय बनाना है और उनमें ‘स्वदेशी’ पोषाक के बारे में जागरुकता लाना है। साथ ही आधुनिक एवं भारतीय फैशन के साथ मिलकर खादी वस्त्र एवं शिल्प कौशल को एक सम्मान जनक स्थान देना है।

खादी सबसे ईको - फ्रेंडली वस्त्र / कपडा होने के साथ ही हर रंग और डिजाइन में फिट बैठता है। आजकल फॉर्मल से लेकर कैजुअल तक और खादी वाली दुल्हन के कपड़ों से लेकर फुटवियर तक, हर कैटेगरी और डिजाइन में मौजूद है।

आज ‘खादी’ को महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है। गांधी जी ने समस्त देशवासियों को संदेश देते हुये कहा था कि खादी भारत की समस्त जनता की एकता की, उसकी आर्थिक स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक है।

कपास की खेती, सूत की कताई और बुनाई, ये तीनों चीजें विश्व-सभ्यता को भारत की देन हैं। दुनिया में सबसे पहले भारत देश में ‘सूत’ काता गया और ‘कपड़े’ की बुनाई की गई। खादी "स्वतंत्रता की पोशाक" है। खादी के कपड़ों को बढ़ावा देने से लघु और कुटीर उद्योगों का विकास होगा।

आपके सुझाव एवं विचार ‘स्वदेशी’ वस्त्रों को लोकप्रिय बनाने में सहायक होंगे।

नोट :
• अपने सुझाव हमसे साझा करने के लिए mp.mygov.in पर लॉग इन करें।
• कृपया सुझाव के साथ अपनी उम्र भी बताएं।
• आपके सुझाव विषय संबंधी होने चाहिए।
• प्रचारक लिंक वाली प्रविष्टियों को रद्द कर दिया जाएगा।
• डुप्लीकेट प्रविष्टियां मान्य नहीं की जाएंगी।

All Comments
Reset
128 Record(s) Found

NIZAMUDDIN 6 years 3 months ago

खादी को बढ़ावा देने और पब्लिक क्षेत्र में उतारने के लिए हम निम्न कदम उठा सकते हैं:
१.खादी के स्टाल को ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार हेतु मिला लगाएं,
२.खादी के वस्त्रों पर छूट सब्सिडी प्रदान की जाए,
३.ऑफर स्कीम के माध्यम से ग्राहकों को लुभाया जाए,
४.खादी में नए नए डिजाइनर और फैशनेबल मॉडल तेयार किए जाएं,
५.लोगों के अनुरूप मूल्य और सभी आय वर्ग के वस्त्रों की उपलब्धता होनी चाहिए,
६. नई नई तकनीक माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए
(निज़ामुद्दीन)

Diya saha 6 years 3 months ago

मौसम के अनुकूल खादी

सामान्यत: शुरुआत में खादी कॉटन से बनाया जाने वाला कपड़ा था लेकिन इसमें बाद में सिल्क और ऊन को भी मिक्स किया जाने लगा। अब तो फैशन इंडस्ट्री खादी के लिए और भी कई मटेरियल मिक्स करके उत्पाद बनाने लगी है।

Vishal khandelwal 6 years 3 months ago

इस समय जब हम सब प्लास्टिक की समस्या से झूझ रहे है. उस समय खादी को बढ़ावा देने का सही समय है | खादी के थैले बनाकर उसे इस्तेमाल करने से हम प्लास्टिक की समस्या का हल ढूंढ सकते है और खादी को बढ़ावा भी दे सकते है

Aditya Tomar 6 years 3 months ago

#खादी भारत
खादी से हमें हमारे बापू की याद आ जाती है। क्योंकि खादी क कपड़ा सादगी प्रतीक है। खादी क कपड़ा स्वच्छ और निर्मम होता है।बहुत ही सुंदरता का प्रतीक था निर्मलता क उदाहरण है।इसलिए हमे खादी पहनना चाहिए।तथा समाज को खादी पहनने के लिए आग्रह भी करना चाहिए।,

GYAN SINGH RATHORE 6 years 3 months ago

#Khadi -
Sabhi sas ke Karyalay main main upyog hone wala Kapda Khadi Hona chahie Sabhi shasakiy karmchari Adhikari E School aur college ke students ki uniform bhi Khadi hi Hona chahie Khadi ke kapde AVN Anya samagri ko open market Mein kam se kam rate mein uplabdh karane ki vyavastha government ko karna chahie Khadi ke bare mein main seminar aur workshop Karke Aam Janata ko Uske upyog aur uski visheshta ke bare mein Jan Jagran Abhiyan chalana chahie , Khadi Udyog Aam Janata ko aasa

GYAN SINGH RATHORE 6 years 3 months ago

Sabhi sas ke Karyalay main main upyog hone wala Kapda Khadi Hona chahie Sabhi shasakiy karmchari Adhikari E School aur college ke students ki uniform bhi Khadi hi Hona chahie Khadi ke kapde AVN Anya samagri ko open market Mein kam se kam rate mein uplabdh karane ki vyavastha government ko karna chahie Khadi ke bare mein main seminar aur workshop Karke Aam Janata ko Uske upyog aur uski visheshta ke bare mein Jan Jagran Abhiyan chalana chahie Khadi ki vastuon kapde ke Bakre ke liye vyapariyon kode

narendra nema 6 years 3 months ago

खादी ग्रामोद्योग द्वारा उत्पादित सभी चीजें पूर्णतः प्राक्रतिक तरीके से बनीं होती है जो हमारे शरीर के लिए अनुकूल हैं इनमें किसी भी तरह से नुकसान की कोई भी संभावना नहीं है